-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गिनी-बिसाऊ में सैन्य विद्रोह की निन्दा, संवैधानिक व्यवस्था की बहाली का आग्रह

Source: UN News: शनिवार, 29 नवम्बर 2025 00:00 AM (IST)
गिनी-बिसाऊ में सैन्य विद्रोह की निन्दा, संवैधानिक व्यवस्था की बहाली का आग्रह
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने पश्चिम अफ़्रीकी देश गिनी बिसाऊ में सैन्य तख़्तापलट की निन्दा की है. यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने भी इस तख़्तापलट के दौरान गिरफ़्तार किए गए लोगों के मानवाधिकारों का सम्मान किए जाने का आहवान किया है. यूएन महासचिव ने साथ ही आगाह किया है कि देश में हाल के राष्ट्रीय चुनावों में चुने गए पदाधिकारियों को सत्ता से बेदख़ल करना, संवैधानिक और लोकतांत्रिक सिद्धान्तों का गम्भीर उल्लंघन है.यूएन महासचिव के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने एक वक्तव्य में कहा है कि एंतोनियो गुटेरेश, गिनी बिसाऊ में इस घटनाक्रम पर गम्भीर रूप से चिन्तित हैं.उन्होंने देश में सेना के कुछ तत्वों द्वारा किए गए इस तख़्तापलट और संवैधानिक व्यवस्था का उल्लंघन करने के प्रयासों की भर्त्सना की है.एंतोनियो गुटेरेश ने कहा है कि देश के लोगों की इच्छा का असम्मान करना, लोकतांत्रिक सिद्धान्तों का उल्लंघन है जो अस्वीकार्य है.ग़ौरतलब है कि देश में राष्ट्रीय सरकार के गठन के लिए, 23 नवम्बर को आम चुनाव हुए थे.यूएन महासचिव ने देश में संवैधानिक व्यवस्था को तत्काल और बिना शर्त बहाल किए जाने, और बन्दी बनाए गए तमाम अधिकारियों को रिहा किए जाने का आग्रह किया है. इनमें चुनाव अधिकारी, विपक्षी अधिकारी और अन्य राजनैतिक हस्तियाँ शामिल हैं.उन्होंने तमाम पक्षों से, अत्यधिक संयम बरतने, विधि के शासन को मज़बूत रखने और तमाम विवादों को शान्तिपूर्ण और समावेशी बातचीत व क़ानूनी तरीक़ों से सुलझाए जाने का भी आग्रह किया है.ख़बरों के अनुसार, सैनिकों ने, राष्ट्रीय चुनावों के परिणाम घोषित होने से पहले ही, आनन-फ़ानन में सिविल नेतृत्व को सत्ता से बेदख़ल कर दिया और सैन्य सत्ता स्थापित कर दी.ऐसी ख़बरें भी आई हैं कि पदस्थ राष्ट्रपति उमारो सिसोको ऐम्बालो, तख़्तापलट के बाद सेनेगल पहुँचे हैं. © Wikipedia Commons/Colleen Taugher मानवाधिकारों का सम्मानयूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने देश के सैन्य अधिकारियों से, 26 नवम्बर के सैन्य तख़्तापलट के बाद बन्दी बनाए गए लोगों के मानवाधिकारों का सम्मान किए जाने की पुकार लगाई है.कम से कम 18 लोगों को मनमाने ढंग से गिरफ़्तार किए जाने की ख़बरें आई हैं, जिनमें सरकारी अधिकारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट और विपक्षी नेता शामिल हैं. इनमें से अधिकतर को गुप्त स्थानों पर रखा गया है.वोल्कर टर्क ने तख़्तापलट के बाद, देश की राजधानी बिसाऊ में शान्तिपूर्ण प्रदर्शनों को तितर-बितर करने के लिए, अत्यधिक बल प्रयोग किया है, जिसमें जानलेवा फ़ायरिंग भी शामिल है.उन्होंने कहा, "सैन्य अधिकारियों को ये सुनिश्चित करना होगा कि वो हर किसी की बुनियादी स्वतंत्रताओं का सम्मान करें, जिनमें शान्तिपूर्ण सभा करने का अधिकार भी शामिल है."यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने, देश में, लोकतंत्र को मज़बूत करने और स्थिरता को समर्थन देने के लिए, पश्चिमी अफ़्रीकी देशों के लिए आर्थिक समुदाय – ECOWAS, अफ़्रीकी संघ और पश्चिमी अफ़्रीकी वरिष्ठजन मंच के प्रयासों को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement