यूएन-इराक़ की नई साझेदारी: विकास सहयोग के लिए नया क़दम
Source: UN News: बुधवार, 31 दिसम्बर 2025 00:01 AM (IST)
इराक़ में सतत विकास में सहायता करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के साथ एक समझौता किया गया है जिसके तहत 2025 से 2029 के बीच राष्ट्रीय लक्ष्यों की प्राप्ति में प्रगति के लिए सहयोग किया जाएगा. देश में यूएन सहायता मिशन की समाप्ति के सन्दर्भ में, इस नई साझेदारी को अहम समझा जा रहा है.
इस समझौते को यूएन-इराक़ विकास ढाँचा नाम दिया गया है. इसके तहत, गुरूवार, 25 दिसम्बर को दोनों पक्षों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं जिसके तहत, 2030 के सतत विकास एजेंडा के विकास लक्ष्यों की प्राप्त में इराक़ की सहायता की जाएगी.ध्यान रहे कि इराक़ में वर्ष 2003 से सक्रिय यूएन सहायता मिशन – UNAMI 31 दिसम्बर (2025) को समाप्त हो रहा है, जिसने लगभग दो दशकों के दौरान, इराक़ में स्थिरता लाने और अन्य अहम नीतियों में सहायता करता रहा है.UNAMI के मुखिया मोहम्मद अल हसन ने इस समझौते को, संयुक्त राष्ट्र और इराक़ के दरम्यान सम्बन्धों को आगे बढ़ाने के लिए एक सम्मानजनक घटनाक्रम क़रार दिया है.2030 विकास एजेंडे के तहत, 17 सतत विकास लक्ष्यों का प्राप्ति के लिए, देशों को ना केवल आपस में सामूहिक सहयोग के साथ काम करने की ज़रूरत होती है, बल्कि उन्हें अपने यहाँ राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होती है.
UNAMI/Sarmad al-Safy
इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक बाज़ार के दृश्य (फ़ाइल फ़ोटो)
इराक़ के लिए इस सहयोग योजना में, मुख्य रूप से चार रणनैतिक प्राथमिकताओं पर ध्यान दिया गया है, जोकि देश की राष्ट्रीय विकास योजना से मेल खाती हैं:शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाओं तक बेहतर पहुँच.रोज़गार और आर्थिक प्रगति के लिए अवसर सृजित करना.पर्यावरण का संरक्षण और जलवायु संकट का सामना करना.क़ानून के शासन व स्वच्छ प्रशासन को मज़बूत करना.यूएन – इराक़ विकास ढाँचे पर अमल, निगरानी और प्रगति के बारे में आलेखन की ज़िम्मेदारी एक समिति पर होगी जिसकी सहअध्यक्षता इराक़ का नियोजन मंत्रालय और देश में यूएन रैज़िडैंट कोऑर्डिनेटर की टीम मिलकर करेंगे.इराक़ के सरकार संस्थान और यूएन एजेंसियाँ, हर साल प्रगति की समीक्षा करेंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि इस ढाँचे पर कामकाज पटरी पर रहे.इस ढाँचे पर अमल को, एक समर्पित कोष से समर्थन मिलेगा और साथ ही ज़रूरी धन मुहैया कराने के लिए, एक रणनीति पर भी अमल किया जाएगा.
यूएन मिशन का काम पूराइराक़ में तत्कालीन राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन की सत्ता के पतन के बाद, देश में यूएन सहायता मिशन – UNAMI तैनात किया गया था जिसने देश में राजनैतिक परिवर्तन, देश को युद्ध के बाद के संकट से उबरने और आतंकवादी संगठन – दाएश (ISIL) से निपटने में मदद की है. देश में यूएन मिशन औपचारिक रूप से 31 दिसम्बर (2025) को समाप्त हो रहा है.UNAMI के मुखिया मोहम्मद अल हसन ने यूएन न्यूज़ के साथ बातचीत में कहा है, “इराक़ का मानना है कि देश अब अगले चरण की तरफ़ बढ़त करने के लिए तैयार है और देश ने अपनी सम्प्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता को मज़बूत किया है.”“मैं पूरी तरह से मानता हूँ कि इराक़ उसके लिए तैयार है.”