Advertisement
स्मार्ट समाधान, सशक्त समुदाय: कृत्रिम बुद्धिमता (AI) की मदद से सँवर रहे हैं जीवन

यह शिखर सम्मेलन 'ग्लोबल साउथ' में इस तरह का पहला बड़ा आयोजन है. यह सम्मेलन ब्रिटेन में AI Safety Summit 2023 और फ़्राँस में AI Action Summit 2025 के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आयोजित किया जा रहा है.इस सम्मेलन में यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश और डिजिटल एवं उभरती टैक्नॉलॉजी के लिए उनके विशेष दूत अमनदीप सिंह गिल भी शामिल होंगे.विशेष दूत अमनदीप सिंह गिल ने लेखक और पॉडकास्टर अनिरुद्ध सूरी के साथ एक बातचीत में कहा कि संयुक्त राष्ट्र की प्राथमिकता तेज़ी से बढ़ती ‘एआई खाई’ को पाटने पर है. यानि धनी और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के बीच, और देशों के भीतर धनी व निर्धन आबादी के बीच उत्पन्न हो रहे अन्तर को कम करना.उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के लिए सबसे बड़ी चिन्ता आर्थिक और प्रौद्योगिकी शक्ति का सीमित हाथों में सिमट जाना है.अपनी आशंकाओं के बावजूद, विशेष दूत अमनदीप सिंह गिल ने उन क्षेत्रों की ओर भी ध्यान दिलाया है, जहाँ एआई का लाभ उठाने और किसी को भी पीछे न छूटने देने के लिए ठोस योजनाएँ बनाई जा रही हैं.उन्होंने कहा कि यह रुझान दक्षिण-पूर्व एशिया, अफ़्रीका के अनेक हिस्सों और भारत में स्पष्ट दिखाई देता है, जहाँ सरकारों द्वारा शोधकर्ताओं, डेवलपर्स और छोटी कम्पनियों के लिए एआई तक पहुँच को सब्सिडी देकर आगे बढ़ाया जा रहा है.विशेष दूत ने यह भी स्पष्ट किया कि AI Impact Summit संयुक्त राष्ट्र का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है, लेकिन इसके एजेंडे को आकार देने में उनकी भूमिका रही है.उनके मुताबिक़, यह सम्मेलन अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर एआई संचालन व्यवस्था की दिशा में एक अहम पड़ाव है.उन्होंने कहा कि एआई से जुड़ी खाई को पाटने, क्षमता निर्माण पर ज़ोर देने और नागरिकों को इस टैक्नॉलॉजी से जुड़े लोकतांत्रिक दृष्टिकोण में शामिल करने पर केन्द्रित यह पहल बेहद उत्साहजनक है.उनके मुताबिक़, पिछली औद्योगिक क्रान्तियों के दौरान भी ऐसा देखा गया था, जब भाप शक्ति जैसी तकनीकों से वंचित रह गए देश, विकास के मामले में करीब 50 साल पीछे छूट गए थे.विशेष दूत अमनदीप सिंह गिल ने सचेत किया कि दुनिया, इस बार एआई के मामले में दोबारा वही गलती नहीं दोहरा सकती है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


