-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिडनी में यहूदी हनूकाह त्यौहार पर हमले की निन्दा, इनसानियत को जीवित रखने की पुकार

Source: UN News: बुधवार, 17 दिसम्बर 2025 00:00 AM (IST)
सिडनी में यहूदी हनूकाह त्यौहार पर हमले की निन्दा, इनसानियत को जीवित रखने की पुकार
यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रविवार को एक यहूदी त्यौहार मनाने के लिए एकत्र हुए लोगों पर किए गए हमले की तीखी निन्दा की है. इस हमले में 15 लोगों की मृत्यु हो गई, और अनेक अन्य घायल हुए हैं. मृतकों में 10 साल की एक बच्ची भी है. Tweet URL वोल्कर टर्क ने सोमवार को जारी एक वक्तव्य में, इस हमले को यहूदीवाद विरोध से प्रेरित एक घटना बताया है, जोकि “गहरी व्यथा का एक क्षण” था.उन्होंने कहा कि सिडनी को बोंडी तटीय इलाक़े में हनूकाह त्यौहार के समारोह पर, गोलीबारी की ये घृणास्पद घटना दिखाती है कि “यहूदीविरोधवाद वास्तविक है, और अति निन्दनीय है.”मीडिया ख़बरों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने कहा है कि ये हताएँ, “अतिवादी विचारधारा” से प्रेरित थीं.तथाकथित बन्दकधारी हमलावरों के नाम साजिद अकरम (50 वर्ष) और उसके पुत्र नवीद (24) को आतंकवादी समूह – ISIL से सम्बद्ध बताया गया है.पास में ही मौजूद एक व्यक्ति अहमद अल अहमद द्वारा एक बन्दूकधारी हमलावर को धर-दबोचने की वीडियो भी दुनिया भर में फैली है.उस वीडियो में नज़र आता है कि अहमद अल अहमद ने उस हमलावर को अपने दोनों हाथों से गले से पकड़ा जिससे हमलावर की बन्दूक बाईं तरफ़ गिर गई जिसे अहमद अल अहमद ने उठाया और उस हमलावर पर तान दी.यह जानकारी सामने आई है कि अहमद अल अहमद पास में ही फलों की एक दुकान चलाते हैं और उनकी यह कहते हुए प्रशंसा की जा रही है कि उनके इस साहसिक कृत्य से, अनेक लोगों की जानें बच गईं.साझा इनसानियत को जीवित रखेंयूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने कहा है कि लोगों पर अन्धाधुन्ध गोलीबारी किए जाने की यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि “नफ़रत भरे अपराध और भड़काऊ बयानबाज़ियाँ, आज हमारी दुनिया में एक आम बात बन चुकी हैं.”उन्होंने कहा कि अब समय है कि “हम अपनी साझा मानवता के लिए अपना संकल्प फिर से पक्का करें और इस अभिशाप के ख़िलाफ़, एकजुटता के साथ लड़ें.”वोल्कर टर्क ने कहा कि इस यहूदीविरोध वाद के हमले को, दीगर नफ़रत व विभाजन बढ़ाने के लिए लिए इस्तेमाल नहीं होने देना चाहिए.उन्होंने कहा, “मैं भुक्तभोगियों और उनके साथ एकजुट हूँ जिन्होंने साहस के साथ पीड़ितों की मदद की और उन्हें बचाया.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement