×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:27 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
ग़ाज़ा में युद्धविराम से राहत, मगर बच्चों के लिए जोखिम बरक़रार
Source: UN News: बुधवार, 28 जनवरी 2026 00:00 AM (IST)
ग़ाज़ा पट्टी में लागू नाज़ुक युद्धविराम से दस लाख से अधिक बच्चों की ज़िन्दगी में कुछ राहत आई है और भोजन तक पहुँच में सुधार हुआ है, मगर मौजूदा ज़रूरतों को देखते हुए अब भी अधिक मानवीय सहायता की सख़्त आवश्यकता है. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (
UNICEF
) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (
WFP
) के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने, ग़ाज़ा पट्टी और क़ाबिज़ पश्चिमी तट की एक सप्ताह की यात्रा के बाद, सोमवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी है.दोनों एजेंसियों के अनुसार, 10 अक्टूबर को इसराइल और हमास के बीच हुए युद्धविराम होने के बाद से ग़ाज़ा में 10 हज़ार से अधिक सहायता ट्रक पहुँचे हैं, जो कुल मानवीय सहायता का लगभग 80 प्रतिशत है.भुखमरी टलीयूनीसेफ़ में मानवीय कार्रवाई और आपूर्ति संचालन मामलों के उप कार्यकारी निदेशक टेड चाइबन ने बताया कि तीन महीने बाद, “खाद्य सुरक्षा की स्थिति में सुधार हुआ है और भुखमरी टल गई है.”विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के उप कार्यकारी निदेशक कार्ल स्काउ के अनुसार, उन्होंने जिन परिवारों से मुलाक़ात की है, उनमें से ज़्यादातर परिवार अब “दिन में कम से कम एक बार भोजन खा पा रहे हैं, और कुछ परिवारों को दिन में दो बार भी भोजन मिल पा रहा है.”ग़ाज़ा के बाज़ारों में सब्ज़ियाँ, फल, चिकन और अंडे जैसे सामान फिर से उपलब्ध होने लगे हैं. वहीं, दो साल के युद्ध से पैदा हुए तनाव और मानसिक आघात से उबरने में मदद के लिए बच्चों तक मनोरंजन किट भी पहुँचाई गई हैं.‘ये प्रगति मायने रखती है’यूनीसेफ़ और उसके साझीदार के अल-शिफ़ा अस्पताल में जीवनरक्षक बाल गहन चिकित्सा सेवाएँ भी फिर से शुरू की गई हैं.ग़ाज़ा में नियमित बाल टीकाकरण के लिए “पूरक टीकाकरण अभियान” का दूसरा चरण जारी है. इसके साथ ही, यूनीसेफ़ के सहयोग से 72 नई पोषण सुविधाएँ खोली गई हैं, जिससे इनकी कुल संख्या 196 हो गई है.टेड चाइबन ने कहा कि ये प्रगति दिखाती है कि जब युद्ध रुकता है, राजनैतिक प्रतिबद्धता बनी रहती है और मानवीय सहायता की पहुँच खुलती है, तो वास्तविक बदलाव सम्भव होता है. © UNRWA गर्म भोजन और स्कूलों में नाश्ताकार्ल स्काउ ने रोम से बातचीत करते हुए बताया कि विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने पिछले 100 दिनों में मदद में काफ़ी बढ़ोत्तरी की है. युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार, हर महीने 10 लाख से अधिक लोगों तक पूरी खाद्य सहायता पहुँचाई जा रही है.WFP की टीमें रोज़ाना क़रीब 4 लाख लोगों को गर्म भोजन दे रही हैं. वहीं, 250 अस्थाई शिक्षण केन्द्रों में लगभग 2 लाख 30 हज़ार बच्चों को स्कूली नाश्ता मिल रहा है. इसके अलावा एजेंसी, सैकड़ों वितरण केन्द्रों और लगभग 20 गोदामों का संचालन कर रही है.WFP की साझा आपूर्ति व्यवस्था सेवाओं के ज़रिए, अन्य मानवीय संगठन भी तम्बू, कम्बल, गद्दे और ज़रूरी सामान ग़ाज़ा पहुँचा रहे हैं. सहायता क़ाफ़िलों को नियमित बनाने, भंडारण सुविधाएँ बढ़ाने और लोगों के नज़दीक सामग्री पहुँचाने पर भी काम हो रहा है. साथ ही, लगभग 60 हज़ार परिवारों को नक़दी सहायता दी जा रही है.स्थिति अब भी जानलेवाअलबत्ता ग़ाज़ा में सहायता आपूर्ति बढ़ी है, मगर यह अब भी भारी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है. यूनीसेफ़ के टेड चाइबन के अनुसार, “हालात अब भी बेहद नाज़ुक है और बहुत से बच्चों के लिए स्थिति जानलेवा बनी हुई है.”अक्टूबर (2025) की शुरुआत में हुए युद्धविराम के बाद से ग़ाज़ा में 100 से अधिक बच्चों की मौतें होने की ख़बर है. खाद्य सुरक्षा में कुछ सुधार के बावजूद, 1 लाख बच्चे अब भी गम्भीर कुपोषण से पीड़ित हैं और उन्हें लम्बे समय तक देखभाल की ज़रूरत है. वहीं, 13 लाख लोगों को तुरन्त सुरक्षित आश्रय की आवश्यकता है, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे हैं.परिवार, कड़ाके की ठंड में कपड़े के तम्बुओं और क्षतिग्रस्त इमारतों में रहने को मजबूर हैं. इस सर्दी में ठंड के कारण कम से कम 10 बच्चों की जान जा चुकी है.विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्ल स्काउ ने एक युवा माँ से मुलाक़ात का ज़िक्र किया, जो 10 दिन के अपने नवजात बच्चे के साथ समुद्र तट पर एक ठंडे तम्बू में गीले गद्दे पर बैठी थी. उन्होंने इस हालात को बेहद अमानवीय बताया. संयुक्त राष्ट्र समाचार उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदइसके बावजूद, ग़ाज़ा पट्टी में उम्मीद की किरण नज़र आ रही है. यूनीसेफ़ और उसके साझीदार ढाई लाख से अधिक बच्चों को फिर से शिक्षा शुरू करने में मदद कर रहे हैं. यह उन 7 लाख से ज़्यादा बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और मनोसामाजिक सहारे के लिए बेहद अहम है, जो दो साल से स्कूली शिक्षा से वंचित रहे हैं.विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्ल स्काउ ने बताया कि एक अस्थाई शिक्षण केन्द्र में मिली किशोरियाँ “फिर से शिक्षा शुरू करने और नियमित भोजन मिलने से” बेहद ख़ुश नज़र आईं.उन्होंने कहा, “ये बच्चे अब फिर से अपने भविष्य के सपने देख पा रहे हैं - कोई नर्स बनना चाहते हैं, कोई इंजीनियर या रेस्तराँ के मालिक. उनमें अपने लिए बेहतर भविष्य बनाने का आत्मविश्वास और संकल्प साफ़ दिखाई देता है.”दिशा बदलने की ज़रूरतमानवीय संगठनों का कहना है कि ग़ाज़ा में पानी और स्वच्छता जैसी ज़रूरी सेवाओं के साथ-साथ शिक्षा से जुड़ी सामग्री को प्रवेश की अनुमति मिलनी चाहिए, ताकि पुनर्बहाली एवं पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो सके.टेड चाइबन के अनुसार, विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) और यूनीसेफ़ अपने अभियानों का दायरा बढ़ाने के लिए तैयार हैं.उन्होंने कहा कि ग़ाज़ा और फ़लस्तीन के बच्चे, सहानुभूति नहीं, बल्कि ऐसे ठोस फ़ैसले चाहते हैं जो उन्हें सौहार्द, सुरक्षा, भोजन, शिक्षा व भविष्य दें.उन्होंने यह भी कहा कि हमारे पास एक अहम अवसर है, जिससे इन बच्चों के भविष्य की दिशा बदली जा सकती है, और इसे गँवाया नहीं जाना चाहिए.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces