-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UNIFIL: यूएन शान्तिरक्षकों के गश्ती दल पर, इसराइली टैंक से हमला

Source: UN News: बुधवार, 19 नवम्बर 2025 00:01 AM (IST)
UNIFIL: यूएन शान्तिरक्षकों के गश्ती दल पर, इसराइली टैंक से हमला
लेबनान में तैनात यूएन अन्तरिम बल (UNIFIL) ने बताया है कि रविवार को, उसके शान्तिरक्षकों के एक गश्ती दल को, इसराइली सेना के एक टैंक से, उस ठिकाने से निशाना बनाया गया, जिसे लेबनानी क्षेत्र में इसराइल ने स्थापित किया है. यूएन शान्तिरक्षा मिशन ने बताया है कि भारी गोलाबारी जिस स्थान पर दागी गई, यूएन शान्तिरक्षकों का गश्ती दल, उससे केवल पाँच मीटर की दूरी पर था. यूएन शान्तिरक्षकों ने, इस गोलाबारी से बचने के लिए बहुत तेज़ी से दौड़ लगाई और किसी तरह से एक सुरक्षित ठिकाने में पनाह ले सके.UNIFIL एक प्रैस वक्तव्य में बताया है कि मिशन के प्रतिनिधियों ने इसराइली सेना से सम्पर्क किया और उनसे गोलीबारी रोकने को कहा.यूएन शान्तिरक्षकों का गश्ती दल, आधे घंटे बाद वहाँ से सुरक्षित निकल सका, जब इसराइली सेना का टैंक, उनके अपने ठिकानों पर वापिस पहुँच गया था.UNIFIL के वक्तव्य में कहा गया है कि सौभाग्य से, कोई हताहत नहीं हुए हैं.यूएन मिशन का कहना है कि यह हमला, सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 का गम्भीर उल्लंघन है. यह प्रस्ताव, इसराइल और हिज़बुल्लाह के दरम्यान युद्ध रुकवाने के लिए, वर्ष 2006 में पारित किया गया था.इसराइली सुरक्षा बल ने स्थानीय मीडिया के सवालों के जवाब में कथित रूप से ये दावा किया कि ये हमला, ख़राब मौसम के कारण, UNIFIL के शान्तिरक्षकों की पहचान के बारे में भ्रम के परिणामस्वरूप हुआ, और शान्तिरक्षकों पर गोलीबारी करने की, इसराइली सैनिकों की कोई मंशा नहीं थी. © UNIFIL पिछझले तीन महीनों में इस तरह की ये तीसरी घटना है. गत 2 सितम्बर को, इसराइली सेना को ड्रोन विमानों के ज़रिए UNIFIL शान्तिरक्षकों के निकट चार बम गिराए थे. उस यूएन शान्तिरक्षक ब्लू लाइन के निकट यूएन पोस्ट तक पहुँच में बाधा डालने वाले पत्थरों को हटाकर रास्ता साफ़ करने की कोशिश कर रहे थे.ग़ौरतलब है कि ब्लू लाइन, इसराइल और लेबनान के बीच एक ऐसा तटस्थ क्षेत्र है, जिस पर UNIFIL गश्त लगाता है.26 अक्टूबर को UNIFIL ने बताया था कि एक इसराइली ड्रोन ने, एक यूएन गश्ती दल के निकट एक गोला गिराया था, जिसके बाद शान्तिरक्षकों को निशाना बनाकर गोलीबारी भी की गई थी.UNIFIL की यात्रा पूरी होने के निकटये घटनाएँ ऐसे समय पर हो रही हैं जब UNIFIL, अपनी शासनादेश वर्ष 2027 के अन्त में समाप्त करने वाला है. यह मिशन ब्लू लाइन के आसपास लगभग 50 वर्षों से तैनात है.सुरक्षा परिषद ने, लेबनान के दक्षिणी इलाक़े से इसराइली सैनिकों की वापसी की निगरानी करने के लिए वर्ष 1978 में UNIFIL मिशन स्थापित किया था. इस समय इस मिशन में लगभग साढ़े दस हज़ार शान्तिरक्षक तैनात हैं, और इसने मध्य पूर्व के इस क्षेत्र में तुलनात्मक स्थिरता के लिए अहम भूमिक निभाई है.UNIFIL का मिशन का कार्यकाल, वर्ष 2006 में इसराइल और हिज़बुल्लाह के दरम्यान युद्ध के बाद बढ़ाया गया था.नवम्बर 2024 में युद्धक गतिविधियाँ रुकने के बाद, UNIFIL ने, उन इलाक़ों में लेबनान की राष्ट्रीय सेना की फिर से तैनाती में समर्थन दिया है, जहाँ देश अपना अधिकार स्थापित करने के लिए प्रयास कर रहा है, जबकि कुछ इलाक़ों में, इसराइल ने अपने सैन्य ठिकाने बनाए हुए हैं.UNIFIL ने ज़ोर देकर कहा है, “हम एक बार फिर इसराइली सैन्य बलों (IDF) आग्रह करते हैं कि किसी भी तरह के आक्रामक व्यवहार और शान्तिरक्षकों पर या उनके निकट हमलों को रोका जाए.”यूएन मिशन ने याद दिलाया है कि उसके शान्तिरक्षक, एक ऐसी स्थिरता बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं, जिसके लिए इसराइल और लेबनान दोनों ने ही इच्छा व्यक्त की है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement