Advertisement
ग़ाज़ा: विस्थापितों को करना पड़ रहा है अपनी ‘गरिमा की मौत’ का सामना

सर्दियों की ज़रूरतेंसर्दी आ रही है और संयुक्त राष्ट्र के मानवीय साझीदार चेतावनी दे रहे हैं कि ग़ाज़ा में पहुँची आश्रय सामग्री ज़रूरत से बहुत कम है. यूए प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजारिक ने, न्यूयॉर्क में कहा, “जो सामान ग़ाज़ा के भीतर पहुँच रहा है, उसकी मात्रा बिल्कुल भी पर्याप्त नहीं है.”युद्धविराम लागू होने के बाद से बाल-संरक्षण से जुड़े साझीदार अब तक सर्दियों के कपड़ों की 48 हज़ार किटें बाँट चुके हैं, जिससे अपने बच्चों को गर्माहट देने की कोशिश कर रहे परिवारों को कुछ राहत मिली है.धवस्त होती स्वास्थ्य व्यवस्थाग़ाज़ा में गन्दे पानी की शोधन प्रणाली लगभग पूरी तरह नष्ट हो चुकी है. साझीदार संगठनों के अनुसार, पूरे क्षेत्र में स्वच्छता की स्थिति “दयनीय” है.उत्तरी ग़ाज़ा में शेख रदवान तालाब एक बार फिर ज़्यादा भर जाने के ख़तरे में हैं, जिसके कारण आपात रूप से मल-जल को समुद्र में छोड़ना पड़ रहा है. इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम तेज़ी से बढ़ रहे हैं, जिनमें दूषित पानी और कचरे के कारण फैलने वाले बैक्टीरियाई संक्रमण भी शामिल हैं.पोषण से जुड़े साझीदारों के अनुसार, अक्टूबर में कुपोषण के मामलों में थोड़ी कमी ज़रूर आई है, मगर अस्पताल में भर्ती बच्चों की संख्या अब भी जनवरी में हुए पिछले युद्धविराम की तुलना में क़रीब चार गुना अधिक बनी हुई है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


