-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिका: प्रवासियों के साथ 'अमानवीय बर्ताव', नुक़सान पहुँचाने वाले तौर-तरीक़ों की निन्दा

Source: UN News: सोमवार, 26 जनवरी 2026 00:00 AM (IST)
अमेरिका: प्रवासियों के साथ 'अमानवीय बर्ताव', नुक़सान पहुँचाने वाले तौर-तरीक़ों की निन्दा
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने, संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवासी समुदाय के साथ बुरा बर्ताव किए जाने की बढ़ती घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि ऐसी नीतियाँ व तौर-तरीक़े, विधि द्वारा स्थापित क़ानूनी प्रक्रिया (due process) को कमज़ोर कर रहे हैं, और परिवारों की एकता व मूलभूत मानव गरिमा पर भी चोट पहुँचा रहे हैं. मानवाधिकार उच्चायुक्त ने शुक्रवार को जारी अपने वक्तव्य में कहा कि अमेरिका में अवैध प्रवासी होने के सन्देह वाले व्यक्तियों की लगातार निगरानी, गिरफ़्तारियाँ हो रही है, और उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है. इस दौरान, कभी-कभी यह हिंसक तरीक़े भी प्रयोग किए जा रहे हैं. ये कार्रवाई अस्पतालों, उपासना स्थलों, न्यायालयों, स्कूल, बाज़ारों और निजी घरों तक फैली हुई हैं.उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने कहा कि वह, प्रवासियों और शरणार्थियों के प्रति अब सामान्य होते जा रहे अपमानजनक और अमानवीय व्यवहार को देखकर स्तब्ध हैं. Tweet URL उन्होंने कहा, संघीय सरकार द्वारा संचालित ऐसे अभियानों से उपजी भय की यह लहर समुदायों में फैल रही है, जिससे बच्चे स्कूल नहीं जा रहे और मेडिकल केन्द्रों तक जाने से बच रहे हैं, इस डर से कि शायद उनके माता-पिता वापस न लौटें.मानवाधिकार प्रमुख ने चेतावनी दी, “जो लोग, इन कठोर आप्रवासन छापों के विरुद्ध शान्तिपूर्ण तरीके़ से आवाज़ उठाते हैं या प्रदर्शन करते हैं, तो अधिकारी उन्हें अपमानित करते हैं और धमकाते हैं, और कभी-कभी वे स्वयं ही मनमानी हिंसा का शिकार हो जाते हैं.”उन्होंने कहा कि अमेरिका में लागू की जा रही अनेक प्रवासन नीतियाँ, अब मनमानी और गैरक़ानूनी गिरफ़्तारियों व हिरासत का कारण बन रही हैं. साथ ही निर्वासन से जुड़े निर्णयों में भी गम्भीर ख़ामियाँ सामने आ रही हैं.उन्होंने चिन्ता जताई कि प्रवर्तन कार्रवाइयों में, अक्सर व्यक्तिगत मामलों का पर्याप्त ढंग से, निष्पक्ष आकलन नहीं किया जाता है.प्रक्रिया का सम्मान अमेरिका में आप्रवासन क़ानून के प्रवर्तन की मुख्य ज़िम्मेदारी अमेरिकी आप्रवासन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी (ICE) के पास है. यह एक संघीय एजेंसी है, जो आप्रवासन क़ानूनों के उल्लंघन के आरोपित गै़र-नागरिकों की पहचान, गिरफ़्तारी, हिरासत और निर्वासन का कार्य करती है.मानवाधिकार उच्चायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय सरकारों को प्रवासन नीतियाँ बनाने और लागू करने का अधिकार है, लेकिन इन शक्तियों का प्रयोग पूरी तरह क़ानून के दायरे में होना चाहिए.उन्होंने चेतावनी दी कि क़ानूनी प्रक्रिया का सम्मान न किए जाने से जन विश्वास कमज़ोर होता है, संस्थानों की वैधता प्रभावित होती है, और व्यक्तियों के अधिकारों का उल्लंघन होता है.उन्होंने, अमेरिका द्वारा बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे अभियानों की भी निन्दा की, और चिन्ता जताई कि अनेक अवसरों पर बल का प्रयोग आवश्यक नहीं था या फिर ज़रूरत से कहीं अधिक था.7 जनवरी 2026 को मिनेसोटा के सबसे बड़े शहर मिनियापोलिस में एक महिला को संघीय अधिकारियों के एक अभियान के दौरान गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई.उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने कहा, “अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत घातक बल का इरादतन प्रयोग केवल अन्तिम उपाय के रूप में ही किया जा सकता है, और वह भी तब, जब कोई व्यक्ति जीवन के लिए तत्काल ख़तरा बन रहा हो.”बिखरते परिवार…मानवाधिकार प्रमुख ने, इन तौर-तरीक़ों की मानवीय क़ीमत का ज़िक्र करते हुए उनसे परिवारों पर पड़ रहे असर पर चिन्ता व्यक्त की है.उन्होंने ऐसे मामलों के बारे में भी बताया, जिनमें माता-पिता को हिरासत में लिया गया या एक केन्द्र से दूसरे केन्द्र में स्थानान्तरित किया गया, लेकिन उनके ठिकाने या क़ानूनी सहायता तक पहुँच के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई. इससे परिवार से सम्पर्क बनाए रखना और क़ानूनी उपाय अपनाना कठिन हो गया.उच्चायुक्त ने कहा, “मैं प्रशासन से अपील करता हूँ कि उन तौर-तरीक़ों को समाप्त किया जाए जो परिवारों को तोड़ रहे हैं.” उन्होंने ICE की हिरासत में मौतों की सँख्या में कथित वृद्धि को लेकर स्वतंत्र और पारदर्शी जाँच की भी माँग की.पिछले वर्ष कम से कम 30 मौतें दर्ज की गईं, जबकि इस वर्ष अब तक 6 और मौतों की जानकारी है.विदेशियों के प्रति नासपन्दगीउच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने, कुछ सरकारी अधिकारियों द्वारा प्रवासियों और शरणार्थियों को लेकर इस्तेमाल की जा रही “अमानवीय भाषा और व्याख्याओं” पर क्षोभ व्यक्त किया है.उन्होंने कहा, “मैं अमेरिका में सभी स्तरों के नेताओं से अपील करता हूँ कि वे ऐसे बलि का बकरा बनाने वाले तौर-तरीक़ों को रोकें, जो लोगों को गुमराह और विभाजित करते हैं, और प्रवासियों व शरणार्थियों को विदेशी-विरोधी शत्रुता और उत्पीड़न के अधिक जोखिम में डालते हैं.”उन्होंने माना कि अमेरिका में अनेक सार्वजनिक अधिकारी, सामुदायिक संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि ऐसे प्रयासों में लगे हैं, जो प्रवासियों और उनके समुदायों के साथ सम्मान, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रहे हैं.मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने कहा कि दुनिया के हर हिस्से से आए प्रवासियों के योगदान से अमेरिकी इतिहास को आकार दिया गया है. और वे आज भी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.उन्होंने चेतावनी दी है कि, “उनके मूल, राष्ट्रीयता या प्रवासन स्थिति के आधार पर, प्रवासियों व शरणार्थियों को सामूहिक रूप से अपराधी, ख़तरा या समाज पर बोझ बताना, अमानवीय और ग़लत है, और यह राष्ट्र के ताने-बाने व बुनियाद के विरुद्ध है.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement