Advertisement
सूडान में लाखों लोग 'अस्तित्व के अन्त' के निकट

3 करोड़ से ज़्यादा लोगों को अब तत्काल मानवीय सहायता की ज़रूरत है, जिनमें से 96 लाख लोग, अपने घरों से विस्थापित हो गए हैं और लगभग 1.5 करोड़ बच्चे, दैनिक जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं.संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) में उप उच्चायुक्त कैली क्लेमेंट्स ने कहा है, "यह दशकों में सबसे बुरा सुरक्षा संकट है, जो हमने देखा है."यूएन शरणार्थी एजेंसी, अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM), संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (INICEF) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने एक साथ मिलकर एक संयुक्त मानवीय सहायता कार्रवाई का आहवान किया है, जिसमें सूडान में लाखों लोगों के सामने मौजूद "अत्यधिक पीड़ा और बढ़ते ख़तरों" को दूर करने के लिए, तत्काल अन्तरराष्ट्रीय ध्यान देने की अपील की गई है.वापसी पर मिल रहा है मलबाराजधानी ख़ारतूम और सूडान के अन्य हिस्सों में युद्ध जैसे-जैसे कम हो रहा है, लगभग 26 लाख लोग अपने घरों को वापिस लौटे हैं जो बहुत टूटी-फूटी अवस्था में हैं. वापिस लौटने वाले बहुत से लोगों को पानी, स्वास्थ्य सेवा या शिक्षा उपलब्ध नहीं हैं.IOM के संचालन उप महानिदेशक उगोची डेनियल्स ने कहा है, "मैंने ऐसे लोगों से मुलाक़ात की है जो एक ऐसे शहर में लौट रहे हैं जो अब भी युद्ध से त्रस्त है, जहाँ घर क्षतिग्रस्त हैं और बुनियादी सेवाएँ मुश्किल से काम कर रही हैं.”“पुनर्निर्माण के लिए उनका दृढ़ संकल्प देखने योग्य है, लेकिन जीवन अविश्वसनीय रूप से नाज़ुक बना हुआ है."IOM के अनुसार, स्थिति और भी बदतर हो रही है, हैज़ा, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का फैलाव और बढ़ती कुपोषण दर, तत्काल सहायता के अभाव में, हज़ारों लोगों को मौत के ख़तरे में डाल रहा है.ढाई लाख से अधिक लोग घेरे मेंइस बीच, उत्तरी दारफ़ूर के अल फ़शर में 1 लाख 30 हज़ार बच्चों सहित 2 दो लाख 60 हज़ार से अधिक आम लोग, अपने ही स्थानों पर बन्धकों जैसी अवस्था घिरे हुए हैं, जिसे संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने "बेहद चिन्ताजनक" स्थिति बताया है.परिवार, 16 महीनों से ज़्यादा समय से, भोजन, पानी और स्वास्थ्य सेवा से वंचित हैं. स्वास्थ्य व्यवस्थाएँ चरमराने के साथ, हत्याओं, यौन हिंसा और सशस्त्र लड़ाकों के लिए लोगों की जबरन भर्ती किए जाने की ख़बरें लगातार बढ़ रही हैं.यूनीसेफ के उप कार्यकारी निदेशक टेड चाइबन ने आगाह किया, "पूरे समुदाय ऐसी परिस्थितियों में जी रहे हैं जो गरिमा के विरुद्ध हैं."उन्होंने आगे कहा, "बच्चे कुपोषित हैं, हिंसा के शिकार हैं और उन बीमारियों से मौत होने का ख़तरा है जिनसे बचा जा सकता है. परिवार अकल्पनीय कठिनाइयों का सामना करते हुए, असाधारण दृढ़ संकल्प दिखाते हुए, जीवित रहने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं."
© Avaaz/Giles Clarke
धन की भारी कमीइस वर्ष अब तक सूडान में 1.35 करोड़ से ज़्यादा लोगों तक मानवीय सहायता पहुँच चुकी है.इसके बावजूद, धन की कमी के कारण संयुक्त राष्ट्र और उसके सहयोगियों के लिए, ज़रूरमन्द लोगों तक उचित सहायता पहुँचाना लगातार कठिन होता जा रहा है.सूडान के लिए 2025 की मानवीय सहायता योजना की कुल लागत 4 अरब 20 करोड़ अरब अमेरिकी डॉलर है. उसके जवाब में, अभी केवल 25 प्रतिशत राशि प्राप्त हुई है जोकि अत्यन्त गम्भीर स्थिति है.आईओएम, यूएनएचसीआर, यूनीसेफ़ और डब्ल्यूएफ़पी, सूडान में बच्चों व परिवारों को जीवन रक्षक सहायता और सुरक्षा प्रदान करने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.मानवीय एजेंसियों ने ज़ोर देकर कहा, "मानवीय समुदाय सहायता कार्रवाई करने के लिए तैयार है, लेकिन वह अकेले ऐसा नहीं कर सकता - जीवन बचाने और समुदायों के पुनर्निर्माण में मदद के लिए, तत्काल वैश्विक समर्थन की आवश्यकता है."
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


