×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:41 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
WHO: भारत और यूके में मंकीपॉक्स वायरस के नए मामले, निगरानी पर बल
Source: UN News: मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026 00:00 AM (IST)
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि मंकीपॉक्स के दो ज्ञात आनुवंशिक तत्वों से बने एक नए वायरस (recombinant mpox) की पहचान के मद्देनज़र, लगातार जीनोमिक निगरानी किया जाना ज़रूरी है. हालाँकि, संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि इस नए मंकीपॉक्स वायरस की पहचान के बावजूद, वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम के आकलन में फ़िलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानि कोई नया जोखिम नहीं उत्पन्न हुआ है. ग़ौरतलब है कि जीनोमिक निगरानी का मतलब किसी वायरस या जीव के पूरे आनुवंशिक ढाँचे (DNA या RNA) में होने वाले बदलावों पर लगातार नज़र रखना होता है.
WHO
ने पुष्टि की है कि अब तक recombinant मंकीपॉक्स वायरस (MPXV) के रूप के दो मामले सामने आए हैं. वायरस का यह नया प्रकार, MPXV के क्लैड Ib और IIb के जीनोमिक तत्वों से मिलकर बना है.इनमें से एक मामला यूनाइटेड किंगडम और दूसरा भारत में दर्ज किया गया है. दोनों मरीज़ों का हाल में यात्रा का इतिहास रहा है, हालाँकि इनमें से किसी भी मरीज़ में, गम्भीर बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए.WHO ने बताया कि इन मरीज़ों के सम्पर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद, संक्रमण दीगर फैलने के कोई मामले सामने नहीं आए हैं.संगठन ने, इन दोनों मामलों और सम्बन्धित देशों की प्रतिक्रियाओं पर भी विस्तृत जानकारी जारी की है.WHO के अनुसार, पुनर्संयोजन (Recombination) एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो तब होती है जब दो सम्बन्धित वायरस एक ही व्यक्ति को संक्रमित करते हैं और अपने जीन या आनुवंशिक तत्व, एक-दूसरे के साथ बदलते हैं, जिससे एक नया वायरस रूप (variant) बनता है.जीनोमिक जाँच से मालूम हुआ है कि दोनों व्यक्ति कुछ सप्ताह के अन्तराल पर, एक ही recombinant वायरस-रूप से संक्रमित हुए.इससे संकेत मिलता है कि ऐसे और भी मामले हो सकते हैं, जो अभी सामने नहीं आए हैं. © UNICEF/Mirindi Johnson फैलने की सम्भावनाब्रिटेन (UK) में, यह मामला दिसम्बर 2025 में, एक यात्री के एशिया-प्रशान्त क्षेत्र के किसी देश से लौटने पर सामने आया. शुरुआती जाँच में वायरस को क्लैड Ib के रूप में पहचाना गया, लेकिन पूरी जीनोम जाँच (whole genome sequencing) में पता चला कि इसमें क्लैड Ib और क्लैड IIb दोनों के आनुवंशिक हिस्से मौजूद हैं.और, दोबारा लैब जाँच ने इस बात की पुष्टि की और दिखाया कि यह वायरस अपने रूप गढ़ने यानि अपनी उत्पत्ति करने में सक्षम है और इसमें आगे संक्रमण फैलाने की सम्भावना निहित है.इस वायरस-प्रकार का पहला मामला अब तक भारत में ही दर्ज किया गया है.WHO ने कहा कि “अब तक पाए गए मामलों की संख्या कम होने के कारण, रिकॉम्बिनेंट स्ट्रेन से mpox के फैलाव या नैदानिक विशेषताओं के बारे में कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाज़ी होगी. इस घटनाक्रम पर सतर्कता बनाए रखना बेहद जरूरी है.”दोनों मामलों में लक्षण सामान्य mpox संक्रमण के अनुरूप पाए गए.जोखिम में कौन है?यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि वैश्विक जोखिम का स्तर अब भी वही है. नए यौन साथी बनाने वाले या अनेक साथी रखने वाले पुरुष और यौनकर्मियों में जोखिम का स्तर मध्यम है, जबकि आम लोगों में जोखिम का स्तर निम्न है.WHO ने चेतावनी दी है कि केवल PCR परीक्षण से रिकॉम्बिनेंट MPXV स्ट्रेन की सही पहचान नहीं हो सकती, इसलिए जीनोमिक अनुक्रमण (Sequencing) ज़रूरी है.सभी देशों को सतर्क रहने, निगरानी, अनुक्रमण, जोखिम वाले समूहों का टीकाकरण और संक्रमण नियंत्रण उपाय जारी रखने की सलाह दी गई है.WHO ने कहा कि फ़िलहाल किसी यात्रा या व्यापार पर रोक लगाए जाने की ज़रूरत नहीं है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces