-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा: बर्बादी व मलबे के ढेर के बीच, नाज़ुक उम्मीदों के साथ नए साल में प्रवेश

Source: UN News: सोमवार, 05 जनवरी 2026 00:00 AM (IST)
ग़ाज़ा: बर्बादी व मलबे के ढेर के बीच, नाज़ुक उम्मीदों के साथ नए साल में प्रवेश
ग़ाज़ा पट्टी में गम्भीर चुनौतियों से जूझ रही फ़लस्तीनी आबादी ने भले ही वर्ष 2026 में प्रवेश कर लिया हो, मगर स्थानीय लोगों के लिए परिस्थितियों में कोई बदलाव नहीं आया है. यहाँ हिंसक टकराव से हुई व्यापक तबाही के बाद, आम लोग विस्थापन शिविरों और उजड़ चुके इलाक़ों में, अनिश्चित भविष्य के साये में जीवन गुज़ारने को मजबूर हैं. 7 अक्टूबर 2023 को इसराइल पर हमास व अन्य हथियारबन्द गुटों के आतंकी हमलों के बाद, इसराइली सेना ने ग़ाज़ा में बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई शुरू की, जिसमें जान-माल की भीषण हानि हुई है.अक्टूबर 2025 से युद्धविराम लागू है, मगर ग़ाज़ा में लाखों फ़लस्तीनी लोग अब भी बेघर हैं और अस्थाई तम्बुओं या क्षतिग्रस्त इमारतों में रहने को विवश हैं. इन स्थानों पर स्वच्छ पानी, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं और साफ़-सफ़ाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी बनी हुई है, जिससे मानवीय संकट और गहरा रहा है. Tweet URL वहीं, सर्दियों की बारिश ने हालात और बदतर बना दिए है. कई अस्थाई आश्रय स्थल जलभराव की चपेट में आए हैं, जबकि शिविरों के भीतर आवाजाही के रास्ते गहरे कीचड़ में तब्दील हो चुके हैं.एक नाज़ुक उम्मीदग़ाज़ा में व्यापक तबाही के बावजूद, विस्थापित परिवारों का कहना है कि नए वर्ष की शुरुआत ने स्थिरता, सुरक्षा और युद्ध से बाधित जीवन को दोबारा सँवारने की एक नाज़ुक-सी उम्मीद जगाई है.एक अस्थाई शिविर में रह रही उम्म रबी अल-मलाश ने, अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. उन्होंने यूएन न्यूज़ से कहा, “फ़लस्तीनी लोगों को समर्थन मिलना चाहिए, क्योंकि उन्होंने असहनीय पीड़ा झेली है. ग़ाज़ा पट्टी के पुनर्निर्माण में हमारी मदद कीजिए, शान्ति स्थापित कीजिए और हमें एक ऐसा देश बनाने का अवसर दीजिए, जहाँ हम शान्ति और सुरक्षा के साथ रह सकें.”पीछे छूटते बचपनग़ाज़ा में माता-पिता के लिए, बच्चों पर युद्ध का प्रभाव सबसे गहरे घावों में से एक है. यहाँ अनेक स्कूल क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए हैं, और हज़ारों युवा कई महीनों तक पढ़ाई से वंचित रहे हैं.वफ़ा अल-खवाजा ने अगली पीढ़ी के प्रति अपनी चिन्ताएँ व्यक्त करते हुए कहा, “काश हम भी दुनिया के बाक़ी हिस्सों की तरह जीवन जी सकें.”उन्होंने बताया कि बच्चों के पास आज शिक्षा या किसी अन्य साधन की सुविधा नहीं है, और उनके दिन भोजन, पानी और सर्दी से बचाव के लिए संघर्ष में बीत जाते हैं.ग़ाज़ा के उत्तरी हिस्से में, विस्थापन ने परिवारों को उनके घरों और आजीविकाओं से अलग कर दिया है, जोकि दशकों से उनके जीवन का हिस्सा थे.विशाल ज़रूरतें, नई शुरुआतजबालिया शिविर में रहने वाले कमाल अबू हशीश ने कहा कि उनकी एकमात्र इच्छा, युद्ध से पहले की अपनी जीवनशैली में लौटना है. फ़िलहाल, शिविरों में रोज़मर्रा की जिन्दगी हज़ारों परिवारों पर गम्भीर मानवीय परिस्थितियाँ थोप रही है.वहीं, सहायता एजेंसियाँ चेतावनी दे रही हैं कि राहत कार्य अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिनमें क्षतिग्रस्त बुनियादी ढाँचा, ज़रूरतमन्द आबादी तक पहुँचने में सख़्ती और विशाल स्तर पर आवश्यकताएँ हैं.उन्होंने कहा कि पुनर्निर्माण तब ही सम्भव होगा जब हालात अनुमति देंगे, और ग़ाज़ा शान्ति समझौते को अगले चरण में ले जाने के लिए अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार प्रतिबद्धता बनी रहे. © WFP/Maxime Le Lijour ग़ाज़ा में एक लड़का, बारिश के कारण ढह गए अपने परिवार के टैंट को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहा है. ग़ाज़ा की विस्थापित आबादी नए साल में प्रवेश कर रही है, लेकिन फ़िलहाल उनके लिए अपने पुराने जीवन में लौटने का कोई संकेत नहीं है. उनकी उम्मीदें, हिंसा के अन्त और पिछले वर्ष अक्टूबर की शुरुआत में, इसराइल और हमास के बीच नाज़ुक युद्धविराम स्थापित करने वाली 20-सूत्री योजना पर सार्थक राजनैतिक प्रगति से जुड़ी हुई हैं.तब तक, ग़ाज़ा के परिवार हानि और अनिश्चितता के बीच जी रहे हैं, और इस विश्वास को थामे हुए हैं कि आने वाले महीनों में उन्हें सुरक्षा, गरिमा और अपने घर लौटकर जीवन पुनर्निर्माण का अवसर मिल सके.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement