-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूडान में आगे भी जनसंहारक हिंसा का जोखिम बरक़रार

Source: UN News: रविवार, 01 मार्च 2026 00:01 AM (IST)
सूडान में आगे भी जनसंहारक हिंसा का जोखिम बरक़रार
सूडान में लगभग तीन वर्षों के युद्ध के दौरान बड़े पैमाने पर हत्याएँ, बलात्कार और अन्य तरह के मानवाधिकार उल्लंघन दर्ज किए गए हैं. साथ ही, आगे भी जनसंहारक हिंसा का जोखिम लगातार बरक़रार है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में गुरूवार को यह जानकारी दी गई है. परिषद में, सूडान में वहाँ के सरकारी सशस्त्र बलों (SAF) और त्वरित समर्थन बल (RSF) नामक अर्द्धसैनिक बलों के बीच क्रूर टकराव पर चर्चा की गई. Tweet URL यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क और सूडान के लिए स्वतंत्र अन्तरराष्ट्रीय तथ्य-खोजी मिशन के मुखिया मोहमद चांदे ओथमान ने, परिषद में गुरूवार को जानकारियाँ साझा की हैं. इस मिशन की स्थापना अक्टूबर 2023 में की गई थी.वोल्कर टर्क ने सूडान की स्थिति के बारे में अपनी नवीन रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए, देश की स्थिति को, क्रूरता की पुस्तक में एक और अध्याय क़रार दिया. युद्ध गहराने के साथ ही, तमाम पक्षों द्वारा मानवाधिकार उल्लंघनों में बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि “जवाबदेही वास्तव में ग़ायब रही है.”यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय – OHCHR के दस्तावेज़ बताते हैं कि सूडान वर्ष 2025 में लगभग 11 हज़ार 300 आम लोग मारे गए, जोकि वर्ष 2024 की तुलना में लगभग तीन गुना संख्या है. जबकि हज़ारों अन्य लोग अभी या तो लापता हैं या उनकी शिनाख़्त नहीं हुई है.महिलाओं के शरीरों को बनाया ‘हथियार’मानवाधिकार उच्चायुक्त ने बताया कि RSF और SAF दोनों ने ही, घनी आबादी वाले इलाक़ों में, विस्फोटक हथियारों का प्रयोग किया है, और वो भी अक्सर कोई चेतावनी दिए बिना, जोकि मानव जीवन के लिए अत्यन्त गम्भीर असम्मान को दर्शाता है.स्कूलों, अस्पतालों, बाज़ारों, धार्मिक स्थलों और अहम बुनियादी ढाँचों, तमाम पर हमले किए गए हैं. “समुदायों में भय फैलाने के लिए, सूडानी महिलाओं व लड़कियों के शरीरों को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया है.”वोल्कर टर्क ने बताया, “वर्ष 2025 में हमने, यौन हिंसा के 500 भुक्तभोगियों की शिनाख़्त की, जिसमें बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, यौन उत्पीड़न और दासता जैसे कृत्य शामिल थे.""कुछ मामलों में परिणाम मृत्यु के रूप में भी हुए. और जब मैंने इस वर्ष के आरम्भ में सूडान का दौरा किया तो, कम से कम 10 भुक्तभोगियों की व्यथा भरी आपबीतियाँ सुनीं.”अल फ़शर में रक्तपात, कोर्दोफ़ान के लिए चिन्ताएँRSF ने अप्रैल (2025) में उत्तर दारफ़ूर में ज़मज़म शिविर पर अपना क़ब्ज़ा किया था, और उसके छह महीने बात प्रान्तीय राजधानी अल फ़शर पर इसके आक्रमण के दौरान, “ऐसा रक्तपात मचाया जिसमें हज़ारों लोगों की मौत हुई, जोकि युद्ध अपराध और सम्भवतः मानवता के विरुद्ध अपराधों की श्रेणी आता है.”यूएन मानवाधिकार प्रमुख ने याद करते हुए बताया कि अलबत्ता उन्होंने शहर में जोखिम के बारे में बार-बार आगाह किया था, मगर जनसंहार को रोका नहीं जा सका.उन्होंने कहा, “अब जबकि युद्ध का केन्द्र कोर्दोफ़ान क्षेत्र बन गया है, मुझे बहुत बड़ी चिन्ता है कि इस तरह के अपराध फिर किए जा सकते हैं. क्योंकि ये कृत्य निर्मम क्रूरता के चलन हैं.” © Avaaz/Giles Clarke सूडान में युद्ध ने लाखों लोगों विस्थापित करने के साथ-साथ, उन्हें भूख के गर्त में धकेल दिया है. जनसंहार का भयसूडान के लिए तथ्य खोजी मिशन ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें कहा गया था कि देश के दारफू़र क्षेत्र में, त्वरित समर्थन बल (RSF) द्वारा किए गए हमले, जनसंहार जैसे अपराधों के संकेत देते हैं और आगे भी बड़े अत्याचारों का गम्भीर ख़तरे की आशंका प्रस्तुत करते हैं.इस मिशन के मुखिया मोहमद चांदे ओथमान ने, युद्ध जारी रहने की स्थिति में, आगे भी जनसंहारक हिंसा को अंजाम दिए जाने के जोखिम के बारे में आगाह किया है.इस रिपोर्ट के बारे में अधिक जानकारी यहाँ पढ़ी जा सकती है...सूडान: सामूहिक हत्याएँ और जातीय सफ़ाया, जनसंहार के स्पष्ट चिन्ह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement