-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान: इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए 'भयावह' हमले की कड़ी निन्दा

Source: UN News: मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026 00:00 AM (IST)
पाकिस्तान: इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए 'भयावह' हमले की कड़ी निन्दा
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद में शुक्रवार की नमाज़ पढ़ने के लिए एकत्र हुए लोगों पर हुए हमले की कठोर शब्दों में निन्दा की है. समाचार माध्यमों के अनुसार, इस्लामाबाद के घनी आबादी वाले तरलाई इलाक़े के इमामबाड़ा में हुए इस धमाके में कम से कम 31 लोगों के मारे जाने और 160 से अधिक के घायल होने की ख़बर है.स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि हमलावर को मस्जिद के प्रवेश द्वार के बाहर रोका गया था और उसने तभी विस्फोट कर दिया.महासचिव गुटेरेश ने शुक्रवार को जारी अपने वक्तव्य में कहा कि उपासना स्थलों पर और आम नागरिकों के विरुद्ध हमले किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं हैं. उन्होंने इस हमले के दोषियों की जल्द शिनाख़्त करने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने की मांग की है.यूएन प्रमुख ने इस घटना के पीड़ितों, उनके परिजन के प्रति अपनी गहरी सम्वेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.उन्होंने ज़ोर देकर कहा है कि संयुक्त राष्ट्र इस घड़ी में, आतंकवाद व हिंसक चरमपंथ के विरुद्ध प्रयासों में पाकिस्तान सरकार और देश की जनता के साथ एकजुट खड़ा है.पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवतावादी अधिकारी मो याहया ने इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए इस भयावह हमले पर गहरा दुख प्रकट किया है.यूएन के रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर व मानवतावादी समन्वयक मो याहया ने इस निरर्थक हिंसा का एक साथ मिलकर विरोध करने की पुकार लगाई है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement