×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 3:46 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षेप में: हिंसा प्रभावित सूडान में बिगड़ती स्थिति, वेनेज़ुएला में विशाल मानवीय आवश्यकताएँ
Source: UN News: बुधवार, 07 जनवरी 2026 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र ने हिंसक टकराव से जूझ रहे सूडान के दारफ़ूर और कोर्दोफ़ान क्षेत्रों में हिंसा में आई तेज़ी से आम नागरिकों पर हुए असर के प्रति गहरी चिन्ता जताई है. उधर, वेनेज़ुएला में 79 लाख लोगों को तत्काल सहायता की आवश्यकता है, जोकि देश की कुल आबादी के एक-चौथाई से अधिक है. सूडान के नॉर्थ दारफ़ूर प्रान्त में 3 जनवरी को अल ज़ुर्ग और ग़ुरैर नामक गाँवों में स्थानीय बाज़ार, मेडिकल केन्द्र समेत अन्य स्थानों पर हुए ड्रोन हमलों में आम नागरिकों के हताहत होने की ख़बर है.उसी दिन, वैस्ट दारफ़ूर प्रान्त में कुलबुस इलाक़े में दो ड्रोन हमलों में एक आम नागरिक की मौत हो गई. मानवीय सहायता संगठनों का कहना है कि कुलबुस में हमलों की वजह से 600 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और स्थानीय निवासियों में भय व्याप्त हो गया है.उधर, साउथ कोर्दोफ़ान प्रान्त में 1 से 3 जनवरी के दौरान डिलिंग शहर में अनेक ड्रोन हमले किए गए, जिनमें आम नागरिकों के हताहत होने की जानकारी है.शहर में स्थिति गम्भीर है और आम नागरिक घेराबन्दी के बीच जीवन गुज़ार रहे हैं, जबकि मानवीय स्थिति निरन्तर बिगड़ रही है और अति-आवश्यक सामग्री तक पहुँच कठिन हो गई है.आपात राहत मामलों के लिए यूएन कार्यालय ने हिंसा प्रभावित सभी इलाक़ों में आम नागरिकों का संरक्षण सुनिश्चित किए जाने की अपील की है और साथ ही, वहाँ बेरोकटोक मानवीय राहत पहुँचाई जानी होगी, ताकि हालात को और अधिक बिगड़ने से रोका जा सके.सूडान की सशस्त्र सेना और अतीत में उसके सहयोगी रहे अर्द्धसैनिक बल (RSF) के बीच अप्रैल 2023 में, देश पर नियंत्रण के मुद्दे पर मतभेदों के बीच हिंसक टकराव भड़क उठा था.इस वर्ष 26 अक्टूबर को, RSF ने नॉर्थ दारफ़ूर प्रान्त की राजधानी अल फ़शर पर, 1.5 साल की घेराबन्दी के बाद अपना क़ब्ज़ा किया, जहाँ बड़े पैमाने पर विस्थापन और अत्याचार को अंजाम दिए जाने के आरोप सामने आए. इसके बाद लड़ाई अब कोर्दोफ़ान क्षेत्र में केन्द्रित हो गई है.वेनेज़ुएला में गम्भीर हालात, सहायता धनराशि की क़िल्लत © Unsplash/Bona Lee वेनेज़ुएला की राजधानी कराकस का एक दृश्य. मानवीय सहायता मामलों में समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय का कहना है कि वेनेज़ुएला में मानवीय स्थिति गम्भीर बनी हुई है.इस वर्ष की शुरुआत में, देश में 79 लाख लोगों को तत्काल सहायता की आवश्यकता है, जोकि देश की कुल आबादी के एक-चौथाई से अधिक है.मगर, इन राहत प्रयासों के लिए पर्याप्त धनराशि का अभाव है. पिछले वर्ष, वेनेज़ुएला में मानवीय सहायता योजना के तहत 60 करोड़ डॉलर की रक़म की अपील की गई थी, जिसमें से केवल 17 प्रतिशत जुटा पाना ही सम्भव हो सका. वेनेज़ुएला, विश्व में उन देशों में है, जिनके लिए मानवीय सहायता अपीलों को सबसे कम वित्तीय समर्थन हासिल हुआ है.संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ अपने मानवतावादी साझेदारों के साथ मिलकर वर्तमान परिस्थितियों का आकलन कर रही हैं और ज़रूरतमन्दों को समर्थन मुहैया कराने में जुटी हैं. इन प्रयासों के तहत, सम्वेदनशील स्थिति में जीवन गुज़ार रहे लोगों को भोजन, स्वास्थ्य देखभाल और संरक्षण समेत अन्य प्रकार की सेवाएँ मुहैया कराई जा रही हैं.संयुक्त राष्ट्र ने अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का सम्मान किए जाने, आम नागरिकों की रक्षा करने और मानवीय सहायता अभियान के संचालन में निरन्तरता की अहमियत को रेखांकित किया है, ताकि मानवतावादी सिद्धान्तों के अनुरूप लोगों को मदद प्रदान की जा सके. इसके मद्देनज़र, सर्वाधिक ज़रूरतमन्द आबादी तक जीवनरक्षक सहायता पहुँचाने के लिए और अधिक स्तर पर समर्थन की पुकार लगाई गई है.यूक्रेन: हमलों में आम नागरिक हताहत, बिजली आपूर्ति ठप © UNICEF/Oleksii Filippov यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी बमबारी में रिहायशी इमारत को भारी नुक़सान पहुँचा है. (फ़ाइल) यूक्रेन में बीते सप्ताहांत हुए हमलों में बच्चों समेत बड़ी संख्या में आम नागरिक हताहत हुए हैं और कड़ाके की सर्दी में अनेक लोग बिना बिजली आपूर्ति के गुज़र-बसर कर रहे हैं. 2 जनवरी से सोमवार सुबह तक हुए हमलों में, 12 से अधिक लोगों के मारे जाने और 50 अन्य के घायल होने की जानकारी मिली है. यूक्रेन के अनेक क्षेत्रों में हुए इन हमलों से ऊर्जा प्रतिष्ठानों को नुक़सान पहुँचा है.बीते शुक्रवार को ख़ारकीव के केन्द्रीय इलाक़े में हुए एक हमले में कम से कम 12 आम नागरिक मारे गए, जिनमें एक माँ और उसका बच्चा भी है. अनेक लोग घायल हुए हैं.रिहायशी इमारतों व स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों को क्षति पहुँची है और शहर के अनेक हिस्सों में बिजली, जल व गैस आपूर्ति ठप हो गई है.राजधानी कीव और उसके क्षेत्रों में 5 जनवरी को हुए हमलों में 1 व्यक्ति की जान गई है, जबकि 4 अन्य घायल हुए हैं. स्थानीय प्रशासन के अनुसार, एक निजी अस्पताल को नुक़सान पहुँचा है. रिहायशी इमारतों में हज़ारों लोग बिना बिजली आपूर्ति के रह रहे हैं.मानवीय सहायतकर्मी, हमलों की चपेट में आए ख़ारकीव औऱ कीव समेत अन्य इलाक़ों में ज़रूरतमन्दों तक राहत पहुँचाने में जुटे हैं. चेरनिहीव, दोनेत्स्क, ख़ेरसॉन और मिकोलाइव समेत कई अन्य इलाक़ों को भी हमलों में निशाना बनाए जाने की सूचना है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces