-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मध्य पूर्व युद्ध: ईरान में नाज़ुक हालात के बीच आम नागरिकों के लिए विकट स्थिति

Source: UN News: बुधवार, 01 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
मध्य पूर्व युद्ध: ईरान में नाज़ुक हालात के बीच आम नागरिकों के लिए विकट स्थिति
संयुक्त राज्य अमेरिका और इसराइल द्वारा ईरान पर की गई हवाई बमबारी और उसके बाद ईरान के जवाबी ड्रोन व मिसाइल हमलों से मध्य पूर्व क्षेत्र में भड़के युद्ध को लगभग एक महीना पूरा हो चुका है. संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों व साझीदार संगठनों ने आगाह किया है कि बमबारी से बचने के लिए भाग रहे आम नागरिक आतंकित हैं और उनके पास जाने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं है. संयुक्त राष्ट्र के साझीदार संगठन, अन्तरराष्ट्रीय रैडक्रॉस व रैड क्रेसेंट फ़ैडरेशन (IFRC) के अनुसार, ईरान में अब तक 1,900 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें महिलाएँ व बच्चे भी हैं. कम से कम 20 हज़ार लोग विस्थापित हुए हैं. 9 करोड़ की आबादी वाले देश के 30 प्रान्तों में हमले हुए हैं जिनकी वजह से लगभग 3 प्रतिशत आबादी विस्थापित हुई है. राजधानी तेहरान में हवाई हमलों की वजह से स्थिति तेज़ी से बिगड़ रही है. Tweet URL ईरान में IFRC प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख मारिया मार्टिनेज़ ने बताया कि तेहरान में अब भी कुछ बुनियादी सेवाएँ जारी हैं, दक्षिणी हिस्से में स्थित कुछ शहरों में जल व बिजली आपूर्ति में कटौतियाँ हो रही हैं. इसके अलावा, 28 फ़रवरी के बाद से ही पूरे देश में इंटरनेट सेवा ठप है.उनके अनुसार, 90 लाख की आबादी वाला तेहरान शहर मानो अब खाली नज़र आ रहा है.IFRC अधिकारी ने बताया कि उनकी मानवीय सहायता टीम के कर्मचारी ने इमारत के मलबे में ही अपने ही परिवार के शवों को बरामद किया. उधर, एक अन्य कर्मचारी ने क़ोम शहर में अपने दो रिश्तेदारों और उनके एक छोटे बच्चों के शवों को मलबे से निकाला.उन्होंने कहा कि अकल्पनीय दुख और निजी हानि की यह एक ऐसी वास्तविकता है, मानवीय सहायताकर्मी जिसका सामना अन्य लोगों के जीवन की रक्षा करते हुए कर रहे हैं. यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, युद्ध भड़कने के बाद से अब तक ईरान में स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों और स्वास्थ्यकर्मियों पर 21 हमले हो चुके हैं. वहीं, 17 रैड क्रेसेंट केन्द्र भी हमले की चपेट में आए हैं, 100 ऐम्बुलेंस ध्वस्त या क्षतिग्रस्त हो गई हैं.राहत सामग्री की आवाजाहीइस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि दुबई से राहत सामग्री की खेप की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है, जोकि मानवीय सहायता सम्बन्धी सामान के लिए एक बड़ा केन्द्र है. ईरान द्वारा संयुक्त अरब अमीरात समेत अन्य खाड़ी देशों को निशाना बनाकर किए गए हमलों से विमानों की आवाजाही पर बड़ा असर हुआ था और राहत सामान को पहुँचाना भी चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा था.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के दुबई स्थित केन्द्र में आपात परिचालन टीम के प्रमुख रॉबर्ट ब्लान्चर्ड ने बताया कि इस संकट के आरम्भिक दो हफ़्तों ने हमें वास्तव में पीछे धकेल दिया.लेकिन, अब कमर्शियल मामलों के लिए निर्धारित माल ढुलाई की बुकिंग मिल रही है और अतीत की तरह ही अब हम अपनी सप्लाई को फिर से लाना-ले जाना शुरू कर रहे हैं. 28 फ़रवरी को युद्ध भड़कने के बाद से, मध्य पूर्व क्षेत्र में हवाई मार्ग से माल ढुलाई में काफ़ी हद तक गिरावट दर्ज की गई है. खाड़ी देशों में अधिकाँश विमान कम्पनियाँ अपनी पूर्ण क्षमता के केवल 50 या 60 फ़ीसदी पर ही संचालित हो पा रही हैं.अधिक संख्या में चार्टर उड़ानों के ज़रिए, सहायता सामान की आपूर्ति में तेज़ी आएगी, और उसके साथ-साथ मिस्र के लिए रवाना किए गए एक क़ाफ़िले में ग़ाज़ा पट्टी के लिए जीवनरक्षक दवाएँ भेजी गई हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement