×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:40 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
UNESCO: दुर्गा पूजा - भारत की जीवन्त धरोहर, कला के संग सन्देश
Source: UN News: शनिवार, 04 अक्टूबर 2025 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र के शैक्षणिक, वैज्ञानिक व सांस्कृतिक संगठन - UNESCO ने 2021 में दुर्गा पूजा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर में शामिल किया था. यह उत्सव भारत के पश्चिम बंगाल प्रदेश में विशाल सार्वजनिक कला समारोह के रूप में मनाया जाता है. यह जीवित विरासत भक्ति, कला और सामाजिक सन्देशों को सहज रूप से एक साथ लाती है. सितम्बर-अक्टूबर की रातों में कोलकाता खुली आसमानी गैलरी में बदल जाता है. मोहल्लों में चमचमाते अस्थाई मन्दिर (पंडाल) बनाए जाते हैं. कुम्हारटोली के कारीगर नदी से निकाली गई मिट्टी से, देवी की प्रतिमाएँ गढ़ते हैं. ढाकी (ढोल वादक) सड़कों को ढोल की गूँज से भर देते हैं. लाखों लोग रौशनी से जगमगाते एक पंडाल से दूसरे पंडाल की सैर करने के लिए निकल पड़ते हैं.जो पहली नज़र में महज़ भव्य लगता है, वह दरअसल सामुदायिक शक्ति का जीवन्त रूप है. स्थानीय क्लब चन्दा जुटाते हैं. परिवार स्वयंसेवा करते हैं. कारीगर मिलकर काम करते हैं. भोजन, रौशनी, संगीत और कला के इर्द-गिर्द पूरी स्थानीय अर्थव्यवस्था चल पड़ती है. परिवार “पंडाल-से-पंडाल” घूमने के रास्ते तय करते हैं. ढाकियों की ताल पूरे शहर की लय बदल देती है. खाने-पीने की चीज़ों के ठेलों से शहर में एक अलग उत्साह पैदा हो जाता है. पूरा शहर उत्सव का एक मंच बन जाता है.इसका सन्देश गहरा है. इस उत्सव में, बुराई पर देवी दुर्गा की विजय का जश्न मनाया जाता है. लेकिन इसके साथ ही यह उत्सव, अकेलेपन पर सामूहिकता की जीत है. यह नीरस दिनचर्या पर रचनात्मकता की जीत है. © UN News/Rohit Upadhyay यूनेस्को की मान्यतायूनेस्को ने, दिसम्बर 2021 में दुर्गा पूजा को मानवता की अमूर्त साँस्कृतिक धरोहर में शामिल किया था. इसे “धर्म और कला के सार्वजनिक प्रदर्शन का श्रेष्ठ उदाहरण” तथा “सहयोगी कलाकारों व शिल्पकारों के लिए एक जीवन्त मंच” क़रार दिया गया.भारत में यूनेस्को प्रतिनिधि टिम कर्टिस कहते हैं, “यह उत्सव ‘सरबोजोनिन’ – यानि ‘सर्वजन के लिए’ की उस भावना का प्रतीक है, जिसे लेकर 1926 में इस सामुदायिक पूजा के रूप में मान्यता दी गई थी. मिट्टी के मूर्तिकारों से लेकर ढोल वादकों तक, शिल्पकारों से लेकर स्थानीय आयोजकों तक, पूरा शहर मिलकर दुनिया की सबसे जीवन्त साँस्कृतिक अभिव्यक्ति को रचता है.”यह धरोहर स्मारकों में क़ैद नहीं, बल्कि जीवित परम्परा है, जो कारीगरी के जरिए पीढ़ी दर पीढ़ी हाथों से हाथों तक पहुँचती है. हर साल नए विषयों के साथ फिर से नई कल्पनाओं पर आधारित होती है, और वर्ग, धर्म व भाषा की सीमाओं से परे समुदायों को जोड़ती है.दुर्गा पूजा रचनात्मक अर्थव्यवस्था की बड़ी शक्ति भी है. 2019 के एक अध्ययन के मुताबिक़, इससे जुड़े रचनात्मक उद्योगों ने लगभग 4.53 अरब अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया, जो पश्चिम बंगाल के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 2.58% है. © UN News/Rohit Upadhyay कला के ज़रिए सन्देशभारत में संयुक्त राष्ट्र के रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर शॉम्बी शार्प के लिए यह साल ख़ास रहा. उन्होंने एक सदी पुराने उस पंडाल का पहली बार दौरा किया, जो इस बार टिकाऊ कृषि पर केन्द्रित था.उन्होंने कहा, “अमूमन हम देवी दुर्गा को बुराई का संहार करते देखते हैं, लेकिन यहाँ उस ‘बुराई’ को कीटनाशकों व अस्थिर कृषि पद्धतियों के रूप में दर्शाया गया है. इस पंडाल में पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की, 280 चावलों की क़िस्में प्रदर्शित की गई हैं.""इसका मतलब है कि इन पंडालों के ज़रिए, लगभग सवा करोड़ लोगों तक जैविक कृषि, जैव विविधता और स्थिरता के शक्तिशाली सन्देश पहुँच रहे हैं.” © UN News/Rohit Upadhyay एक और आकर्षण था - एआई-थीम वाला पंडाल, जिसमें भक्ति को डिजिटल कल्पना से जोड़ा गया. यहाँ देवी दुर्गा अपनी पारम्परिक रूप में, दस भुजाओं और सिंह के साथ, दिखाई देती हैं. पृष्ठभूमि, चमकते सर्किट-बोर्ड पैटर्न, बहती डेटा स्ट्रीम और नीयन रौशनी से भरी है. प्रवेश द्वार व छत पर रोबोटिक आकृतियाँ और LED संरचनाएँ हैं. भीतर दीवारों पर दुर्गा की एआई-जनित छवियाँ प्रदर्शित हैं.सन्देश स्पष्ट था. आस्था और तकनीक साथ-साथ चल सकती हैं. भले ही बुराई आधुनिक व भविष्यवादी हो, लेकिन मुख्य सन्देश वही है – नवीनतम तकनीक की अच्छाई को अपनाना, और बुराई पर विजय की अटूट भावना. © UN News/Rohit Upadhyay आगन्तुकों की प्रतिक्रियाएँ इस मिश्रण में अचरज और सावधानी, दोनों भाव दिखाती हैं. कोलकाता की 30 वर्षीय लैब टैक्नीशियन, नूपुर हज़ारा ने कहा, “लोग एआई को जितना सकारात्मक तौर पर अपनाएँगे, उतना अच्छा होगा. अगर इसके नकारात्मक पहलू को आगे बढ़ाएँगे, तो उससे कोई फ़ायदा नहीं होगा.”आईटी पेशेवर सुमितम शॉम कहते हैं, “दुर्गा पूजा हमारा सबसे बड़ा और सबसे विशेष त्योहार है. अब एआई भी इस चर्चा का हिस्सा है. एआई से बहुत भला हो सकता है, लेकिन जोखिम भी हैं, खासकर धोखाधड़ी. Deep-Fake और वायरल तस्वीरें वास्तविक चिन्ता की बात हैं. अगर सुरक्षा उपाय नहीं हों, तो कोई भी तस्वीरों का ग़लत इस्तेमाल करके लोगों को धोखा दे सकते हैं. इसलिए इन तकनीकों का ज़िम्मेदारी से इस्तेमाल करना बहुत ज़रूरी है.” © UN News/Rohit Upadhyay एक पंडाल “शब्द” यानि प्रकृति की लुप्त होती ध्वनियों पर केन्द्रित था - चिड़ियों की चहचहाहट, पत्तों की सरसराहट, मेंढकों की टर्राहट. इन आवाज़ों को इमर्सिव और संवेदी डिज़ाइन के माध्यम से पेश किया गया था. यह पर्यावरणीय क्षति और खोई स्मृतियों पर गहरी सोच थी. सवाल यह था कि जैसे-जैसे आवास घटते हैं, शहर से प्रकृति की आवाज़ का लुप्त हो जाना क्या दर्शाता है.एक आगंतुक राजा ने इसे सरल शब्दों में व्यक्त किया, “हमने यह थीम इसलिए चुनी क्योंकि अब पक्षी बहुत कम दिखाई देते हैं. मेरे दादाजी बताया करते थे कि पहले पक्षियों की ध्वनियाँ कितनी आम थीं; लेकिन अब वे दुर्लभ हो गए हैं - हम कुछ हद तक मानते हैं कि इसका कारण मोबाइल नैटवर्क का असर है. यह पंडाल हमारे समुदाय में जागरूकता फैलाने का तरीक़ा है - यह समझने के लिए कि पक्षियों को फिर से कैसे वापस लाया जाए और मिलकर उस पर काम शुरू किया जाए.” © UN News/Rohit Upadhyay कई और पंडालों में भी ज़रूरी सामाजिक मुद्दों की गूंज थी. एक पंडाल ने एसिड हमलों से बचे लोगों को सम्मान दिया – न केवल जागरूकता बढ़ाने के लिए, बल्कि उनकी गरिमा एवं योगदान का उत्सव मनाने के लिए. एक अन्य पंडाल का विषय जल संरक्षण था.युवा आगन्तुकों पर भी इन सन्देशों का गहरा असर दिखा. जल संरक्षण पर केन्द्रित पंडाल देखने आई 18 वर्षीय छात्रा टीसा ने कहा, “भूजल स्तर दिन-ब-दिन घट रहा है. जनता तक सन्देश पहुँचाने का यह सबसे अच्छा तरीक़ा है.” © Mita Hosali सर्वजन के लिए सुलभ बनाने के प्रयासदुर्गा पूजा में अब समावेशन की दिशा में भी ठोस क़दम बढ़ाए गए हैं. यूनेस्को और भारत में संयुक्त राष्ट्र ने, जून 2025 में, विकलांग व्यक्तियों के संगठनों के साथ मिलकर, इस उत्सव आयोजकों के लिए व्यापक सुलभता दिशानिर्देश जारी किए. इन दिशानिर्देशों उद्देश्य, दुर्गा पूजा उत्सव के तमाम स्थानों को, विकलांग जन और अन्य सभी के लिए पहुँच को बहुत आसान बनाना है. © UN News/Rohit Upadhyay इन दिशा-निर्देशों के नतीजे ज़मीन पर साफ़ दिखते हैं. रैंप और बाधा-मुक्त ढाँचे से विकलांग जन के लिए आने-जाने में आसानी हुई है. ब्रेल संकेतों और सांकेतिक भाषा दुभाषिए, संचार को आसान बनाते हैं. बैठने के लिए आरामदेह स्थान, उन लोगों को गरिमा देती हैं जिन्हें विश्राम की ज़रूरत होती है.शॉम्बी शार्प ने एक भावुक अनुभव साझा किया, “हमें एक पिता ने बताया कि वो 17 साल में पहली बार अपनी विकलांग बेटी को व्हीलचेयर पर दुर्गा पूजा में ला पाए. वह पल बेहद भावुक था.”टिम कर्टिस ने इसे एक व्यापक सिद्धान्त से जोड़ते हुए कहा, “साँस्कृतिक भागेदारी कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि एक मानव अधिकार है. भारत का, विकलांग व्यक्तियों का अधिकार अधिनियम, 2016 और संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन के तहत उसकी प्रतिबद्धताएँ साँस्कृतिक जीवन तक समान पहुँच सुनिश्चित करती हैं. दुर्गा पूजा दिखाती है कि व्यवहार में यह अधिकार कैसा दिख सकता है.” © UN News/Rohit Upadhyay एसडीजी की जीती-जागती प्रयोगशालाकोलकाता की दुर्गा पूजा सिर्फ़ पूजा-पाठ नहीं है. यह अनुष्ठान, प्रदर्शन, सार्वजनिक कला, स्थानीय अर्थव्यवस्था और नागरिक कल्पना, सभी का अनूठा संगम है. यह सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की एक जीवित प्रयोगशाला भी है, जहाँ सतत कृषि, विकलांग समावेशन, लैंगिक समानता और विविधता में गरिमा जैसे अमूर्त विचार, ठोस अनुभव बन जाते हैं.जैसा कि शॉम्बी शार्प कहते हैं, “अगर आप केवल आँकड़ों की बात करें तो वह अलग बात है. लेकिन यहाँ यह सब सामने है, प्रत्यक्ष देखा जा सकता है, सजीव है. लोग देवी से, प्रदर्शनों से और सन्देशों से सीधे जुड़ रहे हैं. जब समावेशन, स्थिरता और रचनात्मकता एक साथ आते हैं, तो सभी को लाभ होता है.”दुर्गा पूजा साबित करती है कि धरोहर सिर्फ़ अतीत नहीं होती. यह भविष्य गढ़ने का माध्यम भी है. © UN News/Rohit Upadhyay
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces