Advertisement
हॉलोकॉस्ट स्मरण दिवस: 'यहूदी जनसंहार, केवल इतिहास नहीं, एक चेतावनी भी'

उन्होंने कहा कि हॉलोकॉस्ट, असल में हत्याओं के बजाय शब्दों के साथ शुरू हुआ था. “हमारे साझा इतिहास का यह काला अध्याय कुछ कठोर वास्तविकताओं को उजागर करता है.”“जब शक्ति सम्पन्न वर्ग, कार्रवाई करने में विफल रहता है, तो दुष्टता को दंड नहीं मिलता.” यूएन महासचिव ने विश्व भर में, हर स्थान पर यहूदी विरोध और नफ़रत के हर प्रकार की व्यापक निन्दा की पुकार लगाई.“हमारा कर्तव्य स्पष्ट है: सच बोलना. नई पीढ़ियों को जागरुक बनाना. यहूदी विरोध और सभी प्रकार की नफ़रत व भेदभाव का सामना करना. और हर एक व्यक्ति की गरिमा की रक्षा करना.”फिर कभी नहीं दोहराने का संकल्पयूएन महासभा की अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक ने बताया कि आयोजन से पहले उन्होंने यातना शिविर से बचकर आने वाले ब्लूमेन्थल लज़ान से मुलाक़ात की. उन्हें दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बचपन में बर्गन-बेलसन में जबरन भेजा गया था.पूर्व जर्मन विदेश मंत्री बेयरबॉक ने कहा कि उन्होंने अपनी छात्रावस्था में अनेक कुख्यात यातना शिविरों का दौरा किया, और इस अनुभव ने उन्हें गहराई तक प्रभावित किया.महासभा प्रमुख ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र, उसके चार्टर, मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा, इन सभी के मूल में यह वचन दोहराया गया है कि इस विभीषिका को फिर कभी नहीं दोहराया जाएगा. “हमारा कर्तव्य है कि जब कभी अमानवीयकरण किए जाने के संकेत दिखाई दें, तो हम पहले से कहीं अधिक बुलन्द होकर अपनी आवाज़ उठाएं.”उन्होंने हॉलोकॉस्ट में जीवित बचे सिमोन विज़ेनथॉल का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि अच्छे लोग कुछ नहीं करें, तो बस यही स्तिति, दुष्टता के फलने-फूलने की वजह बन जाती है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


