-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मध्य पूर्व: भीषण संकट के बीच, मानवीय सहायता प्रयासों में तेज़ी

Source: UN News: शुक्रवार, 20 मार्च 2026 00:01 AM (IST)
मध्य पूर्व: भीषण संकट के बीच, मानवीय सहायता प्रयासों में तेज़ी
मध्य पूर्व क्षेत्र में संकट अपने तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है. ईरान पर इसराइली व अमेरिकी हवाई हमलों और ईरान के जवाबी ड्रोन व मिसाइल हमलों के साथ-साथ लेबनान में इसराइली सैन्य बलों और हिज़बुल्ला के बीच टकराव जारी है. हिंसा के कारण हताहतों की संख्या बढ़ रही है, लाखों लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं और मानवीय सहायता आवश्यकताओं में बड़ा उछाल आया है. ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़’ जलमार्ग में व्यापारिक जहाज़ों की आवाजाही और सप्लाई चेन में आए व्यवधान की वजह से तेल, गैस व खाद्य सामग्री की क़ीमतों में वृद्धि हो रही है, और तेल की क़ीमतें प्रति बैरल 100 डॉलर के आसपास मंडरा रही हैं. वहीं, खाड़ी क्षेत्र में स्थित देशों में हमलों की आशंका के बीच विमान उड़ानें अस्थाई रूप से स्थगित हो रही हैं, जिससे हवाई यातायात पर असर हुआ है.यूएन मानवीय सहायता एजेंसियों ने कहा है कि विस्थापन, खाद्य असुरक्षा और स्वास्थ्य प्रणालियों पर बढ़ते दबाव जैसी चुनौतियों के बीच, ज़रूरतमन्द आबादी तक आपात राहत पहुँचाने के प्रयास किए जा रहे हैं.क़ीमतों में उछालखाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने चिन्ता जताई है कि फ़ारस की खाड़ी में भड़के हिंसक टकराव की आंच, वैश्विक खाद्य प्रणालियों तक महसूस की जा रही है.युद्ध की वजह से ऊर्जा की बढ़ती क़ीमतों से उर्वरक के दाम में भी वृद्धि हो रही है और योरोपीय क्षेत्र में यूरिया की क़ीमत, मार्च के शुरुआती दिनों की तुलना में 20 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है. FAO के अनुसार, उर्वरक का उत्पादन बहुत हद तक प्राकृतिक गैस पर निर्भर करता है और आपूर्ति में अस्थिरता लम्बे समय तक जारी रहने से, इस वर्ष की पहली छमाही में उर्वरक की क़ीमतें 15-20 प्रतिशत ऊँची बनी रह सकती हैं. इससे कृषि की लागत बढ़ेगी और विश्व भर में खाद्य क़ीमतें भी. यूएन एजेंसी के अनुसार, यदि यह संकट जारी रहा तो खाड़ी देशों में काम कर रहे लोगों द्वारा भेजे जाने वाले धन प्रेषण (remittance) में गिरावट आ सकती है, जिसका असर विकासशील देशों में उन लाखों-करोड़ों परिवारों पर होगा, जो अपनी गुज़र-बसर के लिए प्रवासी कामगारों द्वारा भेजे जाने वाली धनराशि पर निर्भर हैं. खाद्य सप्लाई चेन पर दबावउधर, विश्व खाद्य कार्यक्रम के अनसुरा, मध्य पूर्व क्षेत्र में व्याप्त संकट की वजह से, पहले से ही चुनौतियों से जूझ रही नाज़ुक खाद्य प्रणालियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है. विस्थापन, ईंधन की क़ीमतों में उछाल, व्यापार मार्गों में व्यवधान की वजह से भोजन और अन्य सामान की क़ीमत बढ़ रही है. युद्ध की चपेट में आने के जोखिम की वजह से बीमा प्रीमियम और मालढुलाई की दरें 15-20 प्रतिशत तक बढ़ चुकी हैं, और मानवीय सहायता अभियान की लागत में भी वृद्धि हो रही है. इन चुनौतियों के बावजूद, यूएन खाद्य कार्यक्रम ने लेबनान, ग़ाज़ा, अफ़ग़ानिस्तान और अन्य संकट प्रभावित इलाक़ों में प्रभावित आबादी तक सहायता पहुँचाने के लिए अपने अभियान का स्तर बढ़ाया है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement