Advertisement
लीबिया: प्रवासियों और शरणार्थियों के सुनियोजित शोषण के मामले

समुद्र में लीबियाई पक्षों द्वारा प्रवासियों को रोके जाने की कार्रवाइयाँ अकसर हिंसक और बेहद ख़तरनाक होती हैं, जिनमें अत्यधिक बल प्रयोग और लापरवाह तरीक़े अपनाए जाते हैं.इस दौरान, पकड़े गए लोगों को जबरन वापिस लीबिया भेज दिया जाता है, जहाँ उन्हें फिर से शोषण और हिंसा के उसी चक्र का सामना करना पड़ता है.लालच का भयावह रूपयूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने कहा है कि तस्करों और सत्ता में बैठे लोगों के लालच के कारण, लोगों को जिस अन्तहीन भयावह स्थिति में धकेला जा रहा है, उसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है. लीबिया के लिए यूएन महासचिव की विशेष प्रतिनिधि हाना टेटेह ने कहा कि यह शोषणकारी ‘बिज़नेस मॉडल’, सबसे अधिक असुरक्षित हालात में फँसे लोगों को निशाना बनाता है, और हिरासत केन्द्र मानवाधिकार उल्लंघनों के अड्डे बन चुके हैं.दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने समुद्र में जीवन-रक्षक खोज और बचाव अभियानों को मज़बूत करने की ज़रूरत पर बल दिया.साथ ही, योरोपीय संघ तथा अन्य अन्तरराष्ट्रीय साझीदारों से अपील की कि जब तक मज़बूत मानवाधिकार सुरक्षा व्यवस्था लागू नहीं हो जाती, तब तक लोगों को रोककर, जबरन लीबिया वापस भेजने की कार्रवाई बन्द की जाए.मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने कहा कि लीबिया में प्रवासियों और शरणार्थियों की पीड़ा अब समाप्त किया जाना होगा और उनके अधिकारों व गरिमा की रक्षा किया जाना, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत एक अनिवार्य दायित्व है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


