×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:19 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
होंडुरस: भारत-यूएन समर्थन से स्वच्छ जल व स्वच्छता साधनों तक बढ़ी पहुँच
Source: UN News: शनिवार, 04 अप्रैल 2026 00:00 AM (IST)
होंडुरस में, भारत-यूएन विकास साझेदारी कोष के समर्थन से संचालित एक संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम के ज़रिये, एक दूरस्थ व दुर्गम इलाक़े में, सुरक्षित पानी, स्वच्छता और साफ़-सफ़ाई सेवाओं तक पहुँच बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं. साथ ही, यह कार्यक्रम बेहतर स्वास्थ्यप्रद व्यवहारों और मज़बूत सामुदायिक भागेदारी को भी बढ़ावा दे रहा है. होंडुरास के पूर्वोत्तर में स्थित ग्रासियास आ दियोस (Gracias a Dios) प्रान्त, देश के सबसे दूरस्थ और दुर्गम इलाक़ों में गिना जाता है. यहाँ केवल हवाई मार्ग या स्थानीय नौकाओं से ही पहुँचा जा सकता है, इसलिए इस क्षेत्र के मिस्कीतो समुदाय के लोग लम्बे समय से बुनियादी सेवाओं से वंचित रहे हैं.जल, स्वच्छता और साफ़-सफ़ाई सेवाओं तक पहुँच में भारी कमी है. ग्रासियास आ दियोस में केवल 18.5 प्रतिशत परिवारों को बुनियादी जल, स्वच्छता और साफ़-सफ़ाई सेवाएँ उपलब्ध हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 67.4 प्रतिशत है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन
(
WHO
) के अनुसार, असुरक्षित पानी और ख़राब स्वच्छता से सीधे जुड़ी जलजनित बीमारी डायरिया, पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु के प्रमुख कारणों में तीसरे स्थान पर है.नई पहल
भारत-यूएन विकास साझेदारी कोष
के समर्थन से, होंडुरस में
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष
(
UNICEF
) और उसके साझीदार संगठन, इस स्थिति को बदलने के प्रयास कर रहे हैं. इस पहल के तहत सुरक्षित और जलवायु-अनुकूल जल, स्वच्छता एवं साफ़-सफ़ाई सेवाओं पर केन्द्रित एक दो-वर्षीय कार्यक्रम चलाया जा रहा है.यह पहल करातास्का लैगून के आसपास की आठ बस्तियों पर केन्द्रित है, जहाँ अभाव की स्थिति विशेष रूप से गम्भीर है. इनमें याहुराबिला, प्रूहनितारा, पुसवाया, क्राता, उही और औराता शामिल हैं. ये समुदाय मीठे पानी की लैगून और कैरीबियाई सागर के बीच स्थित ज़मीन की एक संकरी पट्टी पर बसे हैं, जहाँ केवल नाव या पारम्परिक कायुको के ज़रिये ही पहुँचा जा सकता है. समुद्र के क़रीब होने के कारण भूमिगत जल के कुएँ अक्सर दूषित हो जाते हैं, और पीने तथा घरेलू उपयोग के लिए पानी का शोधन अब भी आम प्रथा नहीं है.इस कार्यक्रम का उद्देश्य 15 हज़ार लोगों तक जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जल, स्वच्छता व साफ़-सफ़ाई व्यवहारों को बढ़ावा देना है, जिसमें मासिक धर्म स्वच्छता भी शामिल है. इनमें 10 हज़ार लोगों को बेहतर सुविधाओं और स्थानीय जल गुणवत्ता निगरानी में सहयोग का भी लाभ मिलने की उम्मीद है.सितम्बर 2025 तक तीन हज़ार लोगों तक सुरक्षित जल, स्वच्छता और साफ़-सफ़ाई व्यवहारों की जानकारी पहुँचाई जा चुकी थी. प्रशिक्षित सामुदायिक स्वयंसेवकों द्वारा नियमित घरेलू दौरों के दौरान व्यवहार में सकारात्मक बदलाव भी देखे गए हैं. © UNICEF Honduras/Fernando Herrera, June 2025 सामुदायिक भागेदारीइस पहल का एक अहम आधार सामुदायिक भागेदारी है. अब तक माताओं, पिता और देखभाल करने वाले लोगों सहित, 185 सामुदायिक स्वयंसेवकों को ऐसे व्यावहारिक उपायों का प्रशिक्षण दिया गया है जिन्हें वे अपने घरों में अपना सकते हैं. इनमें सुरक्षित जल शोधन, व्यक्तिगत साफ़-सफ़ाई और दैनिक ज़रूरी चीज़ें तैयार करना शामिल है. हाथ से साबुन बनाना भी सिखाए गए कौशलों में से एक था.