-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'Strait of Hormuz' में बारूदी सुरंगों का ‘मूक व अदृश्य ख़तरा’

Source: UN News: सोमवार, 06 अप्रैल 2026 00:02 AM (IST)
'Strait of Hormuz' में बारूदी सुरंगों का ‘मूक व अदृश्य ख़तरा’
मध्य पूर्व में युद्ध, जैसे-जैसे वैश्विक व्यापार को बाधित कर रहा है, समुद्री दुनिया एक मूक और बहते हुए ख़तरे का सामना कर रही है. इस ख़तरे का नाम है समुद्री बारूदी सुरंगें (sea mines). विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि इस जलमार्ग को फिर से खोलना, केवल शान्ति की घोषणा करने जितना सरल नहीं होगा. होर्मुज़ जलडमरूमध्य यानि संकरा समुद्री रास्ता, दुनिया भर में तेल और उर्वरक की आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण जीवनरेखा है जो, ईरान पर अमेरिका और इसराइल के हमले के बाद भड़के युद्ध के कारण, प्रभावी रूप से बन्द है.अन्तरराष्ट्रीय बारूदी सुरंग (Mines) जागरूकता दिवस (4 अप्रैल) के अवसर पर, यूएन न्यूज़ ने, यूएन बारूदी सुरंग कार्रवाई सेवा (UNMAS) के पॉल हेस्लोप के साथ एक विशेष बातचीत, जिसमें उन्होंने समुद्री बारूदी सुरंगों को हटाने के "अत्यधिक ख़तरे" के बारे में विस्तार से बताया है. उन्होंने कहा कि पृथ्वी की सतह से परे यानि जल में यह अदृश्य और मूक युद्ध, मिसाइलों के रुकने के लम्बे समय बाद तक एक ख़तरा बना रह सकता है.पॉल हेस्लोप ने, समुद्री बारूदी सुरंगों को, ज़मीन पर आधारित विस्फोटकों को हटाने की तुलना में कहीं अधिक जटिल कार्य बताया. UN News/Daniel Johnson एक "गतिशील" तिहरा ख़तराज़मीन पर लगाए जाने वाले बारूदी उपकरण (Landmines) आमतौर पर वहीं रहते हैं जहाँ उन्हें दबाया जाता है. जबकि उनके उलट, समुद्री बारूदी सुरंगें, लगातार बदलते परिवेश में काम करती हैं. पॉल हेस्लोप ने समझाया कि इन बारूदी सुरंगों को तीन अलग-अलग स्तरों पर तैनात किया जा सकता है:तैरती हुई (Floating): सतह पर बहती हुई, जो अप्रत्याशित ज्वारीय धाराओं के साथ अपनी स्थिति बदलती हैं.बंधी हुई (Tethered): पानी के बीच में छिपी हुई, जो समुद्र तल से लंगर (anchor) के ज़रिए जुड़ी होती हैं.तल पर स्थित (Bottom-dwelling): गहरे तल वाले जहाज़ों को निशाना बनाने के लिए समुद्र की तलहटी पर टिकी हुई.पॉल हेस्लोप ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा, "समुद्री बारूदी सुरंगों के साथ चुनौती यह है कि उन्हें तीन परतों में बिछाया जा सकता है... और चूँकि वे ज्वारीय धाराओं के प्रभाव में होती हैं, वे अपना स्थान बदल सकती हैं.""आप न केवल तीन अलग-अलग गहराइयों यानि तीन आयामों (dimensions) में काम करते हैं, बल्कि एक चौथे आयाम में भी काम करते हैं: जो समय है." © NASA/GSFC/Jacques Descloitres पता लगाना एक तकनीकी जटिलताआधुनिक सोनार (ध्वनी तरंगें) और रडार (रेडियो तरंगें) के बावजूद, समुद्र स्वयं इन हथियारों के लिए एक ढाल के रूप में कार्य करता है. पॉल हेस्लोप ने बताया कि पानी में तापमान की परतें 'परावर्तक' (reflectors) के रूप में कार्य कर सकती हैं, जो सोनार (ध्वनि तरंगो) को टकराकर वापस भेज देती हैं और बारूदी सुरंग (उपकरण) की मौजूदगी को छुपा देती हैं.समय के साथ-साथ जल में बारूदी सुरंगें अपना स्थान बदल सकती हैं. किसी जल मार्ग को बारूदी सुरंगों से मुक्त किए जाने के बाद, यदि ज्वार का बहाव बहती हुई सुरंगों को वापस जहाज़ों के रास्ते में पहुँचा दे, तो वो स्थान या मार्ग फिर से दूषित हो सकता है.'अदृश्य ख़तरा'पॉल हेस्लोप ने कहा कि यदि शान्ति समझौता हो भी जाता है, तो होर्मुज़ जलडमरूमध्य में तुरन्त "सामान्य स्थिति" बहाल होने की सम्भावना नहीं है. इसके बजाय, व एक क़ाफ़िला (convoy) प्रणाली के विकल्प पर ज़ोर देते हैं, जो ज़मीन पर आधारित शान्ति अभियानों के समान हो.उन्होंने कहा, "सम्भवतः एक क़ाफिला बनाने और उस क़ाफिले के सामने लगभग कुछ किलोमीटर चौड़े चैनल में बारूदी सुरंगों को हटाने की ज़रूरत होगी." फिर भी ऐसा नहीं हो सकता कि होर्मुज़ समुद्री मार्ग में हर दिन कुछ वर्ग किलोमीटर का इलाक़ा पक्के तौर पर साफ़ कर दिया जाए.यह विकल्प सुनिश्चित कर सकेगा कि भले ही पूरा जलडमरूमध्य साफ़ न हो, लेकिन एक सुरक्षित रास्ता लगातार बनाए रखा जा सकेगा और उसकी पुष्टि की जा सकेगी.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement