Advertisement
यूक्रेन: रूसी हमलों में आम लोग हताहत, बढ़ती सर्दी में बिजली व तापन व्यवस्था ठप

यूक्रेन की एक ऊर्जा कम्पनी ने बताया है कि हमलों के बाद राजधानी कीव और उसके इर्दगिर्द इलाक़ों में 10 लाख से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी. शहर की लगभग एक-तिहाई आबादी, 30 लाख लोग, के पास तापन व्यवस्था नहीं थी और जल आपूर्ति में भी व्यवधान पैदा हुआ.फ़िलहाल, कीव में 7.5 लाख घर-परिवारों समेत अन्य इलाक़ों के लिए बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है, मगर बीच-बीच में कटौती अब भी हो रही है और तापन व्यवस्था भी पूरी तरह से ठीक नहीं है.सर्दी में कठोर स्थितियूक्रेन के चेरनिहीव, ड्निप्रो, दोनेत्स्क, ख़ारकीव, ख़ेरसॉन और सूमी क्षेत्रों में ऐसे ही प्रभाव नज़र आए हैं, जो सिलसिलेवार हमलों की चपेट में हैं. बड़ी संख्या में आम नागरिक हताहत हुए हैं, ऊर्जा प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक केन्द्रों और व्यवसायों को क्षति पहुँची है.यूएन कार्यालय के अनुसार, ये घटनाएँ देश के घनी आबादी वाले रिहायशी इलाक़ों में ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने के रुझान को दर्शाती हैं, जिससे बिजली, तापन समेत अन्य अहम सेवाओं पर असर हो रहा है. बार-बार हमलों की वजह से इन सेवाओं की मरम्मत के कार्य में भी चुनौतियाँ हैं.मानवीय सहायताकर्मी हमलों से प्रभावित हुए इलाक़ों में ज़रूरतमन्द आबादी तक आपात सहायता पहुँचाने में जुटे हैं, विशेष रूप से ख़ारकीव, कीव शहर और कीव क्षेत्र में. इसके तहत, आम नागरिकों को मेडिकल सहायता, मनोसामाजिक सेवाएँ, गर्म भोजन, मरम्मत के लिए सामान और अन्य सामग्री प्रदान की जा रही है.साथ ही, गर्माहट के लिए विशेष टैंट स्थापित किए गए हैं, जहाँ लोगों को भोजन मुहैया कराया जा रहा है. इसके अलावा, फ़ोन की बैटरी चार्ज करने समेत अन्य प्रकार की सहायता उपलब्ध है. खोए हुए दस्तावेज़ों को फिर से पाने, क्षतिग्रस्त सम्पत्तियों के मुआवज़े के लिए क़ानूनी सहायता की भी व्यवस्था की गई है.स्वास्थ्य सेवाओं पर असररूसी सैन्य बलों के हमलों का यूक्रेन में स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा असर हुआ है. बीते सप्ताहांत, ओडेसा क्षेत्र में स्थित इज़मेल नामक एक नगर में एक स्वास्थ्य केन्द्र को क्षति पहुँचने की जानकारी है.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, विश्व भर में 2025 में अब तक स्वास्थ्य केन्द्रों पर हुए कुल हमलों में से 43 प्रतिशत को यू्क्रेन में अंजाम दिया गया है. 1 जनवरी से 29 दिसम्बर 2025 तक, मेडिकल केन्द्रों, स्वास्थ्यकर्मियों, मरीज़ों, भंडारण केन्द्रों, परिवहन व आपूर्ति व्यवस्था पर दुनिया भर में 1,320 हमले हुए, जिनमें 561 यूक्रेन में दर्ज किए गए. इन हमलों में 19 लोगों की जान गई है और 201 घायल हुए हैं. अति-आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता पर असर हुआ है, विशेष रूप से लड़ाई के अग्रिम मोर्चे वाले इलाक़ों में जहाँ आम तौर पर बुज़ुर्ग रह रहे हैं, जो लम्बे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


