×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:34 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
'विनाशकारी' तूफ़ान मेलिसा का, जमैका में सामना करने की तैयारियाँ
Source: UN News: बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र और उसके सहयोगी संगठनों ने, जमैका और कैरीबियाई क्षेत्र में, तूफ़ान मेलिसा के "गम्भीर" और "तत्काल" ख़तरे की चेतावनी दी है जिसके मद्देनज़र वहाँ लाखों लोग मंगलवार को तूफ़ान मेलिसा के भारी प्रभाव की सामना करने के लिए कमर कस रहे हैं. अन्तरराष्ट्रीय रैडक्रॉस और रैड क्रैसेंट सोसाइटीज़ के महासंघ (IFRC) के एक प्रतिनिधि नेसेफ़र मघेंडी ने, तूफ़ान मेलिसा के जमैका पहुँचने से कुछ घंटे पहले पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि श्रेणी 5 का यह तूफ़ान "इस साल दुनिया का सबसे शक्तिशाली तूफ़ान होगा" जिससे दस लाख लोग सीधे तौर पर ख़तरे में पड़ जाएँगे. "इनमें वे परिवार भी हैं जो अब भी तूफ़ान बेरिल से उबर रहे हैं", जिसने केवल 16 महीने पहले इस द्वीपीय देश (जमैका) को प्रभावित किया था.IFRC के अंग्रेज़ी और डच भाषी कैरीबियाई प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख नेसेफ़र मघेंडी ने कहा कि घरों व इमारतों की परीक्षा होगी. बाढ़ का पानी बढ़ेगा. अलगाव कई लोगों के लिए एक कठोर वास्तविकता बन जाएगा."पूरे ढाँचे की विफलता की आशंकाविश्व मौसम विज्ञान संगठन (
WMO
) में एक विशेषज्ञ ऐनी-क्लेयर फ़ाँटन ने मियामी स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय तूफान केन्द्र का सन्दर्भ देते हुए कहा, "पूरे ढाँचे के नाकाम होने की पूरी सम्भावना है."उन्होंने कहा, "मैंने यह वाक्य पहले कभी नहीं देखा... इसका जमैका पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ने की आशंका है."मंगलवार सुबह जब यह चक्रवात पश्चिम की ओर जमैका की ओर बढ़ रहा था, तब 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएँ चलने की सूचना मिली थी. इस क्षेत्र में भारी बारिश जारी है, और हेती, डोमिनिकन गणराज्य व जमैका में पहले ही कुछ लोगों के मारे जाने की ख़बरें हैं. WFP Jamaica ऐनी-क्लेयर फ़ाँटन ने बताया कि इस चक्रवात (मेलिसा) के दौरान, जमैका में, बरसात के महीने में होने वाली सामान्य वर्षा से तीन गुना अधिक यानि 700 मिलीमीटर (27.5 इंच) तक वर्षा होने की सम्भावना है.विनाशकारी बाढ़, भूस्खलनऐनी-क्लेयर फ़ाँटन ने बताया "इसका मतलब है कि विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन होंगे. बारिश और विनाशकारी हवा के अलावा, जमैका के दक्षिणी तट पर, तीन से चार मीटर ऊँची तूफ़ानी लहरें भी आने की सम्भावना है."उधर नेसेफ़र मघेंडी ने, त्रिनिदाद और टोबैगो के पोर्ट ऑफ़ स्पेन से कहा कि वैसे तो समुद्री तूफ़ान मेलिसा की गति बहुत धीमी - लगभग छह किलोमीटर प्रति घंटा है - मगर "अत्यधिक" बारिश और हवाओं से "व्यापक बुनियादी ढाँचे को नुक़सान पहुँचने, समुदायों के अलग-थलग पड़ने और ज़रूरी सेवाओं के कई दिनों या सप्ताहों तक ठप रहने" की आशंका है.उन्होंने कहा, "मानवीय ख़तरा गम्भीर है और यह तत्काल है."बहुत परिवार अब भी, वर्ष 2024 में आए तूफ़ान बेरिल के प्रभावों से उबरकर अपनी आजीविका बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं.उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "मेलिसा अब इन्हीं समुदायों के लिए ख़तरा है... यह एक उदाहरण है कि कैसे... चरम जलवायु मौसम की घटनाएँ वास्तव में समुदायों को झटके दे सकती हैं और इन घटनाओं को सहन करने की उनकी क्षमता को कम कर सकती हैं."आईएफ़आरसी अधिकारी ने ज़ोर देकर कहा कि तटीय समुदाय आर्थिक रूप से तनाव में हैं, और अनौपचारिक बस्तियों में, तेज़ हवाओं के साथ-साथ बरसात के मौसम में पहले से ही गीली हो चुकी मिट्टी के कारण "भूस्खलन की बढ़ती सम्भावना" के कारण ख़तरा है.हर सम्भव मदद के लिए मुस्तैदसंयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (
OCHA
) के प्रवक्ता जेंस लाएर्के ने कहा है, "सबसे पहली बात, इस घटना में अधिक से अधिक लोगों की जान बचाना ज़रूरी है.""इसीलिए हम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने का काम देख रहे हैं, आश्रय स्थल बनाए जा रहे हैं... सलाहें दी जा रही हैं."आईएफ़आरसी के अधिकारी नेसेफ़र मघेंडी ने कहा कि जमैका में अधिकारियों ने, लगभग 800 आश्रय स्थल तैयार किए हैं और स्वयंसेवक, लोगों को निकालने में मदद कर रहे हैं, राहत सामग्री वितरित करने में मदद कर रहे हैं और पूर्व चेतावनी सन्देशों पर ज़ोर दिया जा रहा है. © UNICEF/Roger LeMoyne जेंस लाएर्के ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित एक पूर्वानुमान तंत्र, क्यूबा और हेती में सक्रिय हो गया है, जो तूफ़ान के रास्ते में हैं.इसके लिए, संयुक्त राष्ट्र के केन्द्रीय आपात कार्रवाई कोष (
CERF
) से 40 लाख डॉलर की राशि आवंटित की गई है जिससे, भोजन, पानी, स्वच्छता सम्बन्धी सामग्री और स्वास्थ्य आपूर्ति पहले से तैयार रखी जा सकेगी.उन्होंने कहा, "लोगों की बुनियादी ज़रूरतें क्या होंगी? भोजन, स्वच्छ पानी... आश्रय और निश्चित रूप से चिकित्सा देखभाल."उन्होंने बताया कि जब भीषण बाढ़ आती है, तो स्वच्छ पानी की कमी हो जाती है, जिससे स्वास्थ्य और महामारी का ख़तरा बढ़ जाता है.राहत सामग्री की उपलब्धता के बारे में पूछे जाने पर, आईएफ़आरसी अधिकारी नेसेफ़र मघेंडी ने कहा कि जमैका में ही लगभग 800 परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए पर्याप्त सामग्री पहले से तैयार कर ली गई है. इसके अलावा, 60 हज़ार परिवारों के लिए सहायता सामग्री, जमैका और बहामास जैसे अन्य देशों में "चार घंटे के भीतर" पहुँचाई जा सकती है."ऐसी घटनाओं में, दुनिया एकजुट होती है और हमें उम्मीद है कि ऐसा ही होगा. यह सदी के सबसे बड़े तूफ़ानों में से एक है और मेरा मानना है कि वैश्विक समुदाय सामूहिक रूप से इसका मुक़ाबला करने के लिए एकजुट होगा."
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces