-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लीबिया: प्रवासियों और शरणार्थियों के सुनियोजित शोषण के मामले

Source: UN News: शनिवार, 21 फ़रवरी 2026 00:01 AM (IST)
लीबिया: प्रवासियों और शरणार्थियों के सुनियोजित शोषण के मामले
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) की एक नवीन रिपोर्ट में कहा गया है कि लीबिया में रह रहे प्रवासी, शरणार्थी और शरण-प्रार्थी जन, हत्या, यातना, यौन हिंसा और मानव तस्करी जैसे निर्मम व सुनियोजित मानवाधिकार उल्लंघनों का, लगातार सामना कर रहे हैं. इस रिपोर्ट में जनवरी 2024 से दिसम्बर 2025 की अवधि को शामिल किया है, जिसमें बताया गया है कि लीबिया में एक ऐसा शोषणकारी तंत्र विकसित हो चुका है, जो बेहद असुरक्षित हालात में फँसे लोगों को निशाना बनाकर उनसे मुनाफ़ा कमाता है.रिपोर्ट, इसे एक ऐसी “क्रूर और सामान्य बना दी गई वास्तविकता” क़रार देती है, जो अब अपवाद नहीं, बल्कि वहाँ का हर दिन का चलन बन चुकी है."नरक जैसी यात्रा"OHCHR की रिपोर्ट के अनुसार, अफ़्रीका, मध्य-पूर्व और दक्षिण एशिया के 16 देशों से आए लगभग 100 प्रवासियों, शरणार्थियों और शरण-प्रार्थियों के साक्षात्कारों के आधार पर अपहरण, मनमानी हिरासत और भीषण हिंसा की भयावह तस्वीर सामने आई है.लीबिया के पूर्वी तोब्रुक इलाक़े में एक तस्करी ठिकाने पर 6 सप्ताह तक बन्दी बनाकर रखी गई, एरिट्रिया की एक महिला ने कहा, “काश मैं मर गई होती… यह पूरी यात्रा नरक जैसी थी.”महिला ने बताया कि उसके साथ अनेक बार बलात्कार किया गया और उसने, 14 वर्ष तक की लड़कियों के साथ यौन हिंसा होते हुए अपनी आँखों से देखा.इस महिला को उसके परिवार द्वारा फ़िरौती देने के बाद छोड़ा गया.अनेक पीड़ितों ने यह भी बताया कि उन्हें सामूहिक रूप से पीटा गया, प्रताड़ित किया गया और उनके साथ यौन हिंसा की गई.रिपोर्ट के निष्कर्षों के अनुसार, आपराधिक गिरोह प्रवासियों को पकड़कर बिना किसी क़ानूनी प्रक्रिया के हिरासत केन्द्रों में भेज देते हैं. इनके कथित तौर पर लीबिया के कुछ अधिकारियों से भी सम्बन्ध हैं.इसके अलावा, अनेक लोगों को ग़ुलामी, जबरन मज़दूरी, जबरन देह-व्यापार व उनके सामान व पहचान दस्तावेज़ों की ज़ब्ती और इन्हें वापिस लौटाने के लिए रक़म वसूले जाने जैसी गम्भीर यातनाओं का सामना करना पड़ता है. Tweet URL समुद्र में लीबियाई पक्षों द्वारा प्रवासियों को रोके जाने की कार्रवाइयाँ अकसर हिंसक और बेहद ख़तरनाक होती हैं, जिनमें अत्यधिक बल प्रयोग और लापरवाह तरीक़े अपनाए जाते हैं.इस दौरान, पकड़े गए लोगों को जबरन वापिस लीबिया भेज दिया जाता है, जहाँ उन्हें फिर से शोषण और हिंसा के उसी चक्र का सामना करना पड़ता है.लालच का भयावह रूपयूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने कहा है कि तस्करों और सत्ता में बैठे लोगों के लालच के कारण, लोगों को जिस अन्तहीन भयावह स्थिति में धकेला जा रहा है, उसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है. लीबिया के लिए यूएन महासचिव की विशेष प्रतिनिधि हाना टेटेह ने कहा कि यह शोषणकारी ‘बिज़नेस मॉडल’, सबसे अधिक असुरक्षित हालात में फँसे लोगों को निशाना बनाता है, और हिरासत केन्द्र मानवाधिकार उल्लंघनों के अड्डे बन चुके हैं.दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने समुद्र में जीवन-रक्षक खोज और बचाव अभियानों को मज़बूत करने की ज़रूरत पर बल दिया.साथ ही, योरोपीय संघ तथा अन्य अन्तरराष्ट्रीय साझीदारों से अपील की कि जब तक मज़बूत मानवाधिकार सुरक्षा व्यवस्था लागू नहीं हो जाती, तब तक लोगों को रोककर, जबरन लीबिया वापस भेजने की कार्रवाई बन्द की जाए.मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने कहा कि लीबिया में प्रवासियों और शरणार्थियों की पीड़ा अब समाप्त किया जाना होगा और उनके अधिकारों व गरिमा की रक्षा किया जाना, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत एक अनिवार्य दायित्व है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement