×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:49 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
सूडान: सामूहिक हत्याएँ और जातीय सफ़ाया, जनसंहार के स्पष्ट चिन्ह
Source: UN News: शनिवार, 21 फ़रवरी 2026 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र के एक तथ्य-खोजी मिशन ने कहा है कि सूडान के दारफू़र क्षेत्र में, त्वरित समर्थन बल (RSF) द्वारा किए गए हमले, जनसंहार जैसे अपराधों के संकेत देते हैं और आगे भी बड़े अत्याचारों का गम्भीर ख़तरे की आशंका प्रस्तुत करते हैं. मिशन के अनुसार, RSF ने, अल फ़शर शहर पर अक्टूबर (2025) में क़ब्ज़ा किए जाने के दौरान, जातीय आधार पर हत्याएँ कीं, व्यापक यौन हिंसा को अंजाम दिया और लोगों को जबरन ग़ायब किया.ग़ौरतलब है कि सूडान की सशस्त्र सेना और RSF के बीच अप्रैल 2023 में, देश पर नियंत्रण के मुद्दे पर मतभेदों के बीच हिंसक टकराव भड़क उठा था. RSF ने, उत्तर दारफ़ूर प्रान्त की राजधानी अल फ़शर पर डेढ़ वर्ष की घेराबन्दी के बाद, 26 अक्टूबर 2025 को क़ब्ज़ा कर लिया था, जहाँ बड़े पैमाने पर विस्थापन और अत्याचार किए जाने के आरोप सामने आए.रिपोर्ट में कहा गया है कि ये घटनाएँ ज़घावा और फ़ुर समुदायों के विरूद्ध किए गए ऐसे कृत्यों की ओर इशारा करती हैं, जिनमें जनसंहार के स्पष्ट चिन्ह नज़र आते हैं.यूएन तथ्य‑खोजी मिशन ने चेतावनी दी है कि सूडान में स्थिति बेहद गम्भीर बनी हुई है और आम नागरिकों के ख़िलाफ़ आगे और भी बड़े पैमाने पर अत्याचार होने का ख़तरा है. UNAMID/Mohamad Almahady सूडान में स्थिति बेहद गम्भीर बनी हुई है और आम नागरिकों के ख़िलाफ़ आगे और भी बड़े पैमाने पर अत्याचार होने का ख़तरा है. योजनाबद्ध और संगठित अभियानसूडान के लिए स्वतंत्र अन्तरराष्ट्रीय तथ्य-खोजी मिशन ने गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि उपलब्ध सबूत स्पष्ट करते हैं कि जनसंहार सम्बन्धी कम से कम तीन कृत्य किए गए हैं: सुरक्षित जातीय समूह के सदस्यों की हत्या, गम्भीर शारीरिक और मानसिक चोट पहुँचाना और जानबूझकर ऐसी जीवन परिस्थितियाँ उत्पन्न करना, उस समूह के जो पूरे या आंशिक रूप से, शारीरिक विनाश की कारण बनें.मिशन के अध्यक्ष मोहमद चांदे ओथमन ने कहा, “अल फ़शर और उसके आसपास किए गए कृत्य, आकस्मिक या इक्का-दुक्का घटनाओं के परिणाम नहीं हैं. RSF के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा इस अभियान का पैमाना, समन्वय और सार्वजनिक समर्थन यह दर्शाता है कि यह योजनाबद्ध और संगठित अभियान था.”उन्होंने कहा, “यह अभियान जनसंहार की पहचान करने वाले सभी लक्षणों को धारण करता है और इसके तहत किए गए अपराधों को भी उसी श्रेणी में रखा जा सकता है.”घेराबन्दी के 500 दिन…रिपोर्ट में कहा गया है कि ये निष्कर्ष उत्तर दारफूर की राजधानी अल फ़शर और इसके आसपास के इलाक़ों, अक्टूबर 2025 के अन्त में, RSF के क़ब्ज़े के दौरान घटित हुई घटनाओं पर केन्द्रित हैं.मिशन के अनुसार, इससे पहले 18 महीने तक चली घेराबन्दी ने, नागरिकों को धीरे-धीरे भोजन, पानी, दवाइयों और मानवीय सहायता से अलग कर दिया था.रिपोर्ट में कहा गया है कि यह घेराबन्दी “भूख, मानसिक आघात और बन्दी बनाए रखने के माध्यम से लक्षित जनसंख्या को, व्यवस्थित रूप से कमज़ोर करने” का कार्य कर रही थी, जिससे हमला होने पर अनेक लोग भागने में असमर्थ रहे.तथ्य-खोजी मिशन ने कहा कि अल फ़शर में हुई घटनाएँ “सूडान के अन्य गै़र-अरब समुदायों पर पहले से जारी हमलों की प्रवृत्ति का तीव्र रूप” थीं, “लेकिन उससे कहीं अधिक घातक स्तर पर…” यूनामिड/अल्बर्ट गोंजालेस फारान सूडान में सरकारी बलों और RSF के बीच युद्ध के दौरान, जनसंहार के स्पष्ट चिन्ह नज़र आए हैं. जनसंहार की मंशातथ्य-खोजी मिशन ने कहा कि जनसंहार की नीयत, RSF द्वारा “जातीय आधार पर लक्षित हत्याओं, यौन हिंसा, विनाश और ग़ैर-अरब समुदायों का सफ़ाया करने की स्पष्ट मांग करने वाले सार्वजनिक बयानों की व्यवस्थित प्रवृत्ति” जैसे क़दमों से स्पष्ट रूप से ज़ाहिर होती है.इन बर्बरताओं से बचने वाले लोगों ने बताया कि RSF के लड़ाके कहते थे: “क्या आपके बीच कोई ज़घावा है? अगर हमें कोई ज़घावा मिला तो हम उन सबको मार देंगे,” और “हम दारफ़ूर से किसी भी काले व्यक्ति को ख़त्म करना चाहते हैं.”मिशन की सदस्य मोना रिशमावी ने कहा कि भूख, सहायता पर पाबन्दी, सामूहिक हत्याएँ, बलात्कार, यातना और जबरन ग़ायब करने जैसी सभी घटनाओं से केवल यही एक निष्कर्ष निकलता है कि ये जनसंहार के स्पष्ट लक्षण हैं.उन्होंने कहा, “हमने जो सबूत एकत्र किए हैं जैसे - लम्बे समय तक घेराबन्दी, भूख, मानवीय सहायता सामग्री की रोकी गई आपूर्ति, सामूहिक हत्याएँ, बलात्कार, यातना और जबरन ग़ायब करना, व्यवस्थित अपमान…ये केवल एक ही तर्कसंगत निष्कर्ष निकालती हैं.”उन्होंने स्पष्ट किया, “RSF ने अल फ़शर में ज़घावा और फ़ुर समुदायों को पूरे या आंशिक रूप से नष्ट करने का इरादा रखते हुए यह कार्रवाई की. ये जनसंहार के लक्षण हैं.”ज़घावा और फ़ुर, सूडान के पश्चिमी दारफूर क्षेत्र के सबसे बड़े गै़र-अरब जातीय समुदायों में शामिल हैं.दोनों समूहों को ऐतिहासिक रूप से भेदभाव का सामना करना पड़ा है, और इन्हें 2000 के दशक की शुरुआत से दारफू़र में हुई हिंसात्मक घटनाओं के दौरान भी निशाना बनाया गया था.अल फ़शर और उसके आसपास के अनेक परिवार पहले से ही कई बार विस्थापित हो चुके थे. © यूनिसेफ/मोहम्मद जमाल कोई ठोस कार्रवाई नहींरिपोर्ट में कहा गया है कि इस अभियान का एक केन्द्रीय तत्व पहचान-आधारित लक्षित हमले थे, जो जातीयता, लिंग और कथित राजनैतिक सम्बद्धता से जुड़े थे.इसमें विशेष रूप से ज़घावा और फ़ुर महिलाओं व लड़कियों को यौन हिंसा के दौरान लक्षित किया गया, जबकि जिन्हें अरब माना गया, उन्हें अक्सर छोड़ दिया गया.मिशन ने यह भी बताया कि क़ब्ज़े से पहले, गम्भीर हालात के बारे में अनेक बार चेतावनियाँ दी गई थीं और “अत्याचार किए जाने के जोखिम के स्पष्ट रूप से पहचाने गए संकेत” मौजूद थे.इनमें 2024 के मध्य से अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर जारी अपीलें शामिल थीं, जिनमें घेराबन्दी को समाप्त करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई थी.रिपोर्ट में कहा गया, “इन चेतावनियों के बावजूद, किसी भी पक्ष द्वारा नागरिक आबादी की सुरक्षा के लिए प्रभावी क़दम नहीं उठाए गए.”मिशन ने, कोर्दोफ़ान में और अन्य क्षेत्रों में फैलते युद्ध के बीच, चेतावनी दी है कि नागरिक सुरक्षा की आवश्यकता अब पहले से कहीं अधिक है.मिशन की सदस्य जॉय न्गोज़ी एज़ीलो ने कहा कि अल फ़शर में हुई घटनाएँ, जनसंहार जैसी हिंसा की प्रवृत्ति की एक उदाहरण हैं.मिशन ने आकलन किया है कि प्रभावी रोकथाम और जवाबदेही के अभाव में, “आगे भी जनसंहार जैसी घटनाओं का जोखिम गम्भीर और जारी है.”मिशन के अध्यक्ष ओथमन ने कहा, “सभी स्तरों पर ज़िम्मेदार व्यक्तियों को जवाबदेह ठहराया जाना होगा. जहाँ सबूत जनसंहार की ओर संकेत करते हैं, वहाँ अन्तरराष्ट्रीय समुदाय पर, रोकथाम, सुरक्षा सुनिश्चित करने और न्याय दिलाने की विशेष ज़िम्मेदारी है.”ग़ौरतलब है कि तथ्य-खोजी मिशन को यूएन मानवाधिकार परिषद ने, अक्टूबर 2023 में स्थापित किया था और इसे युद्ध में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों व अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून के उल्लंघनों की जाँच का अधिकार दिया गया था.मिशन का उद्देश्य, यथासम्भव, ज़िम्मेदार व्यक्तियों की पहचान करना भी है.यह रिपोर्ट 26 फरवरी 2026 को मानवाधिकार परिषद के सामने प्रस्तुत की जाएगी.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces