×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:59 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
हेती में गिरोहों से मुक़ाबला: यूएन समर्थित 'गिरोह दमन बल' क्या है?
Source: UN News: शुक्रवार, 03 अक्टूबर 2025 00:01 AM (IST)
हेती में गिरोह अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों को बढ़ाते जा रहे हैं और लोगों को आतंकित करने से पीछे हटने का कोई संकेत नहीं दिखा रहे हैं. ऐसे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने, हेती में गिरोहों द्वारा की जा रही हिंसा के ख़िलाफ़ निर्णायक कार्रवाई करते हुए, केन्या के नेतृत्व वाले बहुराष्ट्रीय मिशन (MSS) को, एक नए ‘गिरोह दमन बल’ (GSF) में तब्दील करने के लिए प्रस्ताव पारित किया है. हेती में तैनात किए जाने वाले इस गिरोह दमन बल (GSF) के बारे में आपके लिए कुछ उपयोगी जानकारी.गिरोह दमन बल - GSF क्या है?हेती में गिरोह दमन बल (GSF) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा हाल ही में अधिकृत एक बहुराष्ट्रीय मिशन है.इस मिशन की आरम्भिक अवधि 12 महीने होगी जिसमें कुल 5,550 सदस्य होंगे. यह बल गिरोहों को बेअसर करने, बुनियादी ढाँचे को सुरक्षित करने और मानवीय पहुँच का समर्थन करने के लिए, हेती के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगा.इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती हिंसा से, कमज़ोर आबादी की रक्षा करना और और उस हिंसा के कारण होने वाले विस्थापन को रोकना है.सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को, पनामा और संयुक्त राज्य अमेरिका ने सह-प्रायोजित किया था और यह पिछले कुछ वर्षों में हेती में सामने आए बहुआयामी संकट के लिए तत्काल अन्तरराष्ट्रीय समर्थन को दर्शाता है.नए बल के उद्देश्य क्या हैं? Giles Clarke इस बल के मुख्य उद्देश्यों में सशस्त्र गिरोहों को ख़त्म करने के लिए ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर अभियान चलाना, महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे की सुरक्षा करना और मानवीय पहुँच सुनिश्चित करना शामिल है, साथ ही जनता की सुरक्षा भी शामिल है.गिरोह दमन बल, हेती के अधिकारियों, विशेष रूप से राष्ट्रीय पुलिस के साथ मिलकर काम करेगा, जिसका उद्देश्य हेती को अपनी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी स्वयं संभालने की स्थिति में लाना है.इस मिशन का उद्देश्य राष्ट्रीय संस्थानों को मज़बूत करना और दीर्घकालिक शान्ति एवं विकास के लिए परिस्थितियाँ बनाना भी है. रसद और संचालन में सहायता प्रदान करने के लिए एक संयुक्त राष्ट्र सहायता कार्यालय स्थापित किया जाएगा.GSF किसका स्थान ले रहा है?गिरोह दमन बल (GSF), हेती में बहुराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता (MSS) मिशन की जगह ले रहा है, जो रणनीति में बदलाव का प्रतीक है.केन्या के नेतृत्व में MSS ने सीमित कर्मियों और संसाधनों के साथ हेती की राष्ट्रीय पुलिस का समर्थन करने पर ध्यान केन्द्रित किया. इसे अक्टूबर 2023 में शुरू किया गया था और पहली टुकड़ी, जून 2024 में पहुँची थी. इसके पास पर्याप्त धन नहीं था और इसके तहत 2500 लोगों के अनिवार्य बल को कभी तैनात नहीं किया गया.GSF एक बड़ा, अधिक सशक्त बल होगा जिसका शासनादेश व्यापक होगा.इसकी आवश्यकता क्यों है? © PAHO/WHO/David Lorens Mentor हेती में, अभूतपूर्व सुरक्षा स्थिति के कारण, गिरोहों को दबाने के लिए एक बल की तत्काल आवश्यकता है.बताया जाता है कि सशस्त्र समूह अब हेती की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस के 90 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण कर चुके हैं, पहुँच मार्गों को अवरुद्ध कर रहे हैं, बुनियादी ढाँचे पर हमला कर रहे हैं और फिरौती के लिए अपहरण, बलात्कार और हत्याओं से लोगों को आतंकित कर रहे हैं.केवल वर्ष 2024 में ही 5 हज़ार 600 से अधिक लोग मारे गए.मार्च 2025 से, राजधानी के बाहर देश के ऐसे क्षेत्रों में भी हिंसा फैल गई जो, उससे पहले हिंसा से अछूते थे. उन इलाक़ों में लगभग दो लाख 40 हज़ार लोग विस्थापित हुए हैं.देश में कुल मिलाकर 13 लाख से ज़्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं और स्वास्थ्य सेवा व खाद्य वितरण जैसी ज़रूरी सेवाएँ ठप हो गई हैं.हेती की राष्ट्रीय पुलिस में प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने की क्षमता नहीं है.हेती अकेले इस समस्या से क्यों नहीं निपट पा रहा है?देश की संस्थाओं के पतन, संसाधनों की कमी और भारी हिंसा के कारण, हेती गिरोह हिंसा के इस संकट से अकेले नहीं निपट सकता.गिरोह आपराधिक शासन स्थापित कर रहे हैं, बच्चों का शोषण कर रहे हैं और हथियारों व नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं.संयुक्त राष्ट्र ने कई अवसरों पर कहा है कि दंड से मुक्ति, भ्रष्टाचार और संस्थागत पतन, हेती की असुरक्षा को बढ़ा रहे हैं. © UNOCHA/Giles Clarke क्या GSF हेती की समस्याओं का समाधान करेगा?संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने ज़ोर देकर कहा है कि केवल सुरक्षा ही, हेती की उथल-पुथल का समाधान नहीं कर सकती.देश कई संकटों का सामना कर रहा है; असुरक्षा और भूकम्प जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण मानवीय ज़रूरतें बढ़ रही हैं, अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट आ रही है, निर्धनता और पिछड़ापन बढ़ रहे हैं और 2021 में, तत्कालीन राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की हत्या के बाद से कोई निर्वाचित सरकार नहीं बनी है.संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि गिरोह दमन बल को शासन सुधार, मानवीय सहायता और दीर्घकालिक विकास सहित एक व्यापक रणनीति का हिस्सा होना चाहिए.संक्षेप में, GSF एक आवश्यक लेकिन अपर्याप्त उपाय है—हेती को वास्तव में उबरने में मदद करने के लिए, अन्तरराष्ट्रीय समर्थन सुरक्षा से आगे भी जाना होगा.GSF हेती में अपना अभियान कब शुरू करेगा?गिरोह दमन बल के, 2 अक्टूबर 2025 को MSS शासनादेश की समाप्ति के बाद अपना अभियान शुरू करने की उम्मीद है, हालाँकि 5,500 सुरक्षा कर्मियों और 50 सिविल कर्मचारियों के साथ, नए बल का निर्माण करने और इसे संचालन समर्थन के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय स्थापित करने में समय लगेगा.यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि कौन से देश, इस बल मिशन के लिए कर्मचारियों का योगदान करेंगे. सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव में कहा गया है कि गिरोह दमन बल को मुख्य रूप से संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के स्वैच्छिक योगदान से धन मुहैया कराया जाएगा.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces