×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 1:16 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
पश्चिमी तट में इसराइल द्वारा 'भूमि पंजीकरण' फिर शुरू किए जाने की निन्दा
Source: UN News: बुधवार, 18 फ़रवरी 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने, इसराइल द्वारा क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र - पश्चिमी तट के एक बड़े हिस्से में, भूमि के सरकारी सम्पत्ति के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया, फिर शुरू किए जाने के निर्णय की निन्दा की है. यह घटनाक्रम मई 2025 में, इसराइली मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए एक निर्णय पर अमल किए जाने से उत्पन्न हुआ है, जो पश्चिमी तट के क्षेत्र-C पर लागू होता है. इसमें पश्चिमी तट का लगभग 60 प्रतिशत इलाक़ा शामिल है.
यूएन महासचिव
के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने, सोमवार को न्यूयॉर्क में नियमित प्रैस वार्ता में बताया कि रविवार को इसराइली कैबिनेट ने मई 2025 के निर्णय पर अमल किए जाने को स्वीकृत किया है. अगर इस निर्णय पर अलम जारी रखा गया तो, 1967 में पश्चिमी तट पर इसराइल द्वारा क़ब्ज़ा किए जाने के बाद यह पहली बार होगा जब इसराइल वहाँ ज़मीन को सरकारी सम्पत्ति के रूप में पंजीकृत करने लगेगा.फ़लस्तीनियों की बेदख़ली का जोखिमसंयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने पत्रकारों को बताया कि इसराइली निर्णय से, फ़लस्तीनियों को उनकी सम्पत्ति से बेदख़ल किए जाने का रास्ता खुल सकता है, और इससे पश्चिमी तट के उस इलाक़े में, इसराइली नियंत्रण का विस्तार होने का भी जोखिम है.प्रवक्ता ने कहा, “इस तरह के उपाय, और क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र में इसराइल की लगातार मौजूदगी, ना केवल अस्थिरता पैदा करने वाले कारक हैं, बल्कि, जैसाकि अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय ने निर्धारित किया है, ग़ैरक़ानूनी भी हैं.” UN News स्तेफ़ान दुजैरिक ने कहा कि महासचिव ने इसराइल सरकार से, उन उपायों को तुरन्त पलट देने का आहवान किया है. उन्होंने साथ ही आगाह भी किया है कि धरातल पर मौजूदा गतिविधियाँ, इसराइलियों और फ़लस्तीनियों के दरम्यान दो राष्ट्र की स्थापना के समाधन की सम्भावनाओं को धूमिल कर रही हैं.यहूदी बस्तियों का विस्तार अवैधपिछले सप्ताह इसराइली कैबिनेट ने ऐसे उपायों को स्वीकृत किया था जो, पश्चिमी तट के ए और बी इलाक़ों में, इसराइल के सिविल प्राधिकारों में वृद्धि करेंगे. ये दोनों इलाक़े मिलकर, पश्चिमी तट का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा हैं.प्रवक्ता ने कहा, “महासचिव ने दोहराया है कि क़ाबिज़ पश्चिमी तट में तमाम यहूदी बस्तियाँ और उनसे सम्बन्धित गतिविधियों और प्रक्रियाओं का कोई क़ानूनी आधार नहीं है, और ये अन्तरराष्ट्रीय क़ानून व संयुक्त राष्ट्र के सम्बन्धित प्रस्तावों का खुला उल्लंघन करती हैं.”यूएन प्रमुख ने सभी पक्षों से, बातचीत के ज़रिए, दो राष्ट्र की स्थापना के समाधान का रास्ता सुरक्षित रखने का आग्रह किया है, “जोकि दीर्घकालीन शान्ति के लिए एक मात्र मार्ग है.” © UN News ग़ाज़ा में सहायता पर प्रतिबन्ध जारीइस बीच ग़ाज़ा में मानवीय सहायता एजेंसियों ने, खाद्य और आश्रय सामग्री, स्वास्थ्य, पानी व स्वच्छता सामान के 1,900 विशाल पैकेट, सीमा चौकियों से, ग़ाज़ा पट्टी में पहुँचाने में मदद की है.संयुक्त राष्ट्र के मानवीय राहत समन्वय कार्यालय –
OCHA
ने बताया है कि इसके बावजूद, सहायता अभियानों को अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ा है.जॉर्डन से आने वाले सहायता क़ाफ़िलों को ऐसे मार्गों के लिए सीमित रखा गया है जहाँ पर सामान को वाहनों से कई बार उतारना और फिर चढ़ाना पड़ता है.मिस्र की तरफ़ से आने वाले जो सहायता क़ाफ़िले कैरेम शेलॉम/कैरेम अबू सलेम सीमा चौकियों से दाख़िल होते हैं, उन्हें बड़ी संख्या में वापिस लौटाया जा रहा है. 4 से 10 फ़रवरी की अवधि में ऐसे 60 प्रतिशत सहायता क़ाफ़िलों का सामान वाहनों से उतरवा दिया गया था.ग़ौरतलब है कि ग़ाज़ा के भीतर जिन मानवीय सहायता गतिविधियों के लिए, इसराइली अधिकारियों के साथ सामंजस्य की आवश्यकता होती है, उनमें भी अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces