×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:45 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
क्या AI के विस्तार से आरम्भ होगा परमाणु ऊर्जा का एक नया युग
Source: UN News: सोमवार, 19 जनवरी 2026 00:00 AM (IST)
दुनिया भर में, कृत्रिम बुद्धिमता (AI) के तेज़ी से बढ़ते प्रयोग ने बिजली ग्रिड पर भारी दबाव डाल दिया है. बहुत से विशेषज्ञों का मानना है कि बिजली की इस बढ़ती माँग को पूरा करने और जलवायु संकट को और अधिक गहराने से रोकने के लिए, परमाणु ऊर्जा का बड़े पैमाने पर विस्तार ज़रूरी होगा. वैश्विक स्तर पर बिजली की माँग बेहद तेज़ी से बढ़ रही है. अनुमान है कि 2035 तक इस मांग में 10 हज़ार टैरावॉट प्रति घंटे से अधिक की वृद्धि होगी, जो आज सभी विकसित अर्थव्यवस्थाओं की कुल बिजली खपत के बराबर है.एआई के तेज़ी से विस्तार में इसकी बड़ी भूमिका है. एआई तकनीक, डेटा केन्द्रों पर निर्भर करती है, और एक मध्यम आकार का डेटा केन्द्र जितनी बिजली खपत करता है, उतनी बिजली खपत, लगभग 1 लाख घर मिलकर करते हैं.अन्तरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के अनुसार, 2023 से 2024 के बीच डेटा केन्द्रों की बिजली माँग में, 75 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है. अनुमान है कि 2030 तक विकसित अर्थव्यवस्थाओं में बिजली माँग में होने वाली कुल वृद्धि का 20 प्रतिशत से अधिक हिस्सा, अकेले डेटा केन्द्रों से आएगा.अमेरिका में दुनिया की कई प्रमुख एआई कम्पनियाँ स्थित हैं. यहाँ इस दशक के अन्त तक एआई-आधारित डेटा प्रोसेसिंग की बिजली खपत एल्यूमिनियम, स्टील, सीमेंट और रसायन उद्योगों की संयुक्त बिजली खपत से भी अधिक होने का अनुमान है.इसी सन्दर्भ में, दिसम्बर 2025 में दुनिया भर के नीति-निर्माता, तकनीकी कम्पनियाँ और परमाणु ऊर्जा उद्योग के नेता, वियना स्थित
IAEA
के मुख्यालय में एकत्र हुए थे.इस बैठक में, एआई के विस्तार के लिए परमाणु ऊर्जा की सम्भावनाओं और परमाणु उद्योग में नवाचार को गति देने में एआई की भूमिका पर चर्चा हुई.अत्याधुनिक एआई मॉडलों को प्रशिक्षित करने के लिए लाखों केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाइयों (CPU) को, सप्ताहों और महीनों तक बिना रुके लगातार चलाना पड़ता है.इसके साथ ही, कृत्रिम बुद्धिमत्ता का दैनिक इस्तेमाल अब केवल तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अस्पतालों, सार्वजनिक प्रशासन, परिवहन, कृषि, संचालन और शिक्षा जैसे लगभग सभी क्षेत्रों में इसका तेज़ी से विस्तार हो रहा है.हर सवाल, हर गतिविधि और हर सिफ़ारिश (recommendation) बिजली की खपत करती है. © Unsplash/Geoffrey Moffett आयरलैंड में स्थित एक डेटा केन्द्र. एआई पर काम कर रहे गूगल के वरिष्ठ प्रबन्धक मैनुएल ग्राइसिंगर कहते हैं, “हमें ऐसी स्वच्छ, स्थिर और शून्य-कार्बन बिजली की ज़रूरत है, जो 24 घंटे उपलब्ध हो.”उनके अनुसार, “यह निस्सन्देह एक बेहद बड़ी चुनौती है, जिसे केवल पवन और सौर ऊर्जा के ज़रिये पूरा करना सम्भव नहीं है. एआई भविष्य का इंजन है, लेकिन ईंधन के बिना कोई भी इंजन लगभग बेकार होता है. परमाणु ऊर्जा केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि भविष्य की ऊर्जा संरचना का एक अनिवार्य और केन्द्रीय घटक है.”परमाणु उद्योग में उत्साहIAEA के महानिदेशक रफ़ाएल मारियानो ग्रॉस्सी भी, गूगल के मैनुएल ग्राइसिंगर की राय से सहमत हैं. मारियानो ग्रॉस्सी का मानना है कि परमाणु उद्योग एआई क्रान्ति का ऊर्जा भागीदार बनेगा. “केवल परमाणु ऊर्जा ही 5 ज़रूरतों को पूरा कर सकती है: कम-कार्बन उत्पादन, 24 घंटे विश्वसनीयता, अति-उच्च पावर सघनता, ग्रिड स्थिरता और असली विस्तार क्षमता.”परमाणु ऊर्जा से जुड़ा वातावरण उत्साहपूर्ण दिखाई दे रहा है. वर्तमान में, विश्वभर में 441 रिएक्टर काम कर रहे हैं, जबकि 71 नए रिएक्टर निर्माणाधीन हैं.इनमें से अमेरिका में 10 और रिएक्टर बनने वाले हैं, जो पहले से 94 संयंत्रों का घर है. ये किसी भी देश में सबसे अधिक हैं.डेटा केन्द्रों का उपयोग कर रही तकनीकी दिग्गज कम्पनियों ने, 2050 तक वैश्विक परमाणु ऊर्जा क्षमता को कम से कम तीन गुना बढ़ाने के लक्ष्य का समर्थन करने की प्रतिबद्धता जताई है.उदाहरण के लिए, माइक्रोसॉफ़्ट ने अमेरिका के पैन्सिल्वेनिया में, थ्री माइल आइलैंड परमाणु ऊर्जा संयंत्र की यूनिट -1 को फिर से शुरू करने के लिए, 20 साल का बिजली ख़रीद समझौता किया.दुनिया भर में एआई की वृद्धि के कारण, सक्रिय रूप से परमाणु ऊर्जा में निवेश सम्बन्धी गतिविधियाँ बढ़ रही हैं. मारियानो ग्रॉस्सी के अनुसार, “योरोप में, दुनिया के सबसे घने डिजिटल कॉरिडोर हैं, जिनमें फ्रैंकफ़र्त, ऐम्टर्डम और लन्दन प्रमुख केन्द्र हैं.”उन्होंने कहा कि “फ़्रांस और ब्रिटेन जैसे पारम्परिक परमाणु ऊर्जा वाले देश, परमाणु ऊर्जा निर्माण में अपनी हिस्सेदारी दोगुनी कर रहे हैं, जबकि पोलैंड जैसे उभरते देश भी इसमें तेज़ी से अपनी भागेदारी बढ़ा रहे हैं.”रूस, गणित और कम्प्यूटर विज्ञान में मज़बूत शोध के लिए जाना जाता है. यह, विश्व का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा निर्यातक बना हुआ है और उन्नत रिएक्टर तकनीक का प्रमुख संचालक और विकासकर्ता है. NOAA/OAR/Great Lakes Environmental Research Laboratory अन्तरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के अनुसार, 2023 से 2024 के बीच डेटा केन्द्रों की बिजली माँग में 75 प्रतिशत से ज़्यादा की वृद्धि हुई है. वहीं, चीन एआई और परमाणु ऊर्जा दोनों में बड़ी सफलता हासिल कर रहा है.यूएन परमाणु एजेंसी के प्रमुख का कहना है, “एआई तकनीक और एआई डेटा केन्द्रों का निर्माण समानांतर रूप से आगे बढ़ रहा है, और इसी अवधि में दुनिया में नए परमाणु रिएक्टरों की सँख्या भी विश्व में प्रथम स्थान पर है.”जापान, बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए डेटा केन्द्र बनाने और उन्हें नवीन बनाने में भारी निवेश कर रहा है.जबकि मध्य पूर्व में, संयुक्त अरब अमीरात ने परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम स्थापित किया है और यह क्षेत्रीय एआई हब के रूप में उभर कर सामने आया है.क्या छोटे रिएक्टर समाधान हैं?दुनिया भर में, तुरन्त और अधिक ऊर्जा की आवश्यकता छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (SMRs) के निर्माण को भी बढ़ावा दे रही है, जो पारम्परिक बड़े ऊर्जा संयंत्रों से बहुत अलग हैं. इनमें भारी निवेश और लगभग 10 साल का निर्माण समय लगता है.राफ़ाएल मारियानो ग्रॉस्सी कहते हैं कि “इन रिएक्टरों का आकार छोटा होता है, सुरक्षा प्रणाली उन्नत होती है, और इन्हें नज़दीकी औद्योगिक क्षेत्रों, जैसे डेटा केन्द्र परिसर में भी लगाया जा सकता है.”इनका प्रयोग करने वाली तकनीकी कम्पनियों को, क्षेत्रीय ग्रिड की आपूर्ति या प्रेषण के दौरान हानि की चिन्ता नहीं करनी पड़ती. यह उन क्षेत्रों में एक निर्णायक लाभ होगा, जहाँ ग्रिड उन्नयन धीमा है और कनेक्शन की लम्बी क़तारें हैं.हालाँकि, इस प्रकार के रिएक्टर को अब भी अनुसन्धान और विकास (R&D) चरण से आगे बढ़ने की आवश्यकता है.IAEA, नियामकों और उद्योग के साथ मिलकर, उन्हें व्यावहारिक बनाने पर काम कर रहा है.उदाहरण के लिए, गूगल ने एक ऊर्जा कम्पनी के साथ कई छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर से, परमाणु ऊर्जा ख़रीदने का समझौता किया है, जो वैश्विक स्तर पर पहली बार हुआ है. यदि सब कुछ ठीक रहा, तो ये 2030 तक संचालन में आ सकते हैं.गूगल, अब अन्तरिक्ष की ओर भी ध्यान दे रहा है, और उसकी कक्षा यानि Orbit में बड़े पैमाने पर मशीन लर्निंग के लिए अन्तरिक्ष-आधारित सौर नैटवर्क की सम्भावना का पता लगा रहा है.इससे अप्रतिबन्धित सौर ऊर्जा का पूरा लाभ उठाया जा सकेगा. साथ ही, दो प्रोटोटाइप उपग्रह 2027 के शुरू में छोड़े जाने हैं, ताकि अन्तरिक्ष वातावरण में विकिरण सहनशीलता और डेटा प्रोसेसिंग क्षमता का परीक्षण किया जा सके.चाहे अन्तरिक्ष में सौर ऊर्जा का उपयोग करना हो, पुराने रिएक्टरों को फिर से चालू करना हो, नए छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर में निवेश करना हो, या बड़े रिएक्टर का निर्माण करना हो… सभी प्रयास एक ही दिशा की ओर इशारा करते हैं.इसका लक्ष्य, भविष्य में लोगों की ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करने के लिए, बड़े पैमाने पर परमाणु ऊर्जा पर आधारित एक स्थिर और टिकाऊ ऊर्जा प्रणाली का निर्माण करना है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces