-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संयुक्त राष्ट्र: एक ‘जीवन्त संकल्प’ की 80वीं वर्षगाँठ, एकजुट विश्व के लिए नई प्रतिबद्धता

Source: UN News: मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र: एक ‘जीवन्त संकल्प’ की 80वीं वर्षगाँठ, एकजुट विश्व के लिए नई प्रतिबद्धता
संयुक्त राष्ट्र एक संस्थान से कहीं बढ़कर है. यह एक जीवन्त वादा है, जोकि सीमाओं से परे जाकर महाद्वीपों को जोड़ता है और पीढ़ियों को प्रेरित करता है. यूएन के शीर्षतम अधिकारी एंतोनियो गुटेरेश ने संगठन की 80वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जारी अपने सन्देश में मौजूदा चुनौतियों से निपटने और एक शान्तिमय व टिकाऊ विश्व को आकार देने के लिए आपसी एकजुटता का आहवान किया है. दूसरे विश्व युद्ध में हुए विध्वंस के बाद, क़रीब 50 देशों के प्रतिनिधियों ने 1945 में सैन फ़्रांसिस्को में एक बैठक की, जिसका उद्देश्य था कि दुनिया में ऐसे विनाश को फिर कभी न दोहराया जाए. इसके लिए युद्ध के बजाय, शान्ति व कूटनीति, समानता व समृद्धि को अपनाया जाना अहम था.इस संकल्प के साथ, संयुक्त राष्ट्र चार्टर तैयार किया गया, जोकि यूएन का संस्थापना दस्तावेज़ है, जिस पर 26 जून 1945 को हस्ताक्षर किए गए. फिर इसके कुछ महीने बाद यह 24 अक्टूबर 1945 को प्रभावी हुआ, यानि अब से ठीक 80 साल पहले.इसी उपलक्ष्य में, हर वर्ष, 24 अक्टूबर को संगठन की वर्षगाँठ मनाई जाती है, जोकि यूएन चार्टर में उल्लिखित सिद्धान्तों व उद्देश्यों के प्रति फिर से नई प्रतिबद्धताएँ जताने का एक अवसर है. एक जीवन्त संकल्पयूएन महासचिव ने अपने वीडियो सन्देश में कहा कि “हम, संयुक्त राष्ट्र के लोग...” ये संयुक्त राष्ट्र चार्टर के प्रारम्भिक शब्द भर नहीं हैं — ये परिभाषित करते हैं कि हम कौन हैं.उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को एक संस्थान से कहीं बढ़कर बताया और कहा कि यह एक जीवन्त वादा है, जोकि सीमाओं से परे जाकर, महाद्वीपों को जोड़ता है और पीढ़ियों को प्रेरित करने में सक्षम है.“80 वर्षों से, हम साथ मिलकर शान्ति स्थापित करने, निर्धनता और भूख से निपटने, मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने, और एक अधिक टिकाऊ विश्व बनाने के लिए कार्य करते रहे हैं.”एकजुटता का आहवानयूएन प्रमुख ने आगाह किया कि भविष्य में बेहद गम्भीर चुनौतियाँ सामने नज़र आ रही हैं: बढ़ते युद्ध, जलवायु संकट, अनियंत्रित प्रौद्योगिकियाँ. साथ ही, “हमारे संस्थान के अस्तित्व को ही ख़तरे में डालने वाले जोखिम” भी पनप रहे हैं.उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह डरने या पीछे हटने का समय नहीं है.महासचिव के अनुसार, दुनिया को उन समस्याओं को हल करने के लिए फिर से प्रतिबद्ध होना होगा, जिन्हें कोई एक भी देश अकेले हल नहीं कर सकता. इसके लिए, पहले से कहीं अधिक प्रयास किए जाने होंगे.उन्होंने संयुक्त राष्ट्र दिवस पर पारस्परिक एकजुटता और संगठन के “अदभुत वादे” को पूरा करने का आहवान किया.“आइए, दुनिया को दिखाएँ कि जब ‘हम लोग’ एकजुट होकर कार्य करते हैं, तो क्या-क्या सम्भव है.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement