-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूडान: सर्वोच्च बलिदान देने वाले बांग्लादेशी शान्तिरक्षकों को अन्तिम विदाई

Source: UN News: बुधवार, 17 दिसम्बर 2025 00:01 AM (IST)
सूडान: सर्वोच्च बलिदान देने वाले बांग्लादेशी शान्तिरक्षकों को अन्तिम विदाई
सूडान में एक ड्रोन हमले में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले बांग्लादेशी शान्तिरक्षकों को श्रृद्धांजलि देने के लिए आबिये में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNISFA) के मुख्यालय में सोमवार को एक विदाई सभा का आयोजन किया गया. सूडान के साउथ कोर्दोफ़ान प्रान्त के कडूग्ली में स्थित एक यूएन सामग्री भंडार केन्द्र पर शनिवार को हुए ड्रोन हमले में 6 शान्तिरक्षकों की मौत हो गई थी और 9 अन्य घायल हुए थे. संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह हमला किसने किया है. यूएन अन्तरिम सुरक्षा बल, UNISFA मिशन ने इसे एक भयावह हमला क़रार दिया है.सोमवार को आबिये में आयोजित एक समारोह में मृत शान्तिरक्षकों को विदाई दी गई. अब उनके शवों को बांग्लादेश को सुपुर्द किया जाएगा. Tweet URL आबिये एक तेल समृद्ध इलाक़ा है जिसके स्वामित्व को लेकर, सूडान और दक्षिण सूडान, दोनों के बीच 2011 से विवाद जारी है, जब इन दोनों देशों के बीच विभाजन हुआ था.आबिये के लिए यूएन मिशन की स्थापना 2011 में हुई थी. हाल ही में, इसका कार्यकाल एक वर्ष और बढ़ाया गया है.UNISFA ने कहा है कि इन शान्तिरक्षकों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा. यूएन मिशन ने शोक की इस घड़ी में बांग्लादेश सरकार और जनता के प्रति अपनी गहरी सम्वेदनाएँ व्यक्त की हैं और घायलों के जल्द पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की.घायल हुए 9 शान्तिरक्षकों को हमले के दिन ही कडूग्ली से आबिये ले जाया गया था जहाँ यूएन मिशन के अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है. UNISFA के अनुसार, घायल शान्तिरक्षकों की मेडिकल देखभाल के लिए, सभी आवश्यक क़दम उठाए जा रहे हैं. नए सुरक्षा उपाययूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने अपने वक्तव्य में शान्तिरक्षकों पर हुए इस हमले की कठोर निन्दा की है. UNISFA ने यूएन प्रमुख के सन्देश को दोहराते हुए ध्यान दिलाया था कि शान्तिरक्षकों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमलों को, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत युद्ध अपराध की श्रेणी में रखा जा सकता है.साथ ही, इन हमले के लिए ज़िम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी होगी.यूएन मिशन ने बताया है कि अपने कर्मचारियों व केन्द्रों की सुरक्षा के लिए क़दम उठाए गए हैं, जिनमें कडूग्ली लॉजिस्टिक शिविर में सुरक्षा उपायों को मज़बूती देना भी शामिल है. इसके साथ ही, हालात की निरन्तर समीक्षा की जाएगी.UNISFA के उद्देश्यों में शामिल है: विवादित तेल समृद्ध क्षेत्र में पुलिस सेवा की क्षमता को सुदृढ़ बनाना, क्षेत्र से सुरक्षा बलों की पुनःस्थापना की निगरानी और सत्यापन करना, मानवीय सहायता की आपूर्ति को सुगम बनाना, और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना.इस यूएन मिशन में कुल 4 हज़ार सैन्य व पुलिस कर्मचारी अपनी सेवाएँ दे रहे हैं. उनके अलावा इस मिशन में सिविल स्टाफ़ भी सेवारत है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement