-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीरिया: रासायनिक हथियारों के विनाश पर सहयोग के संकेत का स्वागत

Source: UN News: शनिवार, 10 जनवरी 2026 00:00 AM (IST)
सीरिया: रासायनिक हथियारों के विनाश पर सहयोग के संकेत का स्वागत
सीरिया में पूर्व असद शासन के दौरान विकसित किया गए रासायनिक हथियार कार्यक्रम के शेष हिस्से को समाप्त करने की दिशा में लगातार प्रगति दर्ज की गई है. गुरूवार को सुरक्षा परिषद को बताया गया है कि सीरिया की नई सरकार ने इस मुद्दे पर यूएन एजेंसी के साथ सहयोग करने का भरोसा दिलाया है. संयुक्त राष्ट्र के निरस्त्रीकरण मामलों के कार्यालय – ODA के प्रभारी मुखिया एदेदेजी ऐबो ने, गुरूवार को इस मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की बैठक में, सीरिया के अधिकारियों द्वारा रासायनिक शस्त्रों के निषेध के लिए संगठन (OPCW) के साथ, सहयोग करने की प्रतिबद्धता का स्वागत किया.क़रीब एक दशक पहले, सीरिया की राजधानी दमिश्क के बाहर इलाक़ों में, सरीन गैस के एक हमले के बाद, सीरिया और यूएन साझीदार – OPCW के दरम्यान सहयोग शुरू हुआ था, तब से इस मुद्दे पर लगातार जानकारी सुरक्षा परिषद में पेश की जाती है. उस हमले में सैकड़ों लोग मारे गए थे.सुरक्षा परिषद ने उस गैस हमले के बाद प्रस्ताव 2118 (2013) अपनाया था जिसमें, सीरिया के पुष्ट रासायनिक हथियार कार्यक्रम को समाप्त करने के लिए, OPCW की प्रक्रियाओं का तेज़ी से पालन किए जाने की पुकार लगाई गई थी.एदेदेजी ऐबो ने सुरक्षा परिषद को बताया कि वर्ष 2014 के बाद से, OPCW का तकनीकी सचिवालय यह पुष्टि नहीं कर पाया है कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दाख़िल की गई घोषणा सटीक या पूर्ण थी क्योंकि उसमें अपर्याप्त और ग़लत सूचना दी गई थी.उन्होंने कहा कि सीरियाई की नई सरकार इस मुद्दे पर OPCW के तकनीकी सचिवालय के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि वो रासायनिक हथियार कन्वेंशन का पालन कर सके. UN Photo/Evan Schneider सीरिया में रासायनिक शस्त्रों के पूर्ण उन्मूलन के लिए, संयुक्त राष्ट्र एजेंसी - OPCW, सक्रिय प्रयास कर रही है. इस मुद्दे पर गुरूवार, 8 जनवरी को सुरक्षा परिषद की विशेष बैठक हुई. सामूहिक विनाश का एक हथियारOPCW 1992 की इस सन्धि के अमल की निगरानी करता है जिसका उद्देश्य, सामूहिक विनाश के हथियारों में शामिल इस श्रेणी (गैस) का पूर्ण उन्मूलन करना है.OPCW के तकनीकी सचिवालय की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि सीरिया में रासायनिक हथियारों के घोषित 26 स्थलों के अलावा, 100 से अधिक अन्य स्थल, पूर्व सरकार की रासायनिक शस्त्रों से सम्बन्धित गतिविधियों में शामिल रहे हो सकते हैं.आयोग की टीमें, सुरक्षा व अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, इन स्थलों का दौरा करने की योजना बना रही है. मार्च (2025) के बाद से, टीमों ने 19 स्थलों का दौरा किया है.एदेदेजी ऐबो ने सुरक्षा परिषद में बताया कि अन्य क़दमों में, सीरिया में OPCW के मिशन की लगातार मौजूदगी क़ायम रखना भी है. उन्होंने याद दिलाया कि भविष्य में अहम चुनौतियाँ सामने आने वाली हैं और सीरिया में तमाम तरह के रासायनिक हथियारों से छुटकारा पाने के प्रयासों के लिए, पूरे अन्तरराष्ट्रीय समुदाय का निरन्तर समर्थन बहुत अहम होगा.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement