यूक्रेन युद्ध: यूएन महासभा की स्थाई शान्ति व युद्धविराम की पुकार
Source: UN News: शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मंगलवार को, यूक्रेन युद्ध के चार वर्ष होने और इस विनाशकारी युद्ध के पाँचवें वर्ष में प्रवेश करने के दुखद पड़ाव पर, एक प्रस्ताव पारित करके, देश में स्थाई शान्ति की स्थापना व युद्धविराम लागू किए जाने का आहवान किया है.
मंगलवार को आयोजित यूएन महासभा के 11वें आपात विशेष सत्र के दौरान पेश किए गए इस प्रस्ताव के पक्ष में 107 वोट डाले गए, 12 सदस्य देशों ने विरोध में मतदान किया, जबकि 51 देशों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया.इस प्रस्ताव में पुकार लगाई है कि रूसी महासंघ और यूक्रेन के बीच तुरन्त, पूर्ण रूप से, बिना किसी शर्त के युद्धविराम लागू किया जाना होगा.साथ ही, युद्ध बन्दियों की पूर्ण रूप से अदला-बदली करनी होगी, अवैध ढंग से हिरासत में रखे गए सभी लोगों की रिहाई करनी होगी, और बच्चों समेत, जबरन हस्तांतरण या देश निकाला का शिकार लोगों की वापसी सुनिश्चित की जानी होगी. रूसी सैन्य बलों ने चार वर्ष पहले, यूएन चार्टर और अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन करते हुए यूक्रेन में ‘विशेष सैन्य अभियान’ शुरू किया था. उसके बाद से अब तक, लगभग 15 हज़ार आम नागरिक मारे जा चुके हैं, हज़ारों अन्य घायल हुए हैं और देश को 195 अरब डॉलर की क्षति हो चुकी है.संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के एक आकलन के अनुसार, यूक्रेन को युद्ध की तबाही से उबरने और पुनर्निर्माण के लिए, अगले एक दशक के दौरान लगभग 588 अरब डॉलर की रक़म की आवश्यकता होगी.देश के अनेक शहरों में आवास व्यवस्था, ऊर्जा प्रतिष्ठानों और अन्य अहम क्षेत्रों के बुनियादी ढाँचों को लगातार रूसी सेनाओं द्वारा निशाना बनाए जाने से उन्हें गहरी क्षति पहुँच रही है.संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन पर रूस के पूर्ण स्तर के आक्रमण को चार वर्ष होने के अवसर पर उच्चस्तरीय डिबेट आयोजित करने के साथ, इस युद्ध को रोके जाने की अपील की है. यूएन महासभा ने भी यूक्रेन युद्ध पर यह 11वाँ आपात विशेष सत्र आयोजित किया है.यूएन महासभा के आपात विशेष सत्र की कार्यवाही का सीधा प्रसारण यहाँ देखा जा सकता है...
यूक्रेन युद्ध को नए सामान्य हालात नहीं बनने देना होगा - महासभा प्रमुखयूएन महासभा अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक ने मंगलवार को जिनीवा में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि चार वर्ष पहले, योरोप में लोगों की किसी और ही दुनिया में नींद खुली थी, चूँकि उनके जैसी अन्य पीढ़ियों ने हमेशा शान्ति में रहने के विशेषाधिकार को ही देखा था.“मगर, चार वर्ष पहले, रूस द्वारा पड़ोसी देश यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के बाद यह बदल गया.”पूरी स्टोरी यहाँ पढ़ें...यूक्रेन में पुनर्निर्माण व पुनर्बहाली पर लगेंगे 10 वर्ष में लगभग 588 अरब डॉलरसोमवार को जारी एक संयुक्त आकलन में कहा गया है कि यह रक़म वर्ष 2025 में देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग तीन गुना ज़्यादा है. यह आकलन संयुक्त राष्ट्र, विश्व बैंक, यूक्रेन सरकार और योरोपीय आयोग ने संयुक्त रूप से जारी किया है जिसका नाम है - Rapid Damage and Needs Assessment (RDNA5).और अधिक यहाँ पढ़ें...एक त्रासदी, अनगिनत बिखरी उम्मीदें: युद्ध के 4 वर्षों ने बदल दी यूक्रेन की तस्वीररूसी सैन्य बलों ने चार वर्ष पहले, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन करते हुए यूक्रेन में ‘विशेष सैन्य अभियान’ शुरू किया था. उसके बाद से अब तक, लगभग 15 हज़ार आम नागरिक मारे जा चुके हैं, हज़ारों अन्य घायल हुए हैं और देश को 195 अरब डॉलर की क्षति हो चुकी है.पूरी स्टोरी यहाँ पढ़ें...