सुरक्षा परिषद: ग़ाज़ा, क़ाबिज़ पश्चिमी तट और लेबनान में चिन्ताजनक हालात पर बैठक
Source: UN News: मंगलवार, 25 नवम्बर 2025 00:00 AM (IST)
हिंसक टकराव से तबाह हुए ग़ाजा में मोटे तौर पर युद्धविराम लागू है, मगर इसराइली हवाई हमलों और फ़लस्तीनियों चरमपंथियों द्वारा इसराइली सैनिकों पर किए गए हमलों से इस पर ख़तरा भी मंडरा रहा है. मध्य पूर्व शान्ति प्रक्रिया के लिए यूएन के विशेष उप समन्वयक रमीज़ अलकबरोव ने सोमवार को सुरक्षा परिषद की एक बैठक में सदस्य देशों को यह जानकारी देते हुए आग्रह किया कि पूरे क्षेत्र में एक बेहतर भविष्य की दिशा में क़दम उठाने के लिए यह एक अहम क्षण है और इस अवसर का लाभ उठाना होगा.
ग़ाज़ा में हिंसा और मानवीय सहायता आवश्यकताओं के बीच वहाँ नाज़ुक परिस्थितियों में लागू युद्धविराम के विषय पर सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई गई है, जिसमें सदस्य देशों द्वारा इसराइल व हमास से अपने संकल्पों को निभाने का आग्रह किए जाने की सम्भावना है. साथ ही, युद्धविराम को जारी रखने, मानवीय सहायता आपूर्ति में थोपी गई सख़्तियों में ढिलाई बरतने और संकट के समाधान के लिए राजनैतिक प्रयासों पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा. मध्य पूर्व शान्ति प्रक्रिया के लिए यूएन के विशेष उप समन्वयक रमीज़ अलकबरोव ने वीडियो लिन्क के ज़रिए बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह बैठक, एक ऐसे समय में हो रही है जब क्षेत्र में नए सिरे से आशा जगी है.उन्होंने कहा कि फ़लस्तीनियों, इसराइलियों और वृहद क्षेत्र के लिए एक बेहतर भविष्य को तैयार करने के लिए, परिषद को इस अवसर का लाभ उठाना होगा.“ग़ाज़ा में मोटे तौर पर युद्धविराम बरक़रार है.” मगर, यूएन के वरिष्ठ अधिकारी ने आगाह किया कि आबादी वाले इलाक़ों में हाल के दिनों में इसराइली हवाई हमलों और फ़लस्तीनियों चरमपंथियों द्वारा इसराइली सैनिकों पर किए गए हमलों से इस पर ख़तरा है.
संयुक्त राष्ट्र ने ग़ाज़ा में ज़रूरतमन्द आबादी तक मानवीय सहायता पहुँचाने और उसका स्तर बढ़ाने के लिए दोगुने प्रयास किए हैं, लेकिन फिर वहाँ हालात गम्भीर हैं.उप समन्वयक के अनुसार, रमीज़ अलकबरोव ने कहा कि ग़ाज़ा में शारीरिक, आर्थिक व सामाजिक रूप से भयावह तबाही हुई है. अब वहाँ आपात मानवीय सहायता से आगे बढ़कर फ़लस्तीनी समुदायों को अपना जीवन फिर से पटरी पर लाने में समर्थ बनाने की ज़रूरत है.इस बीच, क़ाबिज़ पश्चिमी तट और दक्षिणी लेबनान में भी तनाव बढ़ रहा है, और क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने के लिए आवश्यक क़दमों पर चर्चा हो सकती है. साथ ही, फ़लस्तीनियों के आत्म-निर्णय के अधिकार की दिशा में एक विश्वसनीय मार्ग तैयार करने की दिशा में....जारी