Advertisement
म्याँमार: वैश्विक उथलपुथल से, भूकम्प प्रभावितों के लिए भूख संकट गहराने की आशंका

देश के मैंडले, सगाइंग और मैगवे इलाक़ों में, भूकम्प ने बुनियादी ढाँचे और हज़ारों घरों को तबाह कर दिया था. इस आपदा ने पहले से ही गम्भीर राजनैतिक व मानवीय संकट से जूझ रहे देश में स्थिति को बद से बदतर कर दिया था. विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) का एक नया विश्लेषण दर्शाता है कि इस आपदा से स्थानीय समुदाय अभी पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं. भूकम्प के एक वर्ष बाद भी, हर 6 में से 1 घर-परिवार खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहा है.कुल परिवारों में से लगभग 50 फ़ीसदी के पास ही, मामूली तौर पर खाद्य सुरक्षा है, और कोई भी नया व्यवधान उनके लिए भोजन की समस्या खड़ी कर सकता है.यूएन खाद्य कार्यक्रम के देशीय निदेशक माइकल डनफ़र्ड ने बताया कि जो लोग भूकम्प से हुई बर्बादी में बच गए थे, अभी उन्होंने पूरी तरह फिर से खड़ा होना शुरू भी नहीं किया है, और अब एक नई चुनौती उन्हें चोट पहुँचा रही है.WFP अधिकारी माइकल डनफ़र्ड ने कहा कि म्याँमार के लोगों ने हिंसक टकराव, जलवायु आपदाओं, भयावह भूकम्प जैसे अनेक झटकों को सहा है और अब वैश्विक स्तर पर एक नया ईंधन संकट शुरू हो गया है.“हमें अब उनके साथ खड़ा होना होगा. भूकम्प के एक वर्ष बाद, वे एक और ऐसा झटका बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं.”क़ीमतों में उछालमध्य पूर्व में भड़के युद्ध की वजह से परिवहन व सप्लाई चेन में उथलपुथल मची है और म्याँमार में ईंधन की क़िल्लत महसूस की जा रही है.वहीं, उनकी क़ीमतों में उछाल आने की वजह से खाद्य वस्तुओं और कृषि सम्बन्धी सामान को लाने-ले जाने की लागत भी बढ़ी है और पहले से ही गुज़र-बसर करने में संघर्ष कर रहे लोगों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है. म्याँमार में इन परिस्थितियों का उन किसानों पर भी असर पड़ा है, जो मॉनसून के मौसम में फ़सलों की तैयारी कर रहे थे. अगले तीन महीनों के दौरान, उर्वरक की मांग में वृद्धि होने की सम्भावना है. उसके साथ, ईंधन की क़िल्लत और अन्य ज़रूरी सामान की क़ीमत बढ़ने से कृषि उत्पादन के ख़र्चे में उछाल आने की सम्भावना है.
© UNICEF/Minzayar Oo
म्याँमार के मैंडले में एक शिक्षक, खंडहर हो चुकी अपनी कक्षा में खड़ा है.
सर्वाधिक प्रभावित इलाक़ेWFP के अनुसार, इस उतार-चढ़ाव का सबसे अधिक असर उन इलाक़ों में होने की आशंका है, जो म्याँमार में हिंसा और भूकम्प से प्रभावित हैं, जैसेकि चिन, काचिन, काया, राख़ीन, शन, सगाइंग समेत अन्य प्रान्त.म्याँमार की क़रीब 25 प्रतिशत आबादी, 1.24 करोड़ लोगों को पहले से ही भरपेट भोजन नहीं मिल पा रहा है. पिछले एक वर्ष के दौरान, यूएन एजेंसी ने 5 लाख से अधिक भूकम्प प्रभावितों तक मानवीय राहत व इस आपदा से उबरने के लिए समर्थन पहुँचाया है.फ़िलहाल, सहायता संगठन अब आपात राहत मुहैया कराने के बजाय, स्थानीय समुदायों के लिए बुनियादी ढाँचों को बहाल करने में जुटे हैं, ताकि दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित की जा सके.यूएन खाद्य कार्यक्रम को देश भर में 15 लाख लोगों तक इस वर्ष जीवनरक्षक सहायता पहुँचाने के इरादे से 15 करोड़ डॉलर की आवश्यकता है.पर्याप्त धनराशि के अभाव में, यूएन एजेंसी को अपनी प्राथमिकताएँ तय करनी होंगी और बड़ी संख्या में लोग सहायता के दायरे से दूर हो सकते हैं. विशेष रूप से वे भूकम्प-प्रभावित समुदाय, जो अपनी आजीविका को फिर से शुरू करने की कोशिशों में जुटे हैं और मानवीय सहायता पर अपनी निर्भरता घटाना चाहते हैं.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


