-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा: नए समुद्री मार्ग से पहुँचा 106 टन सहायता सामान

Source: UN News: शनिवार, 04 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
ग़ाज़ा: नए समुद्री मार्ग से पहुँचा 106 टन सहायता सामान
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसराइल के क़ब्ज़े वाले फ़लस्तीनी क्षेत्र ग़ाज़ा पट्टी में लगभग 106 मीट्रिक टनजीवन रक्षक पोषण सहायता सामग्री पहुँचाई है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के अनुरूप समुद्र के माध्यम से सहायता पहुँचाने की व्यवस्था के तहत और मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच, सहायता सामग्री की यह पहली खेप है. साइप्रस में 'WHO मानवीय सेतु पहल’ (Humanitarian Bridge Initiative) के माध्यम से भेजी गई यह खेप, इसराइल के अश्दोद बन्दरगाह पर पहुँची है और इस सहायता सामग्री को, युद्ध से तबाह हो चुके ग़ाज़ा क्षेत्र में आगे वितरण के लिए तैयार किया जा रहा है. यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा है, "इस सहायता खेप का पहुँचना, मध्य पूर्व में जारी युद्ध से प्रभावित क्षेत्र, विशेष रूप से ग़ाज़ा के लिए, WHO की अन्तर-क्षेत्रीय मानवीय रसद क्षमता को मज़बूत करने में मील का पत्थर है."WHO की मानवीय सेतु पहल, साइप्रस और क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र में स्थित WHO कार्यालयों के बीच एक समन्वित प्रयास है. इसे सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2720 (2023) के ढाँचे के तहत, समुद्र के रास्ते ग़ाज़ा पट्टी तक आवश्यक स्वास्थ्य वस्तुओं की समय पर और कुशल आपूर्ति सक्षम करने के लिए बनाया गया है. इस प्रस्ताव में उन देशों के माध्यम से सहायता प्रावधान बढ़ाने के लिए एक संयुक्त राष्ट्र तंत्र स्थापित करने का आहवान किया गया है, जो युद्ध में पक्षकार नहीं थे. UN News ग़ाज़ा में दो वर्ष से अधिक समय के भीषण युद्ध ने लाखों लोगों को निर्धनता के गर्त में धकेल दिया है. साथ ही ठंडे और बारिश के मौसम, भारी भीड़भाड़, खराब हो रहे आश्रय और ख़राब जल व स्वच्छता स्थितियों ने, ग़ाज़ा में रोग संक्रमण का जोखिम भरा वातावरण पैदा किया है. एक व्यापक सहायता प्रणालीसाइप्रस सरकार, संयुक्त राष्ट्र के परियोजना सेवा कार्यालय (UNOPS) द्वारा कार्यान्वित'UN 2720 प्रणाली' टीम के साथ मिलकर इसका नेतृत्व कर रही है. ये एजेंसियाँ साथ मिलकर, ग़ाज़ा तक मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए एक तटस्थ, पारदर्शी और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वित समुद्री गलियारा मुहैया कराते हैं.WHO ने कहा है, "यह तंत्र एक रणनैतिक मानवीय रसद केन्द्र के रूप में साइप्रस की भूमिका को और मज़बूत करता है. ग़ाज़ा से इसकी लगभग 370 किलोमीटर की भौगोलिक निकटता और यूरोपीय संघ के एकल बाज़ार में इसकी स्थिति का लाभ उठाकर, महत्वपूर्ण सामान को तेज़ी से जुटाने और भेजने में मदद मिलती है."इसके अलावा, इस पहल में, ग़ाज़ा के लिए मौजूदा मानवीय आपूर्ति मार्गों में विविधता लाकर, वितरण समय को महत्वपूर्ण रूप से कम करने और उन परिवहन बाधाओं को दूर करने की क्षमता है, जिन्होंने अतीत में मानवीय सहायता पहुँच को सीमित किया है. WHO ने भविष्य का सन्दर्भ देते हुए कहा है कि यह पहल, आवश्यक सहायता सामान को तेज़ी से भेजने में सहायता करती रहेगी, जिससे ग़ाज़ा के साथ-साथ, पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य आपात स्थितियों के लिए, एजेंसी की तैयारी मज़बूत होगी.यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब संयुक्त राष्ट्र और उसके साझीदार संगठन, ग़ाज़ा को महत्वपूर्ण सहायता देना जारी रखे हुए हैं. ध्यान रखने की बात है कि ग़ाज़ा में सामान पहुँचाने के लिए, इसराइल के साथ केरेम शेलॉम/कारम अबू सलेमसीमा चौकी ही एकमात्र खुला हुआ मार्ग है.संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने बुधवार को न्यूयॉर्क में मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मंगलवार को महत्वपूर्ण मानवीय सेवाओं को चालू रखने के लिए, 2 लाख 70 हज़ार लीटर से अधिक ईंधन पहुँचाया गया. खाद्य व कृषि संगठन (FAO) ने पशु चारा एकत्र किया, जबकि यूनीसेफ़ (UNICEF) ने पोषण, दवाओं और सैनिटरी पैड, टूथपेस्ट और साबुन इत्यादि जैसी निजी देखभाल की वस्तुओं सहित, सामान के 240 से अधिक पैलेट प्राप्त किए. © WFP/Maxime Le Lijour ग़ाज़ा में दो वर्ष से अधिक की इसराइली बमबारी में, अकाल के संकेत नज़र आए और जानमाल की भारी तबाही हुई. इसराइल पर ग़ाज़ा में जनसंहारक गतिविधियाँ चलाने के भी आरोप लगे हैं. फ़सल उत्पादनFAO ने ग़ाज़ा में स्थानीय फ़सल उत्पादन को फिर से सक्रिय करने के लिए, अतिरिक्त 1,000 किसानों के लिए नक़दी सहायता बढ़ाने की घोषणा की है.प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने कहा, "यह सहायता साल 2025 की एक सफल योजना पर आधारित है, जब 200 किसानों ने क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र के लिए, ‘मानवीय कोष’ के माध्यम से मिली सहायता से, 500 मीट्रिक टन से अधिक ताज़ी सब्जियाँ उगाने में सफलता हासिल की थी."यूएन खाद्य व कृषि एजेंसी का अनुमान है कि इस नक़दी मदद से, किसान लगभग 5,000 मीट्रिक टनसब्ज़ियों का उत्पादन करने में सक्षम होंगे. यह मात्रा, पूरे एक साल के लिए लगभग 95 हज़ार लोगों का पेट भरने के लिए पर्याप्त होगी. इससे ग़ाज़ा में खाद्य असुरक्षा को दूर करने में मदद मिलेगी और रोज़गार व आय के अवसर पैदा होंगे.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement