-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विश्व ध्यान दिवस, आन्तरिक शान्ति व समरसता में मददगार

Source: UN News: मंगलवार, 23 दिसम्बर 2025 00:01 AM (IST)
विश्व ध्यान दिवस, आन्तरिक शान्ति व समरसता में मददगार
ध्यान एक ऐसी प्राचीन परम्परा है जो विश्व भर में, लोग बेहतर स्वास्थ्य के लिए अलग-अलग रूपों में प्रयोग करते रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र, विशेष रूप से मानसिक स्वास्थ्य में, 'ध्यान' की अहम भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, इस वर्ष दूसरा विश्व ध्यान दिवस (World Meditation Day) मना रहा है. 21 दिसम्बर को मनाए जाने वाले 'विश्व ध्यान दिवस' के लिए, संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन के सहयोग से, यूएन मुख्यालय में शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग यहाँ देखी जा सकती है... ध्यान की जड़ें विभिन्न सभ्यताओं में धार्मिक, योग और धर्म निर्पेक्ष परम्पराओं में पाई जाती हैं. ध्यान एक ऐसी मुद्रा है जिसमें हर तरफ़ से ध्यान हटाकर, केवल वर्तमान क्षण पर ध्यान केन्द्रित किया जाता है. Tweet URL ऐसे में जब दुनिया भर में हर क्षेत्र में बहुत तेज़ी से परिवर्तन हो रहे हैं और एक विशाल अनिश्चितता नज़र आती है, और दुनिया अभूतपूर्व चुनौतियों से भरी हुई है. दुनिया भर में भूराजनैतिक तनावों और मतभेदों, टकरावों और युद्धों, मानवीय और जलवायु आपदाओं और आर्थिक अस्थिरता, ने समाजों पर भारी बोझ डाल रखा है.स्वभाविक है कि समाज का हिस्सा होने के नाते मानव ही इन दबावों के भारी बोझ तले दबा नज़र आ रहा है. ऐसे में ‘ध्यान’ अभ्यास में कुछ आशा नज़र आती है. ध्यान एक साधारण मगर बहुत शक्तिशाली मानसिक स्वास्थ्य अभ्यास है जिसमें व्यक्ति के भीतर रूपान्तरकारी परिवर्तन होते हैं जो सहनशीलता, भावनाओं के केन्द्रों और सन्तुलन निर्माण में हमारी सहायता करते हैं.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी – विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, ध्यान, व्यक्ति के सम्पूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए, एक ऐसा शक्तिशाली उपाय है जो हर व्यक्ति स्वयं कर सकते हैं और जो विशेष रूप से चिन्ता, अवसाद जैसी अवस्थाओं में बहुत राहत पहुँचाता है.हर दिन कुछ मिनट के लिए ध्यान का अभ्यास करने से, शान्ति व एकाग्रता हासिल करने में मदद मिल सकती है.करोड़ों लोग 'ध्यान' की तरफ़ऐसा अनुमान है कि दुनिया भर में 20 से 50 करोड़ लोग, ध्यान का अभ्यास करते हैं.यूएन महासभा ने, मानव स्वास्थ्य में ध्यान की महत्ता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के इरादे से, वर्ष 2024 में, 21 दिसम्बर को विश्व ध्यान दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया था और उसी वर्ष प्रथम दिवस मनाया गया था.वर्ष 2025 में दूसरा विश्व ध्यान दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें यूएन मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर ने भी शिरकत की है.श्री श्री रविशंकर ने इस कार्यक्रम में कहा, "ऐसे में जबकि एकाग्रचितता का इतना अभाव है तो ध्यान बिल्कुल अनिवार्य है."उन्होंने बताया कि दुनिया भर में लगभग 500 विश्वविद्यालयों ने, ध्यान को अपनाना शुरू कर दिया है. बहुत से अस्पताल भी ध्यान को अपना रहे हैं. वैश्विक चुनौतियों के माहौल में, शान्ति, एकता और करुणा का विस्तार करने के लिए ध्यान एक बहुत शक्तिशाली उपाय है.श्री श्री रविशंकर ने कहा कि आज 700 से अधिक शोध पत्र, ध्यान के 100 से अधिक लाभों को दिखाते हैं. साँस लेने पर और वर्तमान क्षण में मौजूद रहने पर ज़ोर देने के साथ, हर दिन कुछ पल के लिए ध्यान का अभ्यास करने से, शान्ति और एकाग्रता पाने में मदद मिल सकती है.उन्होंने इस कार्यक्रम में, एक ध्यान सत्र आयोजित करने से पहले, क्रोध और इच्छा के बारे में बात की. "ये दो भावनाएँ आपके मस्तिष्क को स्थिर नहीं होने देती हैं. यहाँ तक कि ये दो भावनाएँ आपको सही तरीक़े से नीन्द भी नहीं लेने देती हैं."श्री श्री रविशंकर ने कहा कि ध्यान और श्वास प्रक्रिया पर ज़ोर देने से, इन दोनों अवरोधक भावनाओं से राहत मिल सकती है. © Unsplash/अराविंद मायलकरा ध्यान एक अभ्यास है जिसमें शांतता और स्पष्टता की स्थिति प्राप्त करने के लिए मन को केंद्रित करना शामिल है। जटिल वैश्विक चुनौतियों में 'ध्यान' से राहतसंयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि राजदूत पी हरीश ने इस कार्यक्रम का आरम्भ करते हुए कहा कि हम सभी आज की दुनिया में बहुत जटिल चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. मसलन, जलवायु संकट, सामाजिक ध्रुवीकरण और टैक्नॉलॉजी सम्बन्धी अवरोधक, और जब इनमें बढ़ती आर्थिक अनिश्चितताओं व भूराजनैतिक मतभेदों को मिला दिया जाए, तो पूरी तस्वीर बहुत चिन्ताजनक बनती है.हम संयुक्त राष्ट्र के स्तर पर काम कर रहे लोग जानते हैं कि इस स्थिति का कितना दबाव, हम सभी पर व्यक्तिगत रूप में और समाजों के स्तर पर और वैश्विक स्तर पर पड़ता है.इसलिए, भारत उस मुख्य समूह का हिस्सा रहा जिसने विश्व ध्यान दिवस मनाए जाने के लिए, यूएन महासभा में प्रस्ताव प्रस्तुत किया था.यूएन महासभा ने 6 दिसम्बर 2024 को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके, हर वर्ष 21 दिसम्बर को, विश्व ध्यान दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी.भारतीय राजदूत ने कहा कि इस प्रस्ताव का पारित होना ये दिखाता है कि ध्यान, संस्कृतियों व सभ्यताओं की सीमाओं को फीका करके, लोगों को आपस में जोड़ता है और एक निजी स्तर पर रूपान्तर का एक सार्वभौमिक मंच मुहैया कराता है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement