-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया: सिडनी में हनूकाह उत्सव पर हमले की निन्दा

Source: UN News: बुधवार, 17 दिसम्बर 2025 00:02 AM (IST)
ऑस्ट्रेलिया: सिडनी में हनूकाह उत्सव पर हमले की निन्दा
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में, यहूदी त्यौहार हनूकाह के लिए एकत्र हुए परिवारों पर हुए एक हमले की तीखी निन्दा की है. इस हमले में कम से कम 11 लोगों के मारे जाने की ख़बरें हैं. Tweet URL यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में, इस हमले को “भयावह” क़रार दिया है.उन्होंने लिखा है कि हनूकाह के इस प्रथम दिन मेरी संवेदना, दुनिया भर के तमाम यहूदी समुदाय के साथ है. हनूकाह त्यौहार शान्ति के करिश्मे और प्रकाश से अन्धकार को दूर करने का उत्सव है.मीडिया ख़बरों के अनुसार सिडना के बोंडी तट पर आयोजित हनूकाह के समारोह पर दो बन्दूकधारियों ने गोलियाँ चलाईं, जिसे अधिकारियों ने एक आतंकवादी हमला क़रार दिया है.हताहत हुए लोगों में दो पुलिस अधिकारी भी हैं. एक हमलावर बन्दूकधारी की भी मौत हो गई और एक अन्य बन्दूकधारी को हिरासत में ले लिया गया है.यूएन प्रमुख ने यह संवेदना सन्देश, सऊदी अरब की राजधानी रियाद से जारी किया है, जहाँ वह, सभ्यताओं के लिए यूएन गठबन्धन (UNAOC) के रविवार को आरम्भ हो रहे 11वें विश्व मंच में शिरकत करने के लिए पहुँचे हुए हैं.UNAOC के लिए उच्च प्रतिनिधि मीगेल ऐंगेल मोरातीनॉस ने भी इस हमले पर अपना क्षोभ व्यक्त करते हुए, इसकी कड़ी निन्दा की है.उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है, "मैं शोक सन्तप्त के परिवारों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी करता हूँ."हनूकाह को शनूकाह भी कहा जाता है, जोकि यहूदियों का प्रकाश उत्सव है. यह यहूदियों द्वारा 2,000 वर्ष पहले, अपने धर्म पर अमल करने की आज़ादी मिलने की याद में मनाया जाता है.आठ दिनों तक चलने वाले हनूकाह समारोह में, हर रात को, घरों में मोमबत्तियाँ जलाकर रौशनी की जाती है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement