Advertisement
मध्य पूर्व में सहायता अभियान दबाव में, खाद्य सहायता के लिए 20 करोड़ डॉलर की ज़रूरत

इन आश्रय स्थलों में लगभग 52 हज़ार लोगों को हर दिन खाद्य सहायता दी जा रही है, जबकि 1 लाख 80 हज़ार लोगों को अपनी बुनियादी ज़रूरतें पूरी करने के लिए नक़द सहायता मिल रही है.इस क्षेत्रीय संकट के कारण सीमापार आवाजाही भी बढ़ी है. लेबनान से लगभग 84 हज़ार सीरियाई शरणार्थी सीरिया लौट गए हैं, जबकि लगभग 9 हज़ार लेबनानी नागरिक सुरक्षा और सहायता की तलाश में सीरिया पहुँचे हैं.सामेर अब्देलजबेर ने कहा, “इन लोगों को सीरिया के भीतर भी सहायता की ज़रूरत है.”अधिक धनराशि की ज़रूरतबढ़ती ज़रूरतों के बावजूद, मानवीय सहायता एजेंसियाँ धन की गम्भीर कमी से जूझ रही हैं, जिसके कारण उन्हें कठिन फ़ैसले लेने पड़ रहे हैं.रमदान के दौरान, विश्व खाद्य कार्यक्रम ने घोषणा की कि धन की कमी के कारण उसे जॉर्डन में लगभग 1 लाख 35 हज़ार सीरियाई शरणार्थियों के लिए सहायता रोकनी पड़ी. मिस्र में भी 2 लाख 50 हज़ार सूडानी शरणार्थियों के लिए सहायता बन्द करनी पड़ी है.सामेर अब्देलजबेर ने कहा, “इसीलिए हमें अधिक धनराशि की आवश्यकता है, ताकि उन ज़रूरतों को पूरा किया जा सके जो इस संकट से पहले भी मौजूद थीं और इसके शुरू होने के बाद कई गुना बढ़ गई हैं.”ईरान में यह कार्यक्रम इस समय शिविरों में रह रहे लगभग 33 हज़ार अफ़ग़ान शरणार्थियों की मदद कर रहा है. लेकिन विश्व खाद्य कार्यक्रम के अनुसार मेज़बान समुदायों में रह रहे कुछ अफ़ग़ान अब इन शिविरों में आने लगे हैं, जिससे मानवीय सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है.कमज़ोर समुदायों पर असरसीधी सहायता के अलावा, बढ़ती वैश्विक क़ीमतें कमज़ोर समुदायों की ख़रीद क्षमता भी घटा रही हैं.“किसी भी देश में जब ईंधन की क़ीमत बढ़ती है, तो रोटी की क़ीमत तुरन्त बढ़ जाती है और परिवहन का ख़र्च भी बढ़ जाता है... ऐसे में जब हम लोगों को नक़द सहायता देते हैं, तो वह धन ऐसे बाज़ारों में ख़र्च होता है, जहाँ क़ीमतें पहले ही बढ़ चुकी होती हैं. इससे उनकी ख़रीद क्षमता घट जाती है.”विश्व खाद्य कार्यक्रम ने तेज़ी से बढ़ती मानवीय ज़रूरतों के बीच, सरकारों, दानदाताओं और निजी क्षेत्र से सहायता बढ़ाने की अपील की है.सामेर अब्देलजबेर ने कहा, “हम मानते हैं कि आशावादी बने रहना और सक्रिय रूप से काम करना ज़रूरी है.” “हम सदस्य देशों, दानदाताओं और निजी क्षेत्र के साथ काम कर रहे हैं, इस उम्मीद में कि इस कठिन स्थिति में लोगों की मदद के लिए ज़रूरी धनराशि जुटाई जा सकेगी.”चुनौतियों के बावजूद, पूरे क्षेत्र में विश्व खाद्य कार्यक्रम के कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में अपना काम जारी रखे हुए हैं.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