क्राता में आयोजित एक कार्यशाला में भाग लेने वाली एक बुज़ुर्ग महिला का कहना था, “मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि मैं घर पर साबुन बना सकती हूँ.”यह कार्यक्रम मासिक धर्म स्वच्छता के मुद्दे को भी हल करने की कोशिश करता है, जो इस क्षेत्र में अब भी बड़े पैमाने पर वर्जित विषय माना जाता है. स्वयंसेवकों को घर में आसानी से उपलब्ध सामग्रियों से पुनः उपयोग किए जा सकने वाले सैनिटरी पैड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है. इससे उन समुदायों में कम लागत वाला और गरिमापूर्ण विकल्प उपलब्ध हो रहा है, जहाँ बाज़ार में मिलने वाले उत्पाद महंगे हैं और आसानी से नहीं मिल पाते हैं.सामाजिक बदलाव के संकेत अब दिखाई देने लगे हैं. क्राता में आयोजित कार्यशाला में समुदाय के एक पुरुष सदस्य ने भी भाग लिया. उन्होंने गर्व से सैनिटरी पैड सिलते हुए अपनी फोटो खिंचवाईं, जो इस बात का संकेत है कि लोगों की सोच में धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है. चूँकि ये सैनिटरी पैड लड़कियाँ और महिलाएँ ख़ुद बनाती हैं, इसलिए वे इन्हें इस्तेमाल करने में सहज और सुरक्षित महसूस करती हैं..किफ़ायती उपायलक्षित समुदायों में जल, स्वच्छता और साफ़-सफ़ाई सुविधाओं को कम लागत वाले और टिकाऊ उपायों के ज़रिये बेहतर बनाया जा रहा है. ये समाधान एक स्थानीय तकनीकी समिति के साथ मिलकर तैयार किए गए हैं, जिनमें शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय, नगरपालिका और स्वदेशी क्षेत्रीय परिषदों के प्रतिनिधि शामिल हैं.स्वास्थ्य तकनीशियनों को भी जल शोधन, संक्रमण से बचने और जल गुणवत्ता की निगरानी का प्रशिक्षण दिया गया है. यह काम एक सहभागी कार्ययोजना के तहत किया जा रहा है, जो स्थानीय चुनौतियों और उनके समाधान के साझा आकलन पर आधारित है.भारत और होंडुरस स्थित यूनीसेफ़ कार्यालयों के बीच दक्षिण-दक्षिण सहयोग के तहत हुए आदान-प्रदान ने भी, स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप उपायों की पहचान करने में मदद की है. सामुदायिक स्तर पर कम लागत वाले जल शोधन और स्वयंसेवकों के ज़रिये व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने वाले जल, स्वच्छता व साफ़-सफ़ाई कार्यक्रमों में, भारत के अनुभव को ला मोस्कितिया क्षेत्र की वास्तविकताओं के अनुरूप ढाला गया है.वैसे तो ग्रासियास आ दियोस में कठिन परिचालन परिस्थितियों और सीमित पहुँच के कारण बड़ी चुनौतियाँ अब भी बनी हुई हैं मगर यह कार्यक्रम स्थानीय क्षमताओं को मज़बूत करने, रणनैतिक साझेदारियाँ विकसित करने और संचालन व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद कर रहा है. इससे होंडुरस के सबसे वंचित बच्चों के समर्थन में इस कार्यक्रम के व्यापक विस्तार की नींव रखी जा रही है.इस पहल को
भारत-यूएन विकास साझेदारी कोष
का समर्थन प्राप्त है, जिसका प्रबन्धन संयुक्त राष्ट्र दक्षिण-दक्षिण सहयोग कार्यालय करता है. यह पहल स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, स्वच्छ पानी एवं स्वच्छता, असमानताओं में कमी और साझेदारियों से जुड़े सतत विकास लक्ष्यों में भी योगदान देती है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces