-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शान्ति और सुरक्षा नीतियों में बुलन्द होती युवाओं की आवाज़

Source: UN News: मंगलवार, 30 दिसम्बर 2025 00:01 AM (IST)
शान्ति और सुरक्षा नीतियों में बुलन्द होती युवाओं की आवाज़
संयुक्त राष्ट्र लम्बे समय से, युवाओं को निर्णय प्रक्रिया में शामिल करने के लिए प्रयासरत रहा है और विशेष रूप से पिछले एक दशक के दौरान ख़ासी प्रगति की गई है. युवा, शान्ति और सुरक्षा पर सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को अपनाए जाने के बाद, इस पहल ने, यह सुनिश्चित किया कि युवाओं की आवाज़ें केवल सुनी ही न जाएँ, बल्कि शान्ति योजनाओं और नीतियों में सक्रिय रूप से शामिल भी की जाएँ. अफ़ग़ानिस्तान में 2021 में तालेबान के क़ब्जे़ के बाद, निला इब्राहीमी और उनका परिवार, देश छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भागने को विवश हो गए.निला, 13 वर्ष की उम्र से ही अधिकारों की मुखर समर्थक रही हैं. इसी उम्र में, उन्होंने एक चर्चित अभियान का नेतृत्व किया, जिसने अफ़ग़ान लड़कियों को, 12 वर्ष की उम्र के बाद सार्वजनिक रूप से गाने पर लगी सरकारी पाबन्दी को सफलतापूर्वक रद्द किया.ऐसे में, उन्हें मालूम था कि नए शासन के तहत उनका जीवन ख़तरे में हो सकता है.निला को लम्बे समय तक छिपकर रहना पड़ा था.निला अब कैनेडा में रह रही हैं, लेकिन वो अब भी पैरोकारी में सक्रिय (activism) हैं.उन्होंने HerStory नामक संगठन शुरू किया है, जो अफ़ग़ानिस्तान में और प्रवासी समुदायों में रहने वाली लड़कियों के अनुभवों को दस्तावेज़ों में दर्ज करने और उनकी आवाज़ को दुनिया तक पहुँचाने के लिए समर्पित है.निला कहती हैं, “मैं अपनी पूरी कोशिश करती हूँ उन लड़कियों की कहानियाँ दुनिया तक पहुँचाने की, जिन्हें स्कूल जाने पर रोक लगा दी गई है. मैं तो शिक्षा पूरी कर सकी, लेकिन मेरी कई सहेलियाँ अब भी 9वीं कक्षा से आगे नहीं बढ़ पाई हैं.""यह भावनात्मक काम है, लेकिन मुझे लगता है कि अगर इससे सिर्फ़ एक भी लड़की कुछ करने के लिए प्रेरित होती है, तो मैं समझती हूँ कि मैंने अपना काम कर दिया.” United Nations निला, 13 वर्ष की उम्र से ही अधिकारों की मुखर समर्थक रही हैं. युवा भागेदारी से जुड़ी यूएन पहलनिला इब्राहीमी ने सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2250 की, 10वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम का आयोजन, 15 दिसम्बर को हुआ था.यह प्रस्ताव युवाओं को, अन्तरराष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा बनाए रखने और बढ़ावा देने में सक्रिय साझीदार के रूप में, औपचारिक रूप से मान्यता देता है.दुनिया की लगभग आधी आबादी 30 वर्ष से कम उम्र की है, जिससे यह पीढ़ी हमारे साझा भविष्य में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखती है. फिर भी, अकसर इन्हें उन मंचों से बाहर रखा जाता है, जहाँ हमारे सबसे जटिल मुद्दों के समाधान पर काम किया जाता है.संयुक्त राष्ट्र ने, इस प्रस्ताव को अपनाए जाने के बाद से, इसके तहत दी गई सिफ़ारिशों को लागू करने के कई प्रयासों का समर्थन किया है.शान्ति के लिए अभी कार्रवाई करें15 दिसम्बर के इस कार्यक्रम का समापन एक Peace Circle के साथ हुआ, जिसमें निला इब्राहीमी, कई अन्य युवा नेता, वरिष्ठ संयुक्त राष्ट्र अधिकारी, राजदूत और शिक्षाविद शामिल हुए.Peace Circle, संयुक्त राष्ट्र की एक प्रमुख पहल का हिस्सा हैं, जो Act Now for Peace यानि शान्ति के लिए अभी कार्रवाई करें, अभियान के तहत चल रहा है. ये शान्ति से जुड़े विषयों पर अनौपचारिक सम्वाद हैं, जिनमें शिक्षा, लैंगिक समानता, जलवायु और तकनीक जैसे विविध विषय शामिल हो सकते हैं.यह अभियान सितम्बर 2026 तक चलेगा, और पीस सर्कल में हुई चर्चाएँ, अनेक संयुक्त राष्ट्र परियोजनाओं में प्रत्यक्ष योगदान देंगी. इनमें संयुक्त राष्ट्र महासचिव की स्वतंत्र अध्ययन रिपोर्ट और वैश्विक युवा शान्ति घोषणापत्र शामिल हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement