-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शान्तिनिर्माण प्रयासों को समर्थन देने पर केन्द्रित यूएन कोष के लिए अहम पड़ाव

Source: UN News: शुक्रवार, 28 नवम्बर 2025 00:00 AM (IST)
शान्तिनिर्माण प्रयासों को समर्थन देने पर केन्द्रित यूएन कोष के लिए अहम पड़ाव
शान्तिनिर्माण के लिए संयुक्त राष्ट्र कोष (Peacebuilding Fund) ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुँचने की जानकारी दी है. 2020 के बाद से अब तक, हिंसक टकराव की रोकथाम करने और शान्ति निर्माण को बढ़ावा देने के इरादे से संचालित कार्यक्रमों के लिए 1 अरब डॉलर से अधिक धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है. यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब सुरक्षा परिषद और यूएन महासभा ने संयुक्त राष्ट्र के शान्तिनिर्माण तंत्र के समर्थन में दो प्रस्ताव पारित किए हैं, जिससे उन्हें और मज़बूती मिलने की आशा है.अनेक दानदाताओं के समर्थन से स्थापित किए गए इस कोष में जर्मनी, नैदरलैंड्स और स्वीडन, वित्तीय योगदान देने वाले तीन प्रमुख देश हैं, जिन्होंने कुल धनराशि का 51 प्रतिशत मुहैया कराया है. Tweet URL यह कोष संयुक्त राष्ट्र के लिए एक अहम ज़रिया है, जिससे हिंसक टकराव से उबर रहे या फिर उसकी चपेट में आने का जोखिम झेल रहे देशों को समर्थन प्रदान किया जाता है.शान्तिनिर्माण आयोग और शान्तिनिर्माण समर्थन कार्यालय के साथ स्थापित इस कोष के तहत, लाइबेरिया में महिलाओं के क्षमता-निर्माण व राष्ट्रीय शान्ति प्रक्रिया में उनकी भागेदारी, सिएरा लियोन में चुनाव के दौरान हिंसा रोकने समेत अन्य देशों में कार्यक्रम शुरू किए गए.शान्तिनिर्माण कोष के ज़रिए 50 से अधिक देशों को समर्थन दिया जाता है, जिनमें 75 प्रतिशत अफ़्रीका में हैं.हालांकि, इस उपलब्धि के बावजूद, शान्तिनिर्माण कोष को अब भी 50 करोड़ डॉलर की क़िल्लत का सामना करना पड़ रहा है. 2020-2026 की अवधि में 1.5 अरब डॉलर का लक्ष्य रखा गया था.सदस्य देशों में इन कार्यक्रमों के लिए समर्थन की मांग बढ़ रही है, मगर धन की क़िल्लत होने की वजह से यह सुनिश्चित करने की क्षमता प्रभावित हो रही है.साझा संकल्पशान्तिनिर्माण समर्थन मामलों के लिए प्रमुख, ऐलिज़ाबेथ स्पेहर और कोष परामर्शदाता समूह के प्रमुख मचारिया कमाउ ने बुधवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों को 1 अरब डॉलर के पड़ाव को पार करने की जानकारी दी.उनके अनुसार, यह पड़ाव महासचिव एंतोनियो गुटेरेश की उस अपील को परिलक्षित करता है, जिसमें उन्होंने वित्तीय संसाधनों को और अधिक बड़े स्तर पर मुहैया कराए जाने की बात कही है.इससे पहले, सुरक्षा परिषद ने बुधवार को सर्वसम्मति से संयुक्त राष्ट्र द्वारा शान्तिनिर्माण प्रयासों के समर्थन में एक प्रस्ताव पारित किया. इसके कुछ ही देर बाद, यूएन महासभा में भी यही मसौदा पारित हो गया.इस प्रस्ताव में, हिंसक टकराव की रोकथाम करने और स्थाई शान्ति स्थापना को समर्थन देने में संयुक्त राष्ट्र द्वारा किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया गया है. प्रस्ताव के अनुसार, विकास, मानवाधिकारों और शान्ति व सुरक्षा के लिए समन्वित प्रयासों के ज़रिए ही वास्तविक नतीजों को हासिल किया जा सकता है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement