-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संक्षेप में: यूक्रेन में रूसी हमलों में आम लोग हताहत, ग़ाज़ा में भरपेट भोजन की समस्या

Source: UN News: गुरुवार, 12 मार्च 2026 00:00 AM (IST)
संक्षेप में: यूक्रेन में रूसी हमलों में आम लोग हताहत, ग़ाज़ा में भरपेट भोजन की समस्या
यूक्रेन में हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर हुए मिसाइल व ड्रोन हमलों में बच्चों समेत अनेक आम नागरिक हताहत हुए हैं, और अहम बुनियादी ढाँचे को भी भारी नुक़सान पहुँचा है, जिनमें रिहायशी इमारतें, एक स्कूल और अन्य नागरिक प्रतिष्ठान हैं. यूएन महासचिव के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने पत्रकारों को बताया कि पिछले गुरुवार से इस सोमवार के दौरान हुए हमलों ने देश के कई क्षेत्रों को अपनी चपेट में लिया है, जिनमें ख़ारकीव सबसे अधिक प्रभावित शहरों में है. Tweet URL संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि लगातार हमलों से आम नागरिकों की सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं पर गम्भीर असर पड़ रहा है.यूक्रेन के दोनेत्स्क क्षेत्र में भी नागरिकों के मारे जाने और घायल होने की ख़बरें सामने आई हैं. अधिकारियों के अनुसार, विशेष रूप से क्रमातोर्स्क के आसपास यूक्रेन के नियंत्रण वाले इलाक़ों में हमलों में अनेक आम नागरिक प्रभावित हुए हैं.प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने बताया कि इन हमलों से अनेक क्षेत्रों में ऐम्बुलेंस, दमकल गाड़ियों, घरों के साथ-साथ ऊर्जा व रेलवे ढाँचे को भी नुक़सान पहुँचा है.उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि दुनिया में अन्य संकट उभरने के बावजूद, यूक्रेन युद्ध को नज़रअन्दाज़ नहीं किया जाना चाहिए.“जब नए युद्ध शुरू हो रहे हैं, तब भी हमें याद रखना होगा कि अन्य युद्ध जारी हैं और उन्हें भुलाया नहीं जाना होगा.”मानवीय सहायता एजेंसियाँ, ज़रूरतमन्द आबादी तक लगातार आपात सहायता पहुँचाने में जुटी हैं. ग़ाज़ा: भूख संकट बरक़रारसंयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने मंगलवार को चेतावनी दी कि ग़ाज़ा पट्टी में पर्याप्त मानवीय सहायता नहीं पहुँच पाने के कारण, फ़लस्तीनी लोगों को भरपेट भोजन नहीं मिल पा रहा है.WFP के अनुसार, इसराइली अधिकारियों ने पिछले सप्ताह केरेम शेलोम सीमा चौकी फिर से खोल दी थी. यह क़दम ईरान के साथ हिंसक टकराव के बीच उठाया गया, लेकिन इसके बावजूद ग़ाज़ा में पहुँचने वाली मानवीय सहायता अब भी बहुत सीमित है.फ़लस्तीन में WFP के निदेशक शॉन हयूग्स ने कहा कि सहायता सामग्री की आपूर्ति पर लम्बे समय से लगे प्रतिबन्धों के कारण, मानवीय सहायता बेहद सीमित स्तर पर पहुँच पा रही है.उन्होंने बताया कि इन पाबन्दियों के कारण मानवीय सहायता “किसी तरह गुज़ारा चलाने लायक स्तर” पर ही बनी हुई है.अक्टूबर 2025 में युद्धविराम लागू होने के बाद पिछले चार या पाँच महीनों में कुछ सुधार हुआ है, मगर अब भी खाद्य सुरक्षा की स्थिति नाज़ुक और अस्थिर है. © WFP/Maxime Le Lijour उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “और जैसा कि हमने पिछले सप्ताह देखा, यह स्थिति बहुत जल्दी फिर से उलट सकती है और हालात तेज़ी से ख़राब हो सकते हैं.”WFP के अनुसार, वर्तमान में एजेंसी के पास ग़ाज़ा पट्टी में, लगभग 15 लाख लोगों के लिए केवल दो सप्ताह तक चलने लायक आधे राशन का ही भंडार बचा है.यूएन एजेंसी को, इस वर्ष की शुरुआत में ही पूर्ण राशन घटाकर आधा करना पड़ा था.निदेशक शॉन हयूग्स ने कहा, “हम राशन को फिर से बढ़ाकर कम से कम 75 प्रतिशत तक पहुँचाना चाहते हैं, लेकिन इस समय जितनी मात्रा में खाद्य सामग्री ग़ाज़ा में पहुँच रही है, उसे देखते हुए यह सम्भव होता नहीं दिख रहा है.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement