-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मानवाधिकार: हमारे दैनिक जीवन की एक अनिवार्य आधारशिला

Source: UN News: शुक्रवार, 12 दिसम्बर 2025 00:01 AM (IST)
मानवाधिकार: हमारे दैनिक जीवन की एक अनिवार्य आधारशिला
हम अपने जीवन में एक आम दिन किस तरह से व्यतीत करना चाहते हैं? खुली हवा में साँस लेना, पीने के लिए स्वच्छ जल, पोषक आहार, अपनों के साथ कुछ शान्त पल, सड़कों पर स्वच्छन्द आवाजाही, भेदभाव से मुक्ति, स्वस्थ माहौल में कामकाज, ज़रूरत हो तो सुरक्षित आश्रय स्थल, किसी भय के बग़ैर अपनी राय की अभिव्यक्ति, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच, और ऐसे अन्य अनेक क्रियाकलाप.हमारे दिन को आकार देने वाले ये पल पहली नज़र में साधारण, स्वाभाविक से नज़र आ सकते हैं और इसलिए हम शायद ही कभी ठहर करके पूछते हैं कि हमारी ये दैनिक स्वतंत्रताएँ किस बुनियाद पर टिकी हैं. हमारे रोज़मर्रा के जीवन में इन्हें सम्भव बनाते हैं, हमारे मानवाधिकार: जीवन को गरिमा, सम्मान और पसन्द-नापसन्द के आधार पर आगे बढ़ने की शक्ति देने वाला एक ऐसा वादा, भरोसा जो आम तौर पर अदृश्य ही रहता है.इन्हें साकार करने में ‘मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा’ का असाधारण योगदान है, जिसे फ़्राँस की राजधानी पेरिस में 10 दिसम्बर 1948 को पारित किया गया था. इसी की स्मृति में हर वर्ष 'अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस' मनाया जाता है.सार्वभौम घोषणापत्र पर और अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करेंविध्वंसकारी द्वितीय विश्व युद्ध की राख से उपजे और मानवता की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प के रूप में हस्ताक्षरित, UDHR घोषणापत्र ने यह निर्धारित किया कि हर एक व्यक्ति के पास कौन से अधिकार होने चाहिए: अपने दर्जे या राष्ट्रीयता के आधार पर नहीं बल्कि केवल मनुष्य होने के नाते स्वत: प्राप्त अधिकार. UN Photo मानवाधिकारों के सार्वभौमिक घोषणा-पत्र ने, दुनिया भर में मानवाधिकारों की अवधारणा को और अधिक मज़बूत किया. दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्साइस वर्ष अन्तरराष्ट्रीय दिवस की थीम है, 'Our Everyday Essentials', जिसमें आम जनजीवन में मानवाधिकारों की अहमियत पर ध्यान केन्द्रित किया गया है.इस थीम का उद्देश्य मानवाधिकार सिद्धान्तों और दैनिक जीवन के अनुभवों के बीच की दूरी को पाटना है. साथ ही, यह दर्शाना है कि दैनिक जीवन में मानवाधिकारों के क्या मायने हैं. आम लोग किन अधिकारों या अपने जीवन की किन गतिविधियों को अपने लिए अहम मानते हैं.विश्व भर से इस मुहिम में हिस्सा लेने वाले लोगों ने अपने सन्देशों के ज़रिए बताया है कि उनके रोज़मर्रा के जीवन में कौन से क्षण, मूल्य और अधिकार उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं.इन निजी अनुभवों ने एकसाथ मिलकर, विविध प्रकार की आवाज़ों और परिप्रेक्ष्यों से परिपूर्ण एक समृद्ध तस्वीर को उकेरा है. आम लोगों से मिले सन्देशों की एक बानगी: © OHCHR एक प्रतिभागी से प्राप्त हुआ सन्देश. स्वस्थ, सन्तुलित आहार और स्वच्छ पेयजलनस्ल, रंग, सैक्स और धर्म के आधार पर होने वाले भेदभाव से मुक्तिहर दिन सुरक्षित ज़मीन पर चलना, जहाँ फिर बारूदी सुरंग से किसी को नुक़सान नहीं पहुँचेसमान अवसर, गरिमा और ज्ञान, और एक उद्यमी को सशक्त बनाने वाली सभी ख़ूबियाँहैडफ़ोन्स, मित्र, परिवार, फ़ोन, पालतु पशु, आज़ादी और पुरुष संगीसमर्थन देने वाला परिवार, मित्र और अपनी राय को व्यक्त करने का अवसरभोजन, बिस्तर, परिवार व मित्र, पालतु पशु, घर, कारमित्रों व परिवार के साथ बिताया गया बढ़िया समय, अच्छा भोजन, संगीत व नीन्दस्वादिष्ट भोजन, सुरक्षित घर, संगीत, किताबें और इंटरनैटहरे भरे पेड, चहचहाती चिड़िया, सौर ऊर्जा वाली छत, राय की अभिव्यक्तिइस मुहिम ने, मानवाधिकारों की अहमियत के प्रति चिन्तन-मनन से परे जाकर, आम लोगों से यह जानने, समझने का अवसर दिया है कि वे अपने दैनिक जीवन में किन बातों, गतिविधियों को अति-आवश्यक समझते हैं, ताकि उन विचारों को एक ठोस वास्तविकता में बदलने के प्रयासों को मज़बूती दी जा सके. चुनौतियों का साया पिछले कुछ वर्ष, मानवाधिकारों के लिए कड़ी परीक्षा साबित हुए हैं. एक कटु सत्य यह भी है कि जो अधिकार एक बड़ी आबादी के लिए दैनिक जीवन का अटूट हिस्सा हैं, वो अधिकार सभी को हासिल नहीं है. लाखों-करोड़ों लोगों के अधिकार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में या तो नाज़ुक डोर से बंधे हैं या फिर पूरी तरह से नदारद हैं. उथलपुथल, व्यवधान और अनिश्चतता भरे इस दौर में, विश्व की एक बड़ी आबादी में असुरक्षा, असंतोष और अलग-थलग पड़ जाने का भाव गहरा रहा है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने इस वर्ष, मानवाधिकार दिवस मुहिम का आरम्भ करते हुए ध्यान दिलाया कि दुनिया युद्धों, सामूहिक विस्थापन, बढ़ती नफ़रत और गहराती असमानताओं से जूझ रही है.इस पृष्ठभूमि में, यह मुहिम ध्यान दिलाती है कि दयालुता, सम्मान, सहायता, खुलेपन, सक्रियता और संयम के साथ उठाया गया हर एक क़दम मानवाधिकारों को शक्ति देता है. © UN Women/Rossana Fraga ब्राज़ील में महिलाएँ अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रही हैं. साझा दायित्वमानवाधिकार उच्चायुक्त के अनुसार, “उठापठक भरे इस समय में, मानवाधिकार हमारे लिए दिशासूचक हैं और हमें अनिश्चितता के बीच से रास्ता दिखा रहे हैं.”समानता, न्याय, स्वाधीनता और गरिमा की पुकार लगाते हुए इनके मूल्य महज़ आदर्श भर नहीं है, बल्कि इन्हें वास्तविकता के धरातल पर साकार किए जाने की पुकार भी है.2025, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला वर्ष भी है. दूसरे विश्व युद्ध की विभीषिका के बाद, ऐसे विध्वंस को फिर न होने देने पर केन्द्रित यूएन चार्टर को लागू हुए 8 दशक पूरे रहे हैं. इस वर्ष आयोजित यह दिवस, मानवाधिकारों के साथ फिर से जुड़ने का एक ज़रिया है और यह याद करने का भी कि ये अधिकार आम लोगों, उनकी आवश्यकताओं, इच्छाओं, और आशंकाओं के बारे में होने के साथ-साथ, उनकी उम्मीदों व आकाँक्षाओं से भी जुड़े हैं.उच्चायुक्त टर्क ने ज़ोर देकर कहा कि, “हमें हिम्मत नहीं हारनी होगी. हमें और अधिक एकजुटता के साथ और अधिक मानवाधिकारों की आवश्यकता है ताकि चुनौतियों से निपटा जा सके. यह अहम है कि हम अपने बुनियादी अधिकारों की पैरवी करते रहें.”संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, मानवाधिकार एक साझा दायित्व है, जिसे केवल नीतियों या क़ानूनों के ज़रिए नहीं बल्कि दैनिक जीवन में अपनी गतिविधियों, पसन्द-नापसन्द के साथ लिए जाने वाले निर्णयों के माध्यम से सुनिश्चित करते रहना होगा, चूँकि यही वो डोर है जो मानवता को जोड़ती है. UN Photo/Mark Garten यूएन चार्टर पर हस्ताक्षर के 80 वर्ष पूरे होने पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रदर्शनी.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement