×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:52 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
अफ़ग़ानिस्तान: तालेबान ने इंटरनैट सेवाओं पर कसा शिकंजा, सहायता प्रयास संकट में
Source: UN News: गुरुवार, 02 अक्टूबर 2025 00:00 AM (IST)
अफ़ग़ानिस्तान में, अगस्त (2025) में भीषण भूकम्प से तबाह हुई दूरदराज़ बस्तियों तक राहत पहुँचाने के प्रयासों को अब एक और संकट का सामना करना पड़ रहा है. संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने मंगलवार को बताया कि सत्तारूढ़ तालेबान द्वारा पूरे देश में इंटरनैट सेवाएँ बन्द करने के निर्णय ने, जीवनरक्षक सहायता कार्यों को गम्भीर रूप से प्रभावित किया है. अफ़ग़ानिस्तान में यूएन मानवीय समन्वयक इन्द्रिका रटवट्टे ने राजधानी काबुल से कमज़ोर सैटेलाइट वीडियो लिंक के ज़रिए कहा, “हमें कल शाम शाम 5 बजे यह सूचना दी गई कि देश की दूरसंचार और फ़ाइबर ऑप्टिक सेवाएँ अगले आदेश तक निलम्बित कर दी गई हैं.”उन्होंने बताया, फ़िलहाल लगभग पूरा देश बाहरी दुनिया से कटा हुआ है. सबसे बड़ी कठिनाई ये है कि हमारे राहतकर्मी, जो पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में भूकम्प पीड़ितों को सहायता पहुँचा रहे हैं, उनसे भी अब हमारा सम्पर्क पूरी तरह टूट गया है.मानवीय समन्वयक इन्द्रिका रटवट्टे ने कहा, “हमारा उनसे कोई सम्पर्क नहीं है. कुनार प्रान्त की घाटी में अस्थाई और भीड़भाड़ वाली बस्तियों में रहने वाले परिवारों की ज़रूरतें बेहद गम्भीर हैं. ये परिवार मूल रूप से पहाड़ी गाँवों से आए हैं, जिन्हें भूकम्प ने तबाह कर दिया था.उन्होंने, एक समुदाय का उल्लेख करते हुए कहा कि वहाँ उनकी मुलाक़ात एक ऐसी महिला से हुई, जिनके परिवार के 11 सदस्यों की मृत्यु हो गई है..“यह आघात वाक़ई बहुत गहरा है.” समाचारों के अनुसार, कुछ सप्ताह पहले, तालेबान द्वारा संचार केबल काटने की कार्रवाई के बाद, अब अफ़ग़ानिस्तान के 4.3 करोड़ से अधिक लोग इंटरनैट से पूरी तरह कट चुके हैं.तालेबान ने यह क़दम अपनी सख़्त शरिया व्याख्या के तहत “अनैतिकता व बुराइयों” पर नियंत्रण बढ़ाने के लिए बताया है.संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यों को एक और बड़ा झटका तब लगा जब इस महीने की शुरुआत में तालेबान ने महिला कर्मचारियों को संयुक्त राष्ट्र के दफ़्तरों में प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी.सब कुछ ठप…यूएन मानवीय समन्वयक ने बताया कि इंटरनैट बन्द होने से, यूएन और उसके साझीदार संगठनों का काम ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य कार्यक्रम, बैंकिग सेवाएँ और वित्तीय सेवाएँ भी प्रभावित हुई हैं.उन्होंने कहा कि, “सामुदायिक स्तर पर देखें तो सामान्य कारोबारी लेन-देन, बैंकिंग, नक़दी लेन-देन और विदेश से आने वाली रक़म, जो इन समुदायों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, सब कुछ ठप हो गया है.”पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में आए 6.0 तीव्रता के भूकम्प को एक महीना बीत चुका है, लेकिन दूरदराज़ के इलाक़े अब भी संभल नहीं पाए हैं.इस आपदा में लगभग 2 हज़ार लोगों की मौत हुई, 3600 लोग घायल हुए, जबकि साढे़ 8 हज़ार घर क्षतिग्रस्त हुए.समन्वयक रटवट्टे ने आगाह किया कि, “अब सर्दी आने वाली नहीं है, बल्कि आ चुकी है.” उन्होंने विस्थापित लोगों के लिए आश्रयों को गर्म रखने की व्यवस्था करने और ठंड से बचाने वाले कपड़े उपलब्ध कराने की तात्कालिक ज़रूरत पर ज़ोर दिया. © IOM रियायत पर बातचीतकाबुल में, तालेबान प्राधिकरणों के साथ यह बातचीत चल रही है कि राहतकर्मियों से जुड़ने के लिए “महत्वपूर्ण सम्पर्क” की रियायत दी जाए. लेकिन मौजूदा हालात ने अफ़ग़ानिस्तान की पहले से ही “गम्भीर” स्थिति को और भी गम्भीर बना दिया है.यूएन मानवीय समन्वयक ने कहा, “यह पहले से मौजूद संकट के ऊपर एक और संकट है…और इसका सीधा असर लोगों की ज़िन्दगियों पर पड़ेगा.”उन्होंने बताया कि इस निर्णय का असर महत्वपूर्ण चिकित्सकीय सेवाओं, आपूर्ति श्रृंखला और टीकाकरण कार्यक्रमों पर भी पड़ेगा.उनके अनुसार, “देश में बुनियादी आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने वाली सहायता अब बुरी तरह प्रभावित होगी.”साथ ही दुनिया से सम्पर्क भी बाधित हो गया है. “विमान उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, आज कोई अन्तरराष्ट्रीय उड़ानें अफ़ग़ानिस्तान में नहीं पहुँच रहीं हैं.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces