Advertisement
यूक्रेन: अनेक शहरों पर रूसी सेना के सिलसिलेवार हमले, यूएन ने की कड़ी निन्दा

मानवतावादी समन्वयक ने कहा कि ख़ारकीव से लेकर तेरनोपिल और इवानो-फ़्रैंकिव्स् क्षेत्र तक, हमलों की लहर में परिवारों ने अपने प्रियजन को खो दिया है, अनेक लोग घायल हुए हैं और उन्होंने अपने घरों को बर्बाद होते देखा है.घायलों में कम से कम 12 बच्चे बताए गए हैं. यूएन के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बच्चों के लिए इस पीड़ा से गुज़रना, अन्यायपूर्ण है.यूक्रेन में यूएन की मानवाधिकार निगरानी टीम ने सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म, X, पर कहा कि उनकी टीम घटनास्थल पर पहुँच कर, इन हमलों से हुई क्षति पर जानकारी जुटा रही है.ये हमले 'अस्वीकार्य' हैंराजनैतिक एवं शान्तिनिर्माण के लिए यूएन की अवर महासचिव रोज़मैरी डीकार्लो फ़िलहाल यूक्रेन में ही हैं, और उन्होंने इन हमलों की निन्दा की है.यूएन की वरिष्ठ अधिकारी ने अपने एक ट्वीट में कहा कि आम नागरिकों और बुनियादी प्रतिष्ठानों के विरुद्ध किए गए हमले, अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का उल्लंघन हैं. वे अस्वीकार्य हैं और उन्हें तुरन्त रोका जाना होगा.बताया गया है कि ड्रोन और मिसाइल की बौछार से ऊर्जा केन्द्रों को भी नुक़सान पहुँचा है, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई है और पहले के हमलों से हुई क्षति और गम्भीर हो गई है.माथियास श्माले ने चेतावनी दी है कि बिजली आपूर्ति में व्यवधान से लाखों आम नागरिकों के लिए जोखिम है, और उन्हें शून्य से नीचे लुढ़क चुके पारे, कठोर सर्दी में जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है.मानवतावादी समन्वयक के अनुसार, आम नागरिकों और अति-आवश्यक बुनियादी प्रतिष्ठानों के विध्वंस को स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है. उन्होंने दोहराया कि अन्तरराष्ट्रीय क़ानून में आम नागरिकों पर हमले निषिद्ध हैं, उनकी रक्षा के लिए हरसम्भव क़दम उठाए जाने होंगे और उन्हें कभी निशाना नहीं बनाया जाना होगा.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


