-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूडान: मानवीय सहायता आपूर्ति के लिए अहम सीमा चौकी खुली रखे जाने का स्वागत

Source: UN News: सोमवार, 06 अप्रैल 2026 00:02 AM (IST)
सूडान: मानवीय सहायता आपूर्ति के लिए अहम सीमा चौकी खुली रखे जाने का स्वागत
संयुक्त राष्ट्र ने सूडान और चाड की सीमा पर स्थित आद्रे चौकी को इस वर्ष जून महीने तक खुला रखे जाने की घोषणा का स्वागत किया है. परस्पर विरोधी सैन्य बलों के बीच हिंसक टकराव और विशाल मानवीय संकट से जूझ रहे सूडान में ज़रूरतमन्द आबादी के लिए मानवीय सहायता मुहैया कराने और यूएन कर्मचारियों की आवाजाही के लिए यह एक अहम मार्ग है. वर्ष 2024 के बाद से अब तक, इस महत्वपूर्ण जीवनरेखा के ज़रिए सूडान के दारफ़ूर क्षेत्र और कोर्दोफ़ान के हिस्सों में 1.18 लाख मीट्रिक टन सहायता प्रदान की जा चुकी है, जोकि 30 लाख से अधिक लोगों के लिए पर्याप्त है.लड़ाई की वजह से सूडान में परिवहन अत्यधिक चुनौतीपूर्ण है और इसलिए मानवीय सहायताकर्मी पहले कैमरून से चाड पहुँचते हैं और वहाँ फिर आद्रे से होकर दारफ़ूर में प्रवेश करते हैं. Tweet URL सूडान की सशस्त्र सेना और RSF के बीच अप्रैल 2023 में, देश पर नियंत्रण के मुद्दे पर मतभेदों के बीच हिंसक टकराव भड़क उठा था, जिससे एक गहरा मानवीय संकट उपजा है. क़रीब 3 करोड़ लोगों को किसी न किसी रूप में सहायता की आवश्यकता है, लाखों लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं. आर्थिक बदहाली के बीच आम नागरिक गम्भीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं और लड़ाई के दौरान बड़े पैमाने पर अत्याचारों को अंजाम दिए जाने के आरोप सामने आए हैं.यूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि सूडान में बदतरीन हिंसा और विस्थापन की वजह से मानवीय आवश्यकताओं में भारी उछाल आया है.ब्लू नाइल प्रान्त में, मार्च महीने में विस्थापन की नई लहर शुरू हुई. स्थानीय स्रोतों के अनुसार, कम से कम 4 हज़ार लोग इथियोपिया पलायन कर चुके हैं , जबकि अन्य ब्लू नाइल प्रान्त में ही विस्थापित हुए हैं.समर्थन के लिए प्रयासबढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, संयुक्त राष्ट्र अपने साझेदार संगठनों के साथ मिलकर, बेघर हुए परिवारों को गर्म भोजन मुहैया करा रहे हैं.उधर, दारफ़ूर में ‘डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ की एक नई रिपोर्ट में महिलाओं व लड़कियों के विरुद्ध यौन हिंसा के मामलों में आए चिन्ताजनक उछाल पर अलार्म व्यक्त किया गया है. हिंसा की चपेट में आए इलाक़ों और विस्थापन केन्द्रों, दोनों स्थानों पर ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया गया है, जिससे निपटने के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करने और जीवित बचे व्यक्तियों के लिए मेडिकल व मनोसामाजिक समर्थन की अपील की गई है.वर्ष 2026 में मानवीय सहायता योजना के तहत, सूडान में 2 करोड़ से अधिक लोगों तक मदद पहुँचाने के लिए, 2.9 अरब डॉलर की अपील की गई है, मगर फ़िलहाल केवल 46 करोड़ डॉलर (16 प्रतिशत) धनराशि का ही प्रबन्ध हो पाया है.यूएन मानवतावादी कार्यालय ने दानदाताओं से समर्थन की पुकार लगाई है ताकि मानवीय सहायता पर निर्भर लोगों तक जल्द से जल्द राहत पहुँचाई जा सके.सहायता मार्ग में बाधाएँइस बीच, कोर्दोफ़ान क्षेत्र में लड़ाई जारी रहने और बार-बार ड्रोन हमलों की वजह से सप्लाई चेन के लिए महत्वपूर्ण मार्गों में व्यवधान आया है. उत्तर कोर्दोफ़ान प्रान्त की राजधानी अल ओबेद को दक्षिण कोर्दोफ़ान में डिलिंग और कडूग्ली से जोड़ने वाली सड़कों पर असुरक्षा बढ़ती जा रही है, जिसका असर सहायता सामग्री और कमर्शियल सामान की आपूर्ति पर हुआ है.यूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने सोमवार को बताया कि लालफ़ीताशाही से ये चुनौतियाँ और जटिल हो रही हैं. “अल ओबेद में मेडिकल उद्देश्यों से अति-आवश्यक गतिविधियाँ पिछले क़रीब एक महीने से स्थगित हैं.”वहीं दारफ़ूर क्षेत्र में भी असुरक्षा और मानवीय सहायता क़ाफ़िलों की आवाजाही पर पाबन्दियों की वजह से राहत पहुँचाने के प्रयासों में कठिनाई पेश आ रही हैं.सहायताकर्मियों को अहम मार्गों पर लूटपाट व सशस्त्र हमलों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कुछ संगठनों ने अपना कामकाज पूरी तरह से रोक दिया है, जिससे सम्वेदनशील स्थिति में जीवन गुज़ार रहे व्यक्तियों को पहले से भी कम सेवाएँ ही हासिल हो पा रही हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement