-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दक्षिण सूडान में बाढ़ से लगभग दस लाख लोग प्रभावित

Source: UN News: मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 00:01 AM (IST)
दक्षिण सूडान में बाढ़ से लगभग दस लाख लोग प्रभावित
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय राहत मामलों की समन्वय एजेंसी (OCHA) ने आगाह किया है कि दक्षिण सूडान में आई विनाशकारी बाढ़ से लगभग दस लाख लोग प्रभावित हुए हैं. Tweet URL पिछले महीने से, बाढ़ ने 140 से ज़्यादा स्वास्थ्य केन्द्रों को प्रभावित किया है, जिससे हज़ारों लोगों की आवश्यक सेवाओं तक पहुँच बाधित हुई है. यह आपदा समय में आई है जब जब देश हैज़ा और मलेरिया जैसी बीमारियों के प्रकोप से जूझ रहा है.दरअसल, पिछले सप्ताह, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने देश भर में मलेरिया के 1 लाख 4,000 से ज़्यादा मामलों की सूचना दी है, जिनमें 16 मौतें भी शामिल हैं.यह उससे पिछले सप्ताह की तुलना में इन मामलों में 15 प्रतिशत की वृद्धि है जोकि मुख्यतः बाढ़ के कारण हुई है.जारी युद्ध और गम्भीर खाद्य असुरक्षा ने, बाढ़ से उत्पन्न आपदा को और भी बदतर बना दिया है.एजेंसियों की सहायता सक्रियतासंयुक्त राष्ट्र और उसके सहयोगी संगठन, देश के कुछ हिस्सों तक पहुँच सम्बन्धी चुनौतियों के बावजूद, बाढ़ प्रभावित लोगों तक ज़रूरी सहायता पहुँचाना जारी रखे हुए हैं.ये एजेंसियाँ साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए ज़रूरतों का मूल्यांकन कर रही हैं कि सहायता कार्रवाई लक्षित बनी रहे.विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ज़मीनी स्तर पर खाद्य और पोषण सहायता पहुँचा रहा है.विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और उसके सहयोगियों ने जोंगलेई, यूनिटी और अपर नाइल प्रान्तों में राहत प्रयासों में सहायता के लिए 50 मीट्रिक टन से ज़्यादा चिकित्सा सामग्री पहुँचाई है.टैंट, हैज़ा किटें और आपातकालीन स्वास्थ्य किट सहित अतिरिक्त सहायता भी पहुँचाई जा रही है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement