-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उम्मीदों के रंग: अफ़ग़ानिस्तान और संयुक्त राष्ट्र की मज़बूत साझेदारी

Source: UN News: बुधवार, 04 फ़रवरी 2026 00:01 AM (IST)
उम्मीदों के रंग: अफ़ग़ानिस्तान और संयुक्त राष्ट्र की मज़बूत साझेदारी
संयुक्त राष्ट्र में एक सदस्य देश के तौर पर अफ़ग़ानिस्तान ने अपने 79 वर्ष पूरे किए हैं. उसके लिए यह पड़ाव केवल एक समय रेखा भर नहीं है, बल्कि यह भरोसे, सहयोग और साझा सपनों से बनी एक गहरी साझीदारी की कहानी है. इसी उपलक्ष्य में, हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान में आयोजित एक कला प्रतियोगिता ने इस रिश्ते को उम्मीदों के रंगों से जीवन्त कर दिया. संयुक्त राष्ट्र और अफ़ग़ानिस्तान ने पिछले लगभग आठ दशकों के दौरान, साथ मिलकर एक लम्बा और जटिल सफ़र तय किया है. देश की प्रगति के साथ-साथ, कठिन चुनौतियों के दौर में भी संयुक्त राष्ट्र, अफ़ग़ान लोगों के साथ जुड़ा रहा है.संगठन ने, शान्ति, विकास और मानवीय गरिमा को आगे बढ़ाने के लिए अफ़ग़ानिस्तान के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है. © UN Afghanistan अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने इस साझा इतिहास को सम्मान देने के लिए देश भर के किशोरों और युवाओं को एक राष्ट्रीय युवा कला प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया. इस अवसर पर, युवाओं से अपने जीवन में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को कला के माध्यम से व्यक्त करने के लिए कहा गया. © UN Afghanistan इस पहल को व्यापक और भावुक प्रतिक्रिया मिली. अफ़ग़ानिस्तान के विभिन्न प्रान्तों से लड़कियों और लड़कों सहित अनेक युवा कलाकारों ने प्रभावशाली रचनाएँ भेजीं. ये रचनाएँ समय के बदलावों का सामना करने की क्षमता, दृढ़ता, उम्मीद और साझीदारी की भावना को दर्शाती हैं.अफ़ग़ानिस्तान में यूएन रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर कार्यालय की प्रमुख दिलोरो कादिरोवा ने कहा, “हर रचना अपनी अलग कहानी कहती है. इनमें सहनशीलता, सकारात्मकता और अफ़ग़ान लोगों के साथ संयुक्त राष्ट्र के मज़बूत जुड़ाव की झलक मिलती है.” © UN Afghanistan विभिन्न क्षेत्रों से चुनी गई ये श्रेष्ठ रचनाएँ यह बयाँ करती हैं कि अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र की उपस्थिति और समर्थन, अफ़ग़ान समुदायों के लिए कितना महत्वपूर्ण है.ये कलाकृतियाँ, शान्ति की सशक्त छवियों से लेकर एकता और सहयोग के प्रतीकों तक, उस जुड़ाव की प्रतीक हैं, जो कई पीढ़ियों से संयुक्त राष्ट्र और अफ़ग़ानिस्तान के रिश्ते को आकार देती आई है. © UN Afghanistan सहनसक्षमता और उम्मीद दर्शाती एक कलाकृति. ये रचनाएँ भविष्य की ओर भी संकेत करती हैं. ये दिखाती हैं कि अफ़ग़ान युवजन, कठिन परिस्थितियों के बावजूद, आगे बढ़ने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. साथ ही, वे एक अधिक स्थिर, समावेशी और समृद्ध भविष्य की आशा भी रखते हैं.इन रचनाओं का सन्देश स्पष्ट है. यह यात्रा अभी पूरी नहीं हुई है. ये युवा कलाकार, हर रंग और हर ब्रश स्ट्रोक के ज़रिये याद दिलाते हैं कि अफ़ग़ान लोगों के साथ खड़े रहने के लिए, संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता मज़बूत व अडिग बनी हुई है. © UN Afghanistan संयुक्त राष्ट्र के प्रतीक वाली पहेली जोड़ती एक युवा अफ़ग़ान महिला, अफ़ग़ानिस्तान व संयुक्त राष्ट्र के बीच मज़बूत साझेदारी दर्शाती है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement