-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

FAO की चेतावनी, खाड़ी संकट का वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर व्यापक असर

Source: UN News: रविवार, 29 मार्च 2026 00:01 AM (IST)
FAO की चेतावनी, खाड़ी संकट का वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर व्यापक असर
संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के मुख्य अर्थशास्त्री मैक्सिमो टोरेरो ने कहा है कि फ़ारस की खाड़ी में बढ़ते युद्ध ने "हाल के समय में वैश्विक स्तर पर उपभोक्ता वस्तुओं के प्रवाह में विशाल स्तर के गम्भीर व्यवधान उत्पन्न किए हैं, जिनका तेज़ प्रभाव देखा गया है. मैक्सिमो टोरेरो ने न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि यह संकट, दुनिया भर में कृषि उत्पादन और खाद्य सुरक्षा को प्रभावित कर रहा है, जिसका असर न केवल किसानों पर बल्कि प्रवासी श्रमिकों पर भी पड़ रहा है. Tweet URL रोम से वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए उन्होंने कहा, "इस पल, समय का बहुत महत्व है और घड़ी तेज़ी से चल रही है. मुझे लगता है कि हमें जल्द से जल्द समाधान खोजने की ज़रूरत है."किसानों के लिए 'दोहरा झटका'युद्ध शुरू होने के बाद से, होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में टैंकरों की आवाजाही में 90 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है. आमतौर पर, वैश्विक कच्चे तेल के प्रवाह का 35 प्रतिशत (2 करोड़ बैरल), उर्वरक व्यापार का 30 प्रतिशत और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) का पाँचवाँ हिस्सा, हर दिन इस महत्वपूर्ण समुद्री गलियारे से गुज़रता है.युद्ध के कारण नौवहन में आए व्यवधान से किसान, कृषि उत्पादन के लिए अत्यन्त आवश्यक सामग्रियों - उर्वरक और ईंधन की बढ़ती क़ीमतों के कारण "दोहरे झटके" का सामना कर रहे हैं.यदि जल्द ही कोई समाधान मिल जाता है, तो बाज़ार लगभग तीन महीनों में स्थिर हो सकते हैं, लेकिन यदि व्यवधान जारी रहा तो स्थिति बदल जाएगी. जैव ईंधन की तरफ़ से प्रतिस्पर्धामैक्सिमो टोरेरो ने कम फ़सल पैदावार और विकल्पों की ओर इशारा करते हुए कहा, "तीन महीने की नाकाबन्दी का मध्यम अवधि का परिदृश्य, वैश्विक स्तर पर सभी किसानों को प्रभावित करेगा, और फिर हमारे पास अलग-अलग कारक होंगे जो मुख्य रूप से अगले फ़सल मौसम को प्रभावित कर सकते हैं."यह स्थिति जैव ईंधन क्षेत्र की तरफ़ से प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ा सकती है, ख़ासकर यदि तेल की क़ीमतें $100 प्रति बैरल से ऊपर जाती हैं. हालाँकि इससे किसानों को फ़ायदा होगा, लेकिन "यह उपभोक्ताओं के लिए नुक़सानदेह होगा क्योंकि क़ीमतें बढ़ जाएंगी."उन्होंने कहा कि तात्कालिक अवधि के लिए प्राथमिकता श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे देशों को दी जानी चाहिए, जहाँ इस समय चावल की कटाई हो रही है. उर्वरक आयात पर निर्भर अफ़्रीकी देश भी असुरक्षित हैं, हालाँकि अर्जेंटीना, ब्राज़ील और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे "बड़े निर्यातक" भी प्रभावित होंगे.क़ीमतों पर क़ाबू ज़रूरीखाड़ी के सम्बन्ध में मैक्सिमो टोरेरो ने बताया कि ईरान में खाद्य क़ीमतें पहले से ही "आसमान छू रही थीं," हालाँकि देश अपनी ज़रूरतों के लिए आपूर्ति का लगभग 70 प्रतिशत स्वयं पैदा करता है, लेकिन शेष हिस्सा आयात किया जाता है. वहीं, क़तर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे - "खाद्य पदार्थों के बड़े आयातक" देश, चुनौतियों का सामना करेंगे क्योंकि कोई भी जहाज़ इस क्षेत्र में नहीं पहुँच रहा है.ये भी पढ़ें: खाड़ी युद्ध 'नियंत्रण से बाहर’, कूटनीति की सीढ़ी का सहारा लेने की अपील खाड़ी देशों में, दक्षिण एशिया और पूर्वी अफ़्रीका के लाखों प्रवासी श्रमिकों को भी आश्रय मिलता है. यदि युद्ध जारी रहा, तो इन श्रमिकों द्वारा अपने स्वदेश को भेजी जाने वाली धनराशि (remittances) में कमी आ सकती है.उन्होंने, संकट को कम करने के लिए, अल्प अवधि में वैकल्पिक समुद्री मार्ग खोजने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया. "हमें बुवाई के समय से पहले आयात-निर्भर देशों को आपातकालीन भुगतान सन्तुलन (balance of payment) सहायता प्रदान करने की आवश्यकता है."मध्यम अवधि में, देशों को उर्वरक आयात के स्रोतों में विविधता लानी चाहिए, क्षेत्रीय भंडार को साझा करने की प्रक्रिया को मज़बूत करना चाहिए और निर्यात प्रतिबन्धों से बचना चाहिए. साथ ही, दीर्घकालिक रूप से सहनक्षमता (resilience) बढ़ाना महत्वपूर्ण होगा.उन्होंने निष्कर्षतः कहा, "हमें खाद्य प्रणालियों को भी, ऊर्जा और परिवहन क्षेत्रों के समान ही रणनैतिक महत्व देना होगा और इन झटकों को कम करने के लिए उसी इरादे के अनुसार निवेश करना होगा."

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement