×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 1:18 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षिप्त: यूक्रेन में रूसी सैन्य बलों के फिर हमले, कैरीबियाई देशों में तूफ़ान मेलिसा का क़हर
Source: UN News: रविवार, 02 नवम्बर 2025 00:01 AM (IST)
रूसी सैन्य बलों ने गुरूवार सुबह यूक्रेन के कई हिस्सों पर फिर से बड़े पैमाने पर हमले किए हैं, जिनमें अहम ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है और कई इलाक़ों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. वहीं, कैरीबियाई क्षेत्र में स्थित देशों में तूफ़ान मेलिसा के गुज़र जाने के बाद उससे हुई बर्बादी की तस्वीर स्पष्ट हो रही है. यूक्रेन में यूएन के मानवाधिकार निगरानी मिशन ने बताया कि यह अक्टूबर महीने में तीसरी बार है जब नागरिक इलाक़ों में ऊर्जा संयंत्रों पर हमले किए गए हैं. इनसे व्यापक स्तर पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई हैं.हमलों में कम से कम दो आम नागरिकों के मारे जाने की ख़बर है और छह बच्चों समेत 23 लोग घायल हुए हैं. ज़ैपोरिझझिया में आठ बैलिस्टिक मिसाइल और 20 ड्रोन के ज़रिए हमले किए गए. मृतकों में एक सात वर्ष की बच्ची भी है.रूस द्वारा यूक्रेन पर 24 फ़रवरी 2022 को आक्रमण किए जाने के बाद से यह सबसे बड़े हमलों के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें 700 से अधिक विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया.यूएन निगरानी मिशन की डैनियस बेले ने कहा कि यदि हमलों का यह रुझान यूँ ही जारी रहा तो सर्दी के मौसम के दौरान आम नागरिकों के लिए इसके ख़तरनाक नतीजे होंगे.उन्होंने दोहराया कि बिजली आपूर्ति के ठप होने का सबसे अधिक असर वृद्धजन, विकलांग लोगों व छोटे बच्चों पर होगा.यूक्रेनी सेना ने रूसी बलों की कार्रवाई के जवाब में अपने ड्रोन व मिसाइलों से हमले किए हैं.बर्बादी के निशान पीछे छोड़ गया तूफ़ान मेलिसा © UNICEF/Patrice Noel तूफ़ान मेलिसा से कैरीबियाई क्षेत्र में स्थित देशों, जमैका, क्यूबा, बहामास में भारी नुक़सान हुआ है और हेती, डॉमिनिकन रिपब्लिक और मध्य अमेरिका के अन्य हिस्सों में भी इसका असर महसूस किया गया है.संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय (
OCHA
) के अनुसार, तूफ़ान से घरों, बुनियादी ढाँचे, फ़सलों को बड़े पैमाने पर क्षति पहुँची है और हज़ारों आम नागरिक विस्थापित हो गए हैं.हालांकि, यूएन एजेंसियों के समर्थन से स्थानीय सरकारों ने समय रहते पुख़्ता तैयारी पर ध्यान दिया, जिससे इस भयावह तूफ़ान के दंश को कम करने में मदद मिली है और अनेक इलाक़ों में लोगों की रक्षा हुई है.क्यूबा के सेंटियागो दे क्यूबा शहर में तूफ़ान के दौरान 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएँ चली और छह घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई. इसे क्यूबा में अब तक के तीन सबसे शक्तिशाली तूफ़ानों में शुमार किया गया है और इस साल का यह सर्वाधिक ख़तरनाक तूफ़ान आंका गया है.वहीं, हेती में तूफ़ान की वजह से अचानक बाढ़, भूस्खलन का सामना करना पड़ा और फ़सलों को गम्भीर नुक़सान हुआ है. कम से कम 24 लोगों के मारे जाने की ख़बर है. 17 घायल हैं जबकि 18 लापता बताए गए हैं.यूएन की स्थानीय टीम ने बताया कि समय रहते तैयार कर लिए जाने से आम लोगों के जीवन की रक्षा करने में मदद मिली है. आपात राहत के लिए सहायता सामग्री तैयार रखी गई है और आश्रय व्यवस्था भी की गई है. इससे पहले, जमैका में यूएन रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर डेनिस ज़ूलू ने आरम्भिक आकलन के आधार पर बताया था कि ‘श्रेणी पाँच’ के इस तूफ़ान से जैसा विनाश हुआ है, वैसा पहले कभी नहीं देखा गया.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces