×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:39 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
यूक्रेन युद्ध: बढ़ती मृतक संख्या से उपजी चिन्ताओं पर सुरक्षा परिषद की बैठक
Source: UN News: गुरुवार, 11 दिसम्बर 2025 00:00 AM (IST)
यूक्रेन युद्ध पर विराम लगाने और वहाँ शान्ति स्थापना के लिए नए सिरे से शुरू किए गए कूटनैतिक प्रयासों और उनसे जगी आशाओं के बावजूद, वर्ष 2025, स्थानीय लोगों के लिए बहुत घातक साबित हुआ है. राजनैतिक एवं शान्तनिर्माण मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र की वरिष्ठ अधिकारी कायोको गोटोह ने यूक्रेन में रूसी सैन्य बलों के हमलों में आम नागरिकों की बढ़ती संख्या के मुद्दे पर बुलाई गई सुरक्षा परिषद की बैठक को सम्बोधित करते हुए यह बात कही है. सुरक्षा परिषद के 6 सदस्य देशों के अनुरोध पर मंगलवार को सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई गई है, जोकि यूक्रेन में हताहत होने वाले आम नागरिकों की बढ़ती संख्या और सर्दी के मौसम में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हो रहे हमलों की पृष्ठभूमि में हो रही है.इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी, नागरिक समाज के प्रतिनिधि, यूक्रेन और योरोपीय संघ के प्रतिनिधि सदस्य देशों को वर्तमान परिस्थितियो से अवगत कराएंगे.यह बैठक एक ऐसे समय में हो रही है जब यूक्रेन और योरोपीय सहयोगियों द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के 28-सूत्री शान्ति कार्यक्रम को समर्थन न मिल पाने से उस पर पुनर्विचार किया जा रहा है.यूक्रेन में शान्ति स्थापना के मुद्दे पर रूस की राजधानी मॉस्को और अमेरिका के फ़्लोरिडा में हुई बातचीत में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है. राजनैतिक एवं शान्तिनिर्माण मामलों के लिए यूएन कार्यालय में योरोप व मध्य मामलों के लिए निदेशक कायोको गोटोह ने बताया कि कूटनैतिक प्रयासों के इर्दगिर्द कुछ हद तक आशावाद की भावना जगी थी, लेकिन 2025 यूक्रेन के आम लोगों के लिए बेहद घातक साबित हुआ है.हताहत होने वाले आम नागरिकों की संख्या में, 2024 की तुलना में इस वर्ष जनवरी और नवम्बर महीनों के दौरान 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. रूसी सैन्य बलों द्वारा यूक्रेन के अनेक हिस्सों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में आई तेज़ी इसकी वजह है.यूक्रेन के अनेक शहरों व क्षेत्रों में पिछले कई सप्ताह से मिसाइल व ड्रोन हमले किए जा रहे हैं, जिनमें आम नागरिक हताहत हुए हैं, रिहायशी इलाक़ों को भारी नुक़सान हुआ है, घर व इमारतें ध्वस्त हो गई हैं और महत्वपूर्ण ऊर्जा संयंत्रों को गहरी क्षति पहुँची है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निगरानी मिशन के अनुसार, फ़रवरी 2022 में, रूसी सैन्य बलों द्वारा यूक्रेन पर पूर्ण स्तर के आक्रमण के बाद से अब तक, 14,775 लोगों की जान जा चुकी है. इनमें 755 बच्चे हैं. 39 हज़ार से अधिक लोग घायल हुए हैं.“ये संख्या केवल सत्यापित हो चुके हताहतों को ही दर्शाती है. वास्तविक आँकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है.” टकराव में ख़तरनाक तेज़ीउन्होंने कहा कि नागरिक आबादी और बुनियादी ढाँचों पर हमले, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून में निषिद्ध हैं और इस विषय में पहले भी अनेक बार यूएन अधिकारियों ने अपनी चिन्ताएँ व्यक्त की हैं.निदेशक कायोको गोटोह ने कहा कि यह अस्वीकार्य है और इन्हें रोका जाना होगा, चाहे उन्हें कभी भी अंजाम दिया गया हो.उन्होंने अनेक घटनाओं का उल्लेख किया, जोकि “टकराव में ख़तरनाक तेज़ी के चक्र” की ओर एक बढ़ाए गए एक और क़दम को दर्शाती हैं.इनमें अनेक योरोपीय देशों के वायुक्षेत्र का कथित रूप से बार-बार उल्लंघन होना, काला सागर जलक्षेत्र में जहाज़रानी और बन्दरगाह सम्बन्धी ढाँचे में हुई घटनाएँ और ज़ैपोरिझझिया परमाणु ऊर्जा प्लांट के इर्दगिर्द हो रहे हमले समेत अन्य मामले हैं.योरोप एवं मध्य एशिया मामलों की प्रमुख ने कहा कि इन परिस्थितियों में यूक्रेन के लोगों ने इस युद्ध के भयावह नतीजों का सामना करने में असाधारण सहनसक्षमता का परिचय दिया है. साथ ही, वे एक शान्तिपूर्ण, लोकतांत्रिक और समृद्ध भविष्य को आकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.कायोको गोटोह ने उम्मीद जताई कि संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में कूटनैतिक प्रयासों के ज़रिए, वार्ता की मेज़ पर इस युद्ध का अन्त होगा, और लड़ाई के रुकने से आम लोगों के जीवन की रक्षा हो सकेगी. © UNOCHA/Viktoriia Andriievska यूक्रेन पर रूसी महासंघ के हमलों में राजधानी कीव को बड़े पैमाने पर निशाना बनाया गया है. सहानुभूति के साथ ठोस क़दम भी ज़रूरीआपात राहत मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र उप समन्वयक जॉयस म्सूया ने कहा कि यूक्रेन के आम लोगों के पास, बेहतर परिस्थितियों की प्रतीक्षा करने का विशेषाधिकार नहीं है.युद्ध में आई तेज़ी के बाद से यह उनके लिए कड़ी सर्दी का चौथा मौसम है, जिसे वे गोलाबारी और अंधेरे में गुज़ारने के लिए मजबूर हैं.उन्होंने कहा कि यूक्रेनी नागरिकों को सुरक्षा परिषद से केवल सहानुभूति भरे शब्दों की नहीं, बल्कि ठोस क़दमों की भी आवश्यकता है ताकि उन्हें पहुँच रहे नुक़सान में कमी लाई जा सके और उनकी जीवनरक्षा के लिए आवश्यक मानवीय सहायता अभियान की रक्षा की जा सके.जॉयस म्सूया ने सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों से तीन आग्रह किए:आम नागरिकों की रक्षा के लिए युद्ध के नियमों के पालन को सुनिश्चित करना होगा मानवीय सहायता को ज़रूरतमन्द आबादी तक सुरक्षित ढंग से, बेरोकटोक पहुँचने देना होगा तात्कालिक आवश्यकताओं को पूरा करने के इरादे से सहायता अभियान को धनराशि मुहैया करानी होगी.यूक्रेन में सर्दी के मौसम के दौरान 27.8 करोड़ डॉलर की सहायता अपील जारी की गई थी, जिसमें से अब तक केवल 65 फ़ीसदी धनराशि ही प्राप्त हो पाई है. इस वजह से तापन व्यवस्था के लिए सहायता, नक़दी समर्थन, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं व संरक्षण कार्यक्रमों में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces